तीन वर्ग अध्याय 6 इतिहास कक्षा 11 NCERT Solutions

तीन वर्ग अध्याय 6: यह कक्षा 11 की NCERT पुस्तक से ली गयी है। वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रख कर इस पाठ का समाधान दिया गया है। इसमें बताएं गए सभी प्रश्न महत्वपूर्ण है। सबसे पहले इस पाठ की महत्वूर्ण तथ्य को दिया गया है फिर बहुवैकल्पिक प्रश्न- उत्तर दिए गए है। आईये पाठ को पढ़ते है:

तीन वर्ग अध्याय 6: महत्वपूर्ण स्मरणीय तथ्य:

यूरोपीय इतिहास की जानकारी के मुख्य स्रोत- भू-स्वामियों के विवरण, मूल्यों और विधि के मुकदमों के लिखित दस्तावेज जैसे: चर्च से मिलने वाले जन्म-मृत्यु और विवाह के आलेख। चर्च से प्राप्त अभिलेखों ने व्यापारिक संस्थाओं और गीत व कहानियों द्वारा त्योहारों व सामुदायिक गतिविधियों का बोध कराया।

सामन्तवाद का अर्थ कृषि उत्पादन से है जो सामंतों और कृषकों के संबंधों पर आधारित है। कृषक लार्ड को श्रम सेवा प्रदान करते थे और इसके बदले इन्हे सैन्य सुरक्षा मिलता था।

सामन्तवाद शब्द जर्मन शब्द ‘फ्यूड’ से बना है। इसका मतलब है – भूमि का टुकड़ा।

सामन्तवाद पर सर्वप्रथम काम करने वाले फ्रांसीसी विद्वान मार्क ब्लॉक के द्वारा भूगोल के महत्व पर आधारित मानव इतिहास को गढ़ने पर जोर, जिससे कि लोगों के व्यवहार और रूख को समझा जा सके।

फ्रांसीसी समाज तीन वर्गों में बँटी थी। ये वर्ग थे – पादरी, अभिजात एवं कृषक।

पादरि व बिशप समाज का मार्गदर्शन करते थे और चर्च में धर्मोपदेश देते थे। भिक्षु अत्यधिक धार्मिक व्यक्ति होतें थे लेकिन ये चर्च के बहार अपनी धार्मिक समुदाय में रहते थे। मठों में रहना, विशेष नियमों का पालन करना तथा शहरों के आम आदमी से दूर रहना इनकी इनकी विशेषताएँ थी।

अभिजात वर्ग की प्रमुख विशेषताएँ निम्न प्रकार है:

  • ये अपनी संपत्ति पर स्थायी नियंत्रण रखते थे।
  • इनकी अपनी सैन्य सञ्चालन की क्षमता होती थी।
  • ये लोग स्वयं न्यायालय लगाने का अधिकार रखते थे।
  • यह वर्ग अपनी मुद्रा का प्रचलन कर स्वयं करते थे।

कुशल अश्वसेना की आवश्यकता पड़ने के कारण एक नयी वर्ग ‘नाइट वर्ग’ का उदय हुआ। लार्ड इन्हें जो भूमि का टुकड़ा उपलब्ध कराती थी उसे ‘फीफ’ कहा जाता था।

तीन वर्ग अध्याय 6 इतिहास कक्षा 11 NCERT Solutions

कृषक वर्ग : काश्तकार के दो प्रकार थी- स्वतंत्र किसान और सर्फ। सर्फ कृषिदास भी कहलाते थे। स्वतंत्र किसान अपनी भूमि को लार्ड के काश्तकार के रूप देखते थे और कृषिदास लार्ड के स्वामित्व वाले भूमि पर कार्य करते थे।

कभी कभी राजा कृषकों पर के कर लगाते थे जो ‘टैली’ कहलाता था। ये कर पादरी व अभिजात वर्ग पर नहीं लगाया जाता था।

कृषकों और उसके परिवारों को सप्ताह में तीन या उससे अधिक दिन तक लार्ड के जागीरों पर काम करना पड़ता था। इस श्रम से होने वाला उत्पादन ‘श्रम अधिशेष’ कहलाता था।

कृषि में विस्तार हुयी और इसके कारण जनसंख्या, व्यापार और नगरों का भी विस्तार हुआ। फलतः एक चौथा वर्ग नगरवासी का उद्भव हुआ।

