लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? कक्षा 9 सामाजिक विज्ञान

लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? : इस अध्याय में आप कक्षा 9 की राजनीतिक विज्ञान की अध्याय 2 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। यहाँ दी गई सभी जानकारियों का स्रोत NCERT की पाठ्यपुस्तक है।

लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? स्मरणीय तथ्य

  • पाकिस्तान में जनरल परवेज मुशर्रफ ने 1999 में सैनिक तख्तापलट किया था।
  • 1930 में मेक्सिको आजाद हुआ था।
  • P.R.I.- Institutional Revolutionary Party
  • सऊदी अरब में महिलाओ को मताधिकार प्राप्त नहीं है।
  • एस्टोनिया में रूसी अल्पसंख्यकों को मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं है।
  • फ़िजी की चुनाव व्यवस्था में वहाँ के मूल निवासियो के वॉट की अहमियत भारतीय मूल के फ़िजी नागरिक के वॉट से अधिक है।
  • जिबाब्वे को 1980 में अल्पसंख्यक गौरो से आजादी मिली।

लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों? महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q.1. लोकतंत्र को परिभाषित करे।
Ans: अब्राहम लिंकन के अनुसार- ” लोगों के लिए, लोगों की और लोगों के द्वारा चलने वाली शासन व्यवस्था ही लोकतंत्र है। लोकतंत्र को अंग्रेजी में डेमोक्रेसी कहते है यह शब्द यूनानी भाषा के शब्द ‘डेमोक्रेशिया’ से बना है। यूनानी में ‘डेमोस’ का अर्थ होता है ‘लोग’ और ‘क्रेशिया’ का अर्थ है ‘शासन’। अथार्थ लोकतंत्र का अर्थ है ‘लोगों का शासन’। लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमे शासकों का चुनाव लोग करते है।

Q.2. लोकतंत्र की विशेषतताएं लिखे।
Ans: लोकतंत्र की विशेषतताएं निम्नलिखित है:

  • लोकतंत्र में अंतिम फैसला लेने की शक्ति जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के पास ही होती है।
  • लोकतंत्र निसपक्ष और स्वतंत्र चुनावों पर आधारित होता है जिससे सत्ता में बैठे लोगों हेतु जीत हार के समान अवसर हो।
  • लोकतंत्र में प्रत्येक वयस्क नागरिक का एक मत होता है और प्रत्येक वॉट का एक समान मूल्य होता है।
  • एक लोकतांत्रिक सरकार संवैधानिक कानूनों और नागरिक अधिकारों द्वारा खींची सीमारेखा के अंदर ही काम करती है।

Q.3. लोकतंत्र के खिलाफ तर्क लिखे।
Ans: लोकतंत्र के खिलाफ तर्क निम्नलिखित है:

  • लोकतंत्र में नेता बदलते रहते है। इससे अस्थिरता उत्पन्न होती है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था में अनेक लोगों से बहस और चर्चा करनी पड़ती है जिससे प्रत्येक फैसले में देरी होती है।
  • लोकतंत्र का आशय केवल राजनीतिक लड़ाई और सत्ता का खैल है। यहाँ नैतिकता का कोई स्थान नहीं होता।
  • चुने हुए नेताओ को लोगों के हितों का पता ही नहीं होता। इसके कारण गलत फैसले होते है।
  • लोकतंत्र में चुनावी संघर्ष महत्वपूर्ण और खर्चीली होती है, इसलिए इसमे भ्रष्टाचार होता है।
  • सामान्य लोगों को पता नहीं होता कि उनके लिए क्या चीज अच्छी है और क्या चीज बुरी; इसलिए उन्हे किसी चीज का निर्णय नहीं करना चाहिए।

Q.4. लोकतंत्र के पक्ष में तर्क लिखे?
Ans: लोकतंत्र के पक्ष में तर्क निम्नलिखित है:

  • लोकतांत्रिक शासन पद्धति अन्यों से बेहतर है क्योंकि यह ज्यादा जवाबदेही वाला स्वरूप है।
  • लोकतंत्र बेहतर निर्णय लेने की संभावना बढ़ाता है।
  • लोकतंत्र मतभेदों और टकरावो को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।
  • लोकतंत्र नागरिकों की सम्मान में वृद्धि कराता है।
  • लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमें अपनी त्रुटि ठीक कराने का भी अवसर भी मिलता है।

Q.5. लोकतंत्र का वृहतर आशय क्या है?
Ans: लोकतंत्र एक ऐसा सिद्धांत है जिसका प्रयोग जीवन के किसी भी क्षेत्र में हो सकता है। अनेक बार लोकतंत्र शब्द का प्रयोग किसी मौजूदा सरकार के लिए नहीं करके कुछ आदर्शों के लिए किया जाता है। लोकतंत्र एक सरकार, परिवार या संगठन पर लागू हो सकता है।

अन्य संबंधित आर्टिकल