लोकतंत्र के परिणाम: Loktantra ke Parinam

लोकतंत्र के परिणाम: इस आर्टिकल में आप कक्षा 10 की राजनीतिक विज्ञान की अध्याय 7 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है। ये सभी प्रश्न उत्तर कक्ष 10 की वार्षिक परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है।

लोकतंत्र के परिणाम अति लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्त

Q.1. लोकतंत्र से क्या अभिप्राय है?
Ans: लोकतंत्र से हमारा अभिप्राय एक ऐसी सरकार से है जो लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई जाती है।

Q.2. लोकतांत्रिक देशों में पाए जाने वाले चार समान विशेषताएं कौन-कौन सी है?
Ans: लोकतांत्रिक देशों में पाए जाने वाले चार समान विशेषताएं :

  • हर एक औपचारिक संविधान होता है।
  • उनके यहां चुनाव होते हैं।
  • लोकतांत्रिक देशों में राजनीतिक दल होते हैं।
  • यह नागरिकों को कुछ बुनियादी अधिकारों की गारंटी होती है।

Q.3. लोकतांत्रिक सरकार के 2 गुण लिखिए।
Ans: लोकतांत्रिक सरकार के 2 गुण:

  • यह सरकार लोगों द्वारा चुनी गई होती है चुनाव में जो जीता है वही अपनी सरकार बनाता है।
  • यह सरकार लोगों की होती है और लोगों के लिए कार्य करती है।

Q.4. भारतीय संविधान में किन दो वर्गों की गरिमा और आजादी को बनाए रखने का प्रयत्न किया है?
Ans: 1) महिला वर्ग जिसकी काफी समय तक अवहेलना होती रही है।
2) कमजोर और भेदभाव का शिकार हुई जातियों का जिनसे काफी समय से अन्याय पूर्ण व्यवहार होता है।

Q.5. क्या लोकतंत्र हमारी सभी सामाजिक बुराइयों को दूर कर सकता है?
Ans: नहीं लोकतंत्र हमारी सभी बुराइयों को मिटा देने वाली जादू की छड़ी नहीं है। वह ठीक कानूनों की व्यवस्था तो कर सकती है परंतु इसके लिए लोगों को भी स्वयं प्रयत्न करना होगा और सरकार को पूरा सहयोग देना होगा।

लोकतंत्र के परिणाम लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्त

Q.1. लोकतंत्र किस प्रकार नागरिकों की गरिमा और आजादी सुरक्षित रखता है?
Ans: लोकतंत्र निम्न तरीकों से नागरिकों की गरिमा और आजादी सुरक्षित रखता है:

  • प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ के लोगों से सम्मान पाना चाहता है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों को भाषण देने और अपने विचार व्यक्त करने की पूर्ण स्वतंत्रता होती है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी राजनीतिक दलों को चुनाव में चुनाव से, पहले और चुनाव के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य करने की आज्ञा होती है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी वर्गों और धर्मों को सम्मान किया जाता है।

Q.2. भारत के विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं।  वर्णन करें।
Ans: भारत के विभिन्न राज्यों में जो किसान की बड़ी संख्या में आत्महत्या कर रहे हैं वास्तव में एक बड़ी चिंता का विषय है और लोकतंत्र को यह बड़ी चुनौती देती है। चुनौतियों का सामना करना है तो लोकतंत्र की सबसे बड़ी सफलता है हमें उन कारणों को जानना होगा जिससे विवश होकर किसान लोग आत्महत्या करने हैं हमें ऐसे लोगों के लिए सस्ती दर पर पूंजी की उपलब्धता को सुनिश्चित करना होगा और प्राकृतिक कारणों से यदि सफल हो जाए तो भूमि कर माफ कर देना चाहिए। किसानों को आत्महत्या करने से बचाने के लिए यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उन्हें सस्ते दामों पर बिजली उपलब्ध कराई जाए।

Q.3. भारत को अप्रत्यक्ष लोकतंत्र क्यों कहा जाता है?
Ans: प्रत्यक्ष लोकतंत्र वहीं चल सकता है जहां थोड़ा क्षेत्रफल और कम जनसंख्या होता है। भारत एक विशाल देश है जिसमें बहुत बड़ी जनसंख्या है पूरे देश के लोग किसी एक स्थान पर बैठकर कानून नहीं बना सकते हैं या फैसले नहीं ले सकते। इन दिनों वोटरों की संख्या बहुत अधिक हो गई है लोगों की आवश्यकता है और समस्याएं भी बढ़ गई है साथ ही सरकारी मशीनरी भी जटिल हो गई है ऐसी स्थिति में भारत को अप्रत्यक्ष लोकतंत्र को अपनाना ही हितकर होगा।भारत के लोग अपने प्रतिनिधियों को चुनते हैं जो कानून बनाते हैं और फैसले लेते हैं इसलिए भारत को अप्रत्यक्ष लोकतंत्रात्मक देश कहा जाता है।

Q.4. लोकतांत्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएं लिखिए।
Ans: लोकतांत्रिक सरकार की मुख्य विशेषताएं:

  • लोकतांत्रिक सरकार की मुख्य विशेषता में सबसे बड़ी विशेषता यह है कि लोकतांत्रिक देश में चुनाव निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से होते हैं और चुनाव द्वारा जब चाहे मौजूदा शासकों को बदल सकते हैं।
  • लोकतंत्र की दूसरी बड़ी विशेषता यह है कि लोगों द्वारा चुने गए सदस्य ही देश के शासन की बागडोर संभालते हैं और सारे प्रमुख फैसले स्वयं करते हैं।
  • इसमें सभी लोगों को सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के नियमों के अनुरूप वोट देने का अधिकार उपलब्ध होता है।
  • चुनाव द्वारा चुनी गई सरकार संविधान निश्चित बुनियादी कानूनों और नागरिक अधिकारों की सीमा में रहते हुए काम करती है।

लोकतंत्र के परिणाम दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तथा उत्त

Q.1. गैर लोकतान्त्रिक सरकारों के कुछ समान लक्षण लिखे।
Ans: गैर-लोकतांत्रिक सरकारों के समान लक्षण निम्नलिखित है:

  • गैर लोकतांत्रिक सरकारों में लोग सरकार और उसकी नीतियों की आलोचना नहीं कर सकते। ऐसा करने पर उन्हें कई यातनाएं दी जाती है और जेल तक में भी डाल दिया जाता है।
  • गैर लोकतांत्रिक सरकारों में शासन शासनकर्ता, चाहे वह राजा या सैनिक प्रमुख सर्वेसर्वा होता है।
  • गैर लोकतांत्रिक सरकारें या देशों में विरोधी दलों का कोई स्थान नहीं होता। वहां केवल वही राजनीतिक दल टिक सकता है जो सरकार की हां में हां मिलाने वाले होते हैं।
  • गैर लोकतांत्रिक सरकारों में मजदूरों और कारीगरों को संघ बनाने की अनुमति नहीं होती है। केवल ऐसे संगठन है वहां बना सकते हैं जो सरकार की नीतियों का अनुमोदन करने वाले हो।
  • गैर लोकतांत्रिक देशों में सभी लोग राजा और सैनिक नेता के रहमोकरम पर होते हैं। वह जब चाहे उन्हें कोई भी दंड दे सकते हैं, पकड़कर जेल भी भेज सकते हैं।
  • गैर लोकतांत्रिक देशों में एक साधारण नागरिक अपने बलबूते पर किसी भी उच्च स्थान को प्राप्त नहीं कर सकता। यदि वह अपनी जमीन को मार ले और वहां हां में हां मिलाता जाए तो वह कुछ भी प्राप्त कर सकता है।

Q.2. लोकतंत्र को सबसे बेहतर शासन क्यों कहा जाता है?
Ans: निम्नलिखित गुणों के कारण लोकतंत्र को एक बेहतर शासन व्यवस्था माना जाता है:

  • जनमत पर आधारित शासन: यह शासन जनता की सामान्य इच्छा के अनुसार चलाया जाता है और प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा को ध्यान में रखा था।
  • समानता और स्वतंत्रता का पोशाक: लोकतंत्र के अंतर्गत जाति, धर्म, वंश। रंग, लिंग आदि का भेदभाव नहीं किया जाता है। कानून के सामने सभी नागरिक सम्मान खाने जाते हैं। सभी नागरिकों को अपने विचार, भाषण तथा सभा आदि करने की छूट दी जाती है।
  • व्यक्ति की गरिमा में वृद्धि: लोकतंत्र में सभी नागरिकों समान माना जाता है। सभी व्यक्ति गरिमा के साथ जीते हैं। उसे हेय दृष्टि से नहीं देखा जाता था चाहे वह किसी भी जाति, धर्म, रंग, भाषा, पेक्षा आदि का हो।
  • यह टकरावो को टालने- संभालने का तरीका देता है और इसमें गलतियों को सुधारने की गुंजाइश होती है। लोकतंत्र में काफी विचार विमर्श के बाद कि निर्णय लिए जाते हैं जिनमें गलतियों को सुधारने का अवसर प्राप्त होता है से टकरा जाता है

अन्य संबंधित आर्टिकल