नगरों की स्वतंत्र हवा, वैतनिक कार्य और लार्ड के नियन्त्रण से मुक्ति के कारण सामंती सम्बंध कमजोर पड़ने लगे।
यूरोप में 11वीं शताब्दी तक विभिन्न प्रौद्योगिकी में निम्नलिखित बदलाव आये:

  • लोहे के फालों का प्रयोग होने लगा।
  • पशुओं को हलों में जोतने के तरीकों में सुधार हुयी।
  • पशुओं के खुरों में लोहे के नालों का प्रयोग किया जाने लगा।
  • दो खेतों वाली फसली व्यवस्था के स्थान पे तीन खेतों वाली व्यवस्था की शुरूआत हुयी।
  • वायु व जलशक्ति के उपयोग ने कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया।

14वीं  शताब्दी का संकट – चौदहवीं शताब्दी के आरंभ में यूरोप के आर्थिक विस्तार रुक गयी जिसके निम्नलिखित कारन थे:

  1. मौसम में परिवर्तन: पैदावार वाले मौसम छोटे हो गये फलस्वरूप कृषि उत्पादन में कमी आयी।
  2. गहन जुताई ने भूमि को कमजोर बना दिया था।
  3. जनसंख्या वृद्धि से उपलब्ध संसाधन काम पड़ गए। यह उपभोक्ता वस्तुओं में कमी का एक बड़ा कारन बना।
  4. आस्ट्रिया व सर्बिया में चांदी की खानों के उत्पादन में कमी के कारण धातु मुद्रा में भारी गिरावट आयी। इससे व्यापर बहुत ज्यादा प्रभावित हुयी।
  5. यूरोप को महामारियों का सामना करना पड़ा।

राजनीतिक परिवर्तन.- नए शक्तिशाली राज्यों का उदय संगठित स्थायी सेना, एक स्थायी नौकरशाही और राष्ट्रीय कर प्रणाली स्थापित करने की प्रक्रिया आरंभ।

Class 11 History Chapter 6 NCERT Solutions

नई शासन व्यवस्था पुरानी व्यवस्था भिन्न शासक अब पिरामिड के शिखर पर नहीं था जहाँ राज भक्ति विश्वास और आपसी निर्भरता पर टिकी थी। वह अब व्यापक दरबारी समाज और आश्रयदाता – अनुयायी तंत्र का केन्द्र बिन्दु था।

History chapter 6 Class 11: महत्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर:

1. पवित्र रोमन साम्राज्य का संस्थापक सम्राट, पोप लियो तृतीय ने स्वर्ण मुकुट पहनाकर किसे घोषित किया?
(a) क्लोविस 
(b) शार्लमैन
(e) हेनरी चतुर्थ
(d) लुई ग्यारहवाँ 

2. किस शासक ने 500 ई में फ्रैंक राज्य का निर्माण कर ईसाई धर्म ग्रहण किया?
(a) क्लोविस
(b) शार्लमैन 
(c) हेनरी चतुर्थ 
(d) लुई ग्यारहवाँ

3. किस शासक के काल में यूरोप में सामन्तवाद की जड़ें मजबूत हुई?
(a) क्लोविस
(b) शार्लमैन

(c) हेनरी चतुर्थ
(d) लुई ग्यारहवाँ

4. फाइफ (Fief) क्या है?
(a) सामन्त 
(b) कृषक
(c)
जागीर
(d) बिशप

5. निम्न में से कौन सामन्तवादी अधिक्रम में आता है?
(a) राजा 
(b) ड्यूक या अर्ल
(c) बैरन
(d) इनमें से सभी

6. सर्फ किसे कहा जाता था?
(a) जागीर
(b) पोप 

(c) भूदास
(d) दुर्ग 

7. सामन्तवादी अर्थव्यवस्था थी-
(a) खुली अर्थव्यवस्था 
(b) बन्द अर्थव्यवस्था 
(c) निर्वाह अर्थव्यवस्था
(d) इनमे से सभी

Visit: BA English Honours Notes BBMKU and BVU Universite.

8. प्रान्तों के प्रमुख धर्माधिकारी कहलाते थे-
(a) आर्क बिशप
(b) बिशप 
(c) पादरी 
(d) पोप

9. ईसाई धर्म का प्रथम पोप किसे माना जाता है?
(a) ग्रिगोरी
(b) पायस 
(c) पाल
(d) इन्नोसेट

10. लुई चौदहवाँ के निरंकुशतम राजतन्त्र को किसने सम्भव बनाया?
(a) रिश्लू
(b) मेजारिन
(c) रिश्लू एवं मेजारिन
(d) किसी ने नहीं

11. जॉन ऑफ आर्क का सम्बन्ध किस देश से था?
(a) इंग्लैण्ड 
(b) जर्मनी
(c) फ्रांस
(d) बेल्जियम

12. 1000 ई. में यूरोप की जनसंख्या थी-
(a) 420 लाख
(b) 422 लाख 
(c) 421 लाख
(d) 425 लाख

तीन वर्ग अध्याय-6 इतिहास कक्षा 11 NCERT Solutions

13. पोप लियो दशम (1513-1521) प्रति माह जुए में खर्च करता था-
(a) 600 ‘ड्यूकेट’
(b) 6000 ‘ड्यूकेट’
(c) 4000 ‘ड्यूकेट’
(d) 3000 ‘ड्यूकेट’

14. जॉन हस को एंट से बाँधकर कब जिन्दा जला दिया था?
(a) 1410 ई.
(b) 1417 ई.

(c) 1415 ई.
(d) 1414 ई.

15. पोप पॉल तृतीय ने इटली के टैण्ट नामक स्थान पर एक परिषद् का आह्वान किया-
(a) 1645 ई. में 
(b) 1847 ई. में 
(c) 1541 ई. में 
(d) 1542 ई. में

16, इंग्लैण्ड व स्कॉटलैण्ड के एकीकरण के फलस्वरूप स्टुअर्ट राजवंश अस्तित्व में आया-
(a) 1601 ई.
(b) 5-1603 ई.

(c) 1605 ई.
(d) 1804 ई.

17. मार्टिन लूथर का जन्म हुआ था-
(a) 10 नवम्बर, 1480 ई.
(b) 10 नवम्बर, 1481 ई.
(c) 10 नवम्बर, 1482 ई.
(d) 10 नवम्बर, 1483 ई.

18. ग्रिगोरी रोम का पादरी नियुक्त किया गया-
(a) 590 ई.
(b) 490 ई.

(e) 592 ई.
(d) 595 ई.

19. सामंतवाद की छोटी इकाई क्या थी?
(a) राजा
(b) नाइटस
(c) ड्यूक
(d) इनमें से कोई नहीं

20, निम्न में से किस पोप ने पाप मोचन पत्रों की बिक्री आरम्भ की?
(a) ग्रिगोरी
(b) पायस नवम
(e) पीट 
(d)लियो दशम

21. मार्टिन लूथर का सम्बन्ध किस देश से था?
(a) इंग्लैण्ड (England)
(b) जर्मन (Germany)

(c) इटली (Italy)
(d) फ्रांस (France)

22. हुलद्रीक चिरली का सम्बन्ध किस देश से था ?
(a) इंग्लैण्ड
(b) जर्मनी 

(e) इटली 
(d) स्विट्जरलैण्ड

23. जॉन काल्विन का सम्बन्ध किस देश से था ?
(a) इंग्लैण्ड 
(b) जर्मनी
(e) इटली
(d) फ्रांस

24. ‘मूर्खत्व की प्रशंसा’ पुस्तक के लेखक कौन थे ?
(a) इरैसमस
(b) थामस मूर 

(c) नुकासियो
(d) दाँते

तीनवर्ग इतिहास कक्षा 11 अध्याय 6 NCERT Solutions

25, जर्मनी के फ्रेंक जनजाति ने किस देश का निर्माण किया ?
(a) इंग्लैण्ड
(b) स्कॉटलैण्ड

(c) फ्रांस
(a) स्पेन

26. पाडुआ विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है ?

(a) चीन में 
(b) इटली में

(c) जापान में
(d) अमेरिका में

27. बड़े सामंत के घर को क्या कहा जाता था ?
(a) मेनर
(b) फाइफ

(c) नाइट
(d) इनमें से कोई नहीं

28. जर्मनी किस महादेश में है ?
(a) एशिया 
(b) यूरोप

(c) उत्तरी अमेरिका 
(d) दक्षिणी अमेरिका

Note: 

हमारा उद्देश्य है निशुल्क शिक्षा को बढ़ावा देना। यदि यह पाठ आपको उयोगी लगा हो तो जरुरत मंदों के साथ इसे शेयर करें। आप कोई राय देना चाहते है जिससे हम अपने सेवाओं में कोई सुधार ला सके तो आप कॉमेंट बॉक्स में लिख सकते है। अन्य पाठ भी पढ़ें: