राजनीतिक दल: Rajnitik Dal

राजनीतिक दल: इस आर्टिकल में आप कक्षा 10 की राजनीतिक विज्ञान की अध्याय 6 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है। ये सभी प्रश्न उत्तर कक्ष 10 की वार्षिक परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है।

राजनीतिक दल: Rajnitik Dal अति लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर

Q.1. राजनीतिक दल के प्रमुख तीन हिस्से कौन-कौन से हैं?
Ans: राजनीतिक दल के प्रमुख तीन हिस्से-
नेता, सक्रिय सदस्य, अनुयाई या समर्थक

Q.2. राजनीतिक दलों की कोई दो कार्य लिखें।
Ans: राजनीतिक दलों के दो कार्य:

  • सत्ता दल सरकार का निर्माण करते हैं और जनकल्याण के कार्यों को जनता तक पहुंचाते हैं।
  • विरोधी दल सरकार की नीतियों की आलोचना करके उसे सेवा कार्यों में लिप्त रहने के लिए मजबूर करते हैं।

Q.3. भारत के 6 राष्ट्रीय दलों के नाम लिखें।
Ans: भारत के 6 राष्ट्रीय दलों के नाम:

  1. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  2. भारतीय जनता पार्टी
  3. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
  4. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
  5. बहुजन समाज पार्टी
  6. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

Q.4. भारत के राष्ट्रीय पार्टियों के चुनाव चिन्ह लिखें।
Ans: भारत के राष्ट्रीय पार्टियों के चुनाव चिन्ह:

  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है हाथ
  • भारतीय जनता पार्टी का कमल
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का दराती हथौड़ा और सितारा
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का दराती और धान की बाली
  • बहुजन समाज पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथी है
  • राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का घड़ी

Q.5. एक दलीय प्रणाली का एक लाभ एक हानी लिखें।
Ans: लाभ:
एक दलीय प्रणाली वाले देशों में अधिनायक तंत्र का बोलबाला होता है इस तरह की दलीय प्रणाली वाले देशों में आज आवश्यक विषय पर निर्णय तुरंत लिया जा सकता है।
हानी:
एक दलीय प्रणाली का दोष है कि जनता परसरकार द्वारा मनमानी नीतियां लाद दी जाती है।

राजनीतिक दल: Rajnitik Dal लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर

Q.1. राजनीतिक दल से क्या अभिप्राय हैं?
Ans: राजनीतिक दल एक ऐसा दल होता है जिसमें सभी लोगों के एक जैसे विचार होते हैं, देश की समस्याओं पर एक जैसे मत होते हैं और देश की सत्ता पर अपना अधिकार स्थापित करना चाहते हैं। वे लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाने, चुनाव लड़ने, संविधान बनाने तथा सरकार के गठन और संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Q.2. क्षेत्रीय दलों की भूमिका लिखें।
Ans: भारत जैसे विस्तृत देश के लिए क्षेत्रीय दलों का होना एक स्वाभाविक से बात है इन दलों का अपना महत्व और अपनी भूमिका होती है। यह क्षेत्रीय दल किसी क्षेत्र विशेष में रहने वाले लोगों की समस्याओं से संबंधित होते हैं इसलिए अपने अपने क्षेत्र के लोगों की अधिक सेवा कर पाते हैं। जब इन दलों के सदस्य संसद के लिए चुने जाते हैं तो वे अपने स्थानीय समस्याओं की ओर सारी राष्ट्र का ध्यान आकर्षित करते हैं।

Q.3. राष्ट्रीय दलों तथा क्षेत्रीय दलों में अंतर स्पष्ट करें।
Ans: राष्ट्रीय दलों तथा क्षेत्रीय दलों में अंतर:

  • राष्ट्रीय दल वे होते हैं जिनका प्रभाव सारे राष्ट्र में होता है इन दलों का कार्यक्षेत्र देश का कोई प्रांत या क्षेत्र ना होकर बल्कि पूरा देश होता है परंतु क्षेत्रीय दल वे होते हैं जिनका प्रभाव तथा कार्य क्षेत्र देश के एक प्रांत या क्षेत्र तक ही सीमित होता है।
  • राष्ट्रीय दलों की शाखाएं देश के अधिकतर राज्यों में फैली हुई होती है और इनके सदस्य भिन्न भिन्न प्रांतों में रहने वाले लोग होते हैं परंतु क्षेत्रीय दलों की शाखाएं एक प्रांत या क्षेत्र तक ही सीमित होती है।

Q.4. संघीय राजनीतिक दल से क्या तात्पर्य है?
Ans: विश्व के संघीय व्यवस्था वाले लोकतंत्र में दो तरह के राजनीतिक दल होते हैं संजय इकाइयों में से सिर्फ एक इकाई में अस्तित्व रखने वाले दल और अनेक या संघ की सभी इकाइयों में अस्तित्व रखने वाले दल कई पार्टियां पूरे देश में फैली हुई है और उन्हें राष्ट्रीय पार्टी कहा जाता है इन दलों के विभिन्न राज्यों में इकाइयां होती हैं।

Q.5. क्षेत्रीय दल से क्या अभिप्राय है
Ans: क्षेत्रीय दल भारत में ऐसी राजनीतिक दल है जिनका प्रभाव है पूरे राष्ट्र या देश में ना होकर केवल अपने क्षेत्रों में या किसी प्रांत तक ही सीमित होता है क्षेत्रीय दलों का प्रभाव एवं कार्यक्षेत्र किसी विशेष राज्य तथा क्षेत्र तक ही सीमित होता है। क्षेत्रीय दलों का प्रभाव एवं कार्यक्षेत्र किसी विशेष राज्य तथा क्षेत्र तक ही सीमित होता है कई बार तो इन दोनों का निर्माण केवल किसी क्षेत्र की किसी विशेष मांग को उभारने के लिए ही किया जाता है। भारत के प्रमुख क्षेत्रीय दल हैं, तमिलनाडु में- अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम, आंध्र प्रदेश में- तेलुगू देशम तथा जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस।

राजनीतिक दल: Rajnitik Dal दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर

Q.1. लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की जरूरत क्यों होती है?
Ans: लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की जरूरत होने के कारण निम्नलिखित हैं:

  • विश्व में बड़े-बड़े देश हैं जिनमें लोकतांत्रिक व्यवस्था है क्योंकि इन बड़े देशों में एक व्यक्ति द्वारा शासन संभव नहीं है इसलिए कई लोगों के समूह मिलकर शासन करते हैं ऐसी स्थिति में लोगों को इस समूह के रूप में संगठित करने के लिए राजनीतिक दल की जरूरत होती है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के मतों द्वारा शासन वर्ग का चुनाव होता है इसके लिए एक देश या प्रांत को कई चुनाव क्षेत्रों में विभाजित किया जाता है राजनीतिक दल ही चुनाव में जनता का प्रतिनिधित्व करने वाले अपने उम्मीदवार खड़ा करते हैं पर बहुमत मिलने पर सरकार का गठन करते हैं एक व्यक्ति द्वारा एक क्षेत्र में चुनाव जीतकर सरकार का गठन करते हैं।
  • राजनीतिक दल में एक विचारधारा के लोग सम्मिलित होकर जो चुनाव में बहुमत मिलने पर सरकार का गठन करते हैं और पूरे कार्यकाल तक शासन करते हैं लेकिन अगर विभिन्न विचारधाराओं के लोग जो विभिन्न चुनाव क्षेत्रों से जीत गए सरकार का गठन करते हैं यदि उन्हें कोई मतभेद उत्पन्न हो जाता है तो उनके द्वारा गठित सरकार क्षणिक ही होगी ऐसी स्थिति में प्रभावी राजनीतिक दलों की जरूरत होती है जो सत्ता में आने पर ठीक से सरकार संचालित कर सकें।
  • इस प्रकार हम कह सकते हैं कि लोकतंत्र को प्रभावी और ब्रेड बनाने राजनीतिक दल कमाते पूर्ण भूमिका होते हैं

Q.2. भारतीय जनता पार्टी पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखें
Ans: पुराने भारतीय जनसंघ को पुनर्जीवित करके 1980 में यह पार्टी बनी। भारत की प्राचीन संस्कृति और मूल्यों से प्रेरणा लेकर मजबूत और आधुनिक भारत बनाने का लक्ष्य भारतीय राष्ट्रवाद और राजनीति की इसकी अवधारणा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद एक प्रमुख तत्व है पार्टी जम्मू और कश्मीर को क्षेत्रीय और राजनीतिक स्तर पर विशेष दर्जा देने के खिलाफ है यह देश में रहने वाले सभी धर्मों के लोगों के लिए समान नागरिक संहिता बनाने और धर्मांतरण पर रोक लगाने के पक्ष में है।
1990 के दशक में इसके समर्थन का आधार काफी व्यापक हुआ पहले देश के उत्तरी और पश्चिमी तथा शहरी इलाकों तक से समिति रहने वाले इस वाक्य में इस दशक में दक्षिण पूर्व पूर्वोत्तर तथा देश के ग्रामीण इलाकों में अपना आधार बढ़ाया राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेता की हैसियत से यह पार्टी 1998 में सत्ता में आई गठबंधन में कई प्रांतीय और क्षेत्रीय दल शामिल थे।

अन्य संबंधित आर्टिकल