संविधान का राजनीतिक दर्शन क्लास 11 राजनीतिक विज्ञानं अध्याय 1 भाग 2

संविधान का राजनीतिक दर्शन महत्वपूर्ण तथ्य:- 

  • संविधान के दर्शन से अभिप्राय संविधान की बुनियादी अवधारणाओं से है जैसे अधिकार, नागरिकता, लोकतंत्र आदि।
  • संविधान में निहित आदर्श जैसे समानता, स्वतंत्रता हमें संविधान के दर्शन करवाते है। 
  • हमारा संविधान इस बात पर जोर देता है की उसके दर्शन पर शांतिपूर्ण व लोकतान्त्रिक तरीके से अमल किया जाये तथा उन मूल्यों को जिन पर नीतियां बानी है, इन नैतिक बुनियादी अवधारणाओं पर चल कर उद्देश्य प्राप्त करें।

संविधान की कुछ विषेशताएँ

  • स्वतंत्रता- संविधान के अनुच्छेद 19 से 22 में स्वतंत्रता से संबंधित प्रावधान इसके अंतर्गत भारत के सभी नागरिको को विचार- विमर्श अभिव्यक्ति, सभा व सम्मलेन करने की स्वतंत्रता है। 
  • सामाजिक न्याय- भारत के सभी नागरिकों को सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक न्याय प्राप्त है। जैसे- अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण का प्रावधान।
  • अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान- अल्संख्यक समुदायों को धार्मिक और परोपकारी कार्यकरोमों के लिए संस्थाएं स्थापित करना और अपनी इच्छाअनुसार शैक्षिणिक संथाओं को स्थापित करने का भी अधिकार है।
  • धर्म-निरपेक्षता- भारतीय संविधान में सभी धर्म को एक सामान दर्जा दिया गया है। संविधान धर्म के आधार पर भेद- भाव नहीं करता है। राज्य धर्म में और धर्म राज्य में हस्तक्षेप नहीं करता परन्तु धर्म के नाम पर किसी व्यक्ति के आत्मसम्मान को ठेस पहुँचाने पर राज्य हस्तक्षेप करता है। राज्य किसी धार्मिक शिक्षा संथा को आर्थिक सहायता भी दे सकता है।
  • सार्वभौमिक व्यस्क मताधिकार- भारत में व्यस्क आयु 18 वर्ष की होती है। देश के सभी व्यस्क नागरिकों को अनपे प्रतिनिधियों की चयन प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार है। यह अधिकार बिना जाती लिंग भेदभाव के सभी नागरिकों को प्राप्त है।
  • संघवाद- भारतीय संविधान में शक्तियों का केन्द्रीयकरण है। इसमें दो सरकारों की बात की गयी है।
    1. केंद्रीय सरकार- सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए
    2. दूसरी राज्य सरकार- प्रत्येक राज्य के लिए अपनी एक सरकार होगी लेकिन केंद्र ज्यादा सहक्तिशाली होगी।

संविधान का राजनीतिक दर्शन: बहुवैकल्पिक प्रश्न उत्तर 

1 संविधान के प्रस्तावना को ‘भारत की राजनीतिक जन्म कुंडली’ किसने कहा?
(a) आचार्य कृपलानी
(b) पंडित नेहरू
(c) डॉo अम्बेडकर
(d) केo एमo मुंशी 

उत्तर: केo एम्o मुंशी

2 किस देश के संविधान से संघीय व्यवस्था का नमूना लिया गया है?
(a) अमरीका
(b) कनाडा
(c) आस्ट्रेलिया
(d) स्विट्जरलैंड 

उत्तर: कनाडा

3 सर्वप्रथम किस देश में संघात्मक शासन की स्थापना हुयी।
(a) भारत
(b) अमरीका 
(c) सोवियत संघ 
(d) कनाडा

उत्तर: कनाडा

4 किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान में ‘पंथ निरपेक्ष’ जोड़ा गया?
(a) 61 वां संशोधन
(b) 42 वां संशोधन
(c) 50 वां संशोधन
(d) 44 वां संशोधन

उत्तर: 42 वां संशोधन

5 संविधान के प्रस्तावना के अनुसार भारत प्रभुता सम्पन्न राज्य है क्योकिं-
(a) वह संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य है।
(b) वह राष्ट्रमंडल का सदस्य है।
(c) वह किसी विदेशी सत्ता के अधीन नहीं है तथा अपनी इस्च्छ से किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन का सदस्यता ले सकता है या उसे त्याग कर सकता है।
(d) उसका दायित्व है की वह अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के रख- रखाव में अपना योगदान दें।

उत्तर: वह किसी विदेशी सत्ता के अधीन नहीं है तथा अपनी इस्च्छ से किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन का सदस्यता ले सकता है या उसे त्याग कर सकता है।

6 भारत गणतंत्र है क्योंकि-
(a) राष्ट्रपति का पद पैतृक है।
(b) वास्तविक सत्ता प्रधानमंत्री के पास है।
(c) राष्ट्रपति राज्याध्यक्ष है जिसका पद निर्वाचित है।
(d) देश में लोकतान्त्रिक व्यवस्था है।

उत्तर: राष्ट्रपति राज्याध्यक्ष है जिसका पद निर्वाचित है।

7 धर्मनिरपेक्षता का क्या अर्थ है?
(a) किसी एक धर्म की प्रधानता
(b) सभी धर्मों की प्रधानता 
(c) किसी भी धर्म की प्रधानता नहीं बल्कि सभी धर्मो का समान सम्मान
(d) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर: किसी भी धर्म की प्रधानता नहीं बल्कि सभी धर्मो का समान सम्मान

8 भारतीय नागरिकों की व्यस्क आयु कितनी निर्धारित है-
(a) 14 वर्ष 
(b) 16 वर्ष 
(c) 18 वर्ष 
(d) 21 वर्ष 

उत्तर: 18 वर्ष 

9 किसने कहा की “संविधान में कुछ ऐसे उपबंध हैं जिसमें इधर – उधर से कुछ कमियाँ दिखायी दे सकती हैं। हमें यह स्वीकार करना होगा कि उपरोक्त कमियाँ देश की परिस्थितियों व जनसाधारण में निहित हैं।”
(a) जावाहरलाल नेहरु 
(b) डॉo बीo आरo अम्बेदकर
(c) सरदार पटेल
(d) डॉo राजेन्द्र प्रसाद

उत्तर: डॉo राजेन्द्र प्रसाद  

10 संविधान सभा के निर्वाचन में डॉo अम्बेडकर ने निम्न में से किस दाल का प्रतिनिधित्व किया?
(a) यूनियनिस्ट दाल 
(b) साम्यवादी दाल
(c) अनुसूचित जाती समूह
(d) निर्दलीय 

उत्तर: अनुसूचित जाती समूह

Thank you very much for visiting our website to read Political Science class 11 chapter 1 part 2 Ncert book solutions. Our aim in creating this website is to promote free education. It is not possible to do this noble work alone, so we need help from those who want to support us in this purpose. You can follow our various pages to support us, whose links are given below: