न्यापालिका कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 5

न्यापालिका: न्यायपालिका एक न्यायीक संस्था है जो कानून के शासन को लागू करती है। इस पाठ में आप पढ़ेंगे कि नयायपालिक क्या है? इसकी क्या भूमिका होती है? स्वतंत्र न्यायपालिका क्या है? आदि। नीचे इस अध्याय के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए जो कक्षा 8 कि वार्षिक परीक्षा कि दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

न्यापालिका महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q.1. न्यायपालिका क्या है?
Ans: न्यायपालिका सरकार का एक अंग होती है जो भारतीय लोकतंत्र की व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है। भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। कानून के शासन को लागू करने के लिए हमारे पास एक न्याय व्यवस्था है इस न्याय व्यवस्था में बहुत सारी अदालते है जहां नागरिक न्याय के लिए जा सकते है।

Q.2. न्यायपालिका के कोई तीन काम लिखे।
Ans: न्यायपालिका के तीन काम:

  • विवादों का निपटारा –
    न्यायिक व्यवस्था नागरिकों, नागरिक व सरकार, दो राज्य सरकारों और केंद्र व राज्य सरकारों के बीच पैदा होने वाले विवादों को हल करने की क्रियाविधि मुहैया कराती है।
  • न्यायिक समीक्षा –
    यदि न्यायपालिका को ऐसा लगता है कि संसद द्वारा पारित किया गया कोई कानून संविधान की आधारभूत ढांचा का उल्लंघन करता है तो वह उस कानून को रद्द कर सकती है इसे न्यायिक समीक्षा कहते है।
  • कानून की रक्षा –
    न्यायपालिका का एक काम कानून की रक्षा करना भी होता है। यदि देश के किसी भी नागरिक को ऐसा लगता है कि उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तों वह न्यायलय जा सकता है।

Q.3. स्वतंत्र न्यायलय किसे कहते है?
Ans: स्वतंत्र न्यायलय से हमारा अभिप्राय एक ऐसे न्यायपालिका से है जो नेताओ के नियंत्रण से मुक्त हो। भारतीय न्यायपालिका स्वतंत्र है। न्यायलय की स्वतंत्रता किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने में अहम भूमिका निभाती है। एक स्वतंत्र न्यायपालिका कार्यपालिका और विधायिका के शक्ति के दुरुपयोग को रोक सकती है।

Q.4. अदालत क्या है और यह कितने प्रकार का होता है?
Ans: अदालत एक ऐसा भवन होता है जहां पर कोई भी व्यक्ति अपने खिलाफ हो रहे अन्याय के विरोध में याचिका दायर कर सकता है। भारत में तीन अलग अलग स्तर पर अदालतों को बांटा गया है:

  1. जिला अदालत: इसे अधीनस्थ अदालत, ट्रायल कोर्ट, सिविल जज न्यायलय आदि नामों से भी जाना जाता है। ये अदलते किसी जिले या तहसील के स्तर पर या कोई शहर में स्थित होती है।
  2. उच्च न्यायलय: प्रत्येक राज्य का एक उच्च न्यायलय होता है, वह अपने राज्य की सबसे ऊंची अदालत होती है। भारत में कुल 25 उच्च न्यायलय है।
  3. सर्वोच्च न्यायलय: ये न्यायलय देश की सबसे बड़ी न्यायलय होती है जो नई दिल्ली में स्थित है। इस न्यायलय के फ़ैसले देश के बाकी सभी अदालतों को मानने होते है। देश के मुख्य न्यायधीश सर्वोच्च न्यायलय के मुखिया होते है।

Q.5. भारत में सबसे पहले उच्च न्यायलय कब स्थापित हुआ था?
Ans: 1862 में, कोलकाता , बंबई और मद्रास में।

Q.6. दिल्ली उच्च न्यायलय का गठन कब हुआ?
Ans: 1966

Q.7. पंजाब और हरियाणा का साझा उच्च न्यायलय क्या है?
Ans: चंडीगढ़ उच्च न्यायलय

Q.8. नागालैंड, असम, आंध्रप्रदेश तथा मिजोरम के साझा न्यायलय का नाम लिखे।
Ans: गुवाहाटी उच्च न्यायलय।

Q.9. ‘मिड डे मील’ की शुरुआत किस राज्य से हुई?
Ans: तमिलनाडु से

Q.10. वर्तमान में भारत में कुल कितने उच्च न्यायलय है?
Ans: 25

अन्य संबंधित आर्टिकल