कैसे, कब, और कहाँ हमारे अतीत-3 (भाग-1) कक्षा 8 इतिहास

कैसे, कब, और कहाँ( How, When and Where): इस आर्टिकल में आप कक्षा 8 की इतिहास की NCERT पाठ्यपुस्तक के पहले अध्याय के महत्वपूर्ण बिन्दुओ को समझेंगे और साथ ही साथ कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर भी पढ़ेंगे।

हमारे अतीत कुछ महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य

  • भारत के प्रथम गवर्नर जनरल लॉर्ड विलियम बेंटिक तथा अंतिम लॉर्ड माउंटबेटन थे।
  • 1817 में जेम्स मिल ने तीन विशाल खंडों में “ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया” नामक किताब लिखी। इस किताब में उन्होंने भारत के इतिहास को हिंदू, मुसलमान और ब्रिटिश इन तीन काल खंडों में बांटा था।
  • जेम्स मिल स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री और राजनीतिक दार्शनिक थे।
  • जेम्स मिल का मानना था कि अंग्रेजों के आने से पहले भारत में हिंदू और मुसलमान तानाशाह हो का ही राज चलता था। उसके अनुसार यहां चारों ओर केवल धार्मिक जातिगत बंधनों और अंधविश्वासों का ही बोलबाला था। मिल की राय में ब्रिटिश शासन भारत को सभ्यता की राह पर ले जा सकता था इस काम के लिए जरूरी था कि भारत में यूरोपीय शिष्टाचार कला संस्थानों और कानूनों को लागू किया जाए।
  • अंग्रेजों द्वारा सुझाए गए वर्गीकरण से अलग हटकर भरतीय इतिहासकार भारत के इतिहास को आमतौर पर प्राचीन, मध्यकालीन तथा आधुनिक काल में बाटते हैं।
  • ऑपनिवेशिकरण का अर्थ: जब एक देश पर दूसरे देश के दबदबे के कारण राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते हैं तो, इस प्रक्रिया को उपनिवेशीकरण कहा जाता है।
  • खुशनवीसी या सुलेखनवीस: ऐसे लोग जो बहुत सुंदर ढंग से चीजें लिखते हैं, उसे खुशनवीसी या सुलेखनवीस कहा जाता है।
  • एक समय था जब युद्ध और बड़ी- बड़ी घटनाओं के ब्योरों को ही इतिहास माना जाता था।

हमारे अतीत NCERT के प्रश्न उत्तर

Q.1. सही और गलत बताएं
क. जेम्स मिल ने भारत के इतिहास को हिंदू, मुस्लिम, ईसाई तीन काल खंडों में बांट दिया था।
उत्तर- गलत
ख. सरकारी दस्तावेजों से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि आम लोग क्या सोचते हैं।
उत्तर- गलत
ग. अंग्रेजों को लगता था कि सही तरह शासन चलाने के लिए सर्वेक्षण महत्वपूर्ण होते हैं।
उत्तर- सही

Q.2. जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को जिस तरह काल खंडों में बांटा है, उसमें क्या समस्या है?
Ans: जेम्स मिल ने भारतीय इतिहास को तीन काल खंडों हिंदू, मुसलमान और ब्रिटिश काल खंड में बांटा है। हो सकता है उसने इन तीन काल खंडों को यह सोचकर बनाया होगा क्योंकि भारत में पहले हिंदू राजा शासन करते थे उसके बाद मुसलमानों ने शासन किया तथा उसके बाद ब्रिटिश भारत आए और उन्होंने भारत में अपना शासन चलाया जेम्स मिल के अनुसार यह कालखंड निर्धारण सही होगा पर इसमें कुछ समस्याएं भी थी जो निम्नलिखित है:
a.) जेम्स मिल ने यह काल निर्धारण जाति के आधार पर किया था।
b.) जेम्स मिल ने यह कालखंड निर्धारण औपनिवेशिक विचारधारा के आधार पर किया था।

Q.3. अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को किस तरह सुरक्षित रखा?
Ans: अंग्रेजों ने सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए निनमलिखित तरीके आजमाए-
a) उन्होंने सरकारी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ अभिलेखागार और संग्रहालय जैसे संस्थान का निर्माण करवाया।
b) इसके अतिरिक्त उन्होंने अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए शासकीय संस्थानों में अभिलेख कक्ष बनवाया।

हमारे अतीत अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q.5. जेम्स मिल कौन थे?
Ans: जेम्स बेल्स स्कॉटलैंड के अर्थशास्त्री और दार्शनिक थे उन्होंने 1817 में “ए हिस्ट्री ऑफ ब्रिटिश इंडिया” नामक एक पुस्तक लिखी, जिसमें उन्होंने भारत को तीन कालखंडों में बाँटा था जो निम्न है: हिन्दू, मुस्लिम, तथा ब्रिटिश।
जेम्स मिल का मानना था कि अंग्रेजों के आने से पहले भारत में हिंदू और मुसलमान तानाशाह हो का ही राज चलता था। उसके अनुसार यहां चारों ओर केवल धार्मिक जातिगत बंधनों और अंधविश्वासों का ही बोलबाला था। मिल की राय में ब्रिटिश शासन भारत को सभ्यता की राह पर ले जा सकता था इस काम के लिए जरूरी था कि भारत में यूरोपीय शिष्टाचार कला संस्थानों और कानूनों को लागू किया जाए।

Q.6. उपनिवेशिकारण से क्या तात्पर्य है?
Ans: जब कोई शक्तिशाली देश किसी दूसरे देश को अपना गुलाम बना लेता है या उस देश पर कब्जा कर वहां का शासन व्यवस्था अपने हाथों में ले लेता है तो उसे उपनिवेशीकरण कहते हैं। ऐसी स्थिति में जिस देश ने किसी दूसरे देश पर अपना कब्जा किया है वह देश कब्जा करने वाले देश का उपनिवेश है। भारत 200 सालों तक अंग्रेजों का उपनिवेश रहा है। जब कोई देश किसी देश को उपनिवेश बनाता है तो उस देश में राजनीतिक आर्थिक सामाजिक और सांस्कृतिक बदलाव आते है।

अन्य संबंधित आर्टिकल