संविधान निर्माण राजनीतिक विज्ञान कक्षा 9 अध्याय 3

संविधान निर्माण: इस अध्याय में आप कक्षा 9 की राजनीतिक विज्ञान की अध्याय 3 संविधान निर्माण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। ये सभी प्रश्न उत्तर कक्षा 9 की परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। यहाँ दी गई सभी जानकारियों के स्रोत कक्षा 9 की राजनीतिक विज्ञान की एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक है।

संविधान निर्माण महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q.1. रंगभेद क्या है?
Ans:नस्ली भेदभाव पर आधारित व्यवस्था का नाम है रंगभेद। यह दक्षिण अफ्रीका में विशेष रूप से फैली थी। दक्षिण अफ्रीका पर यह व्यवस्था यूरोप के गौरो ने लादी थी। रंगभेद की राजनीति ने लोगों को उनकी चमड़ी के रंग के आधार पर विभाजित कर दिया। इस रंगभेद की धारणा के कारण दक्षिण अफ्रीका में रेलगाड़ी, बस, टैक्सी, होटल, अस्पताल, स्कूल और कॉलेज, पुस्तकालय, सिनेमाघर, नाट्यगृह, समुद्र तट आदि सभी जगहों पर गौरो और कालो के लिए बिल्कुल अलग प्रबंध था। नेल्सन मंडेला इस नीति के खिलाफ संघर्ष करते रहे।

Q.2. संविधान क्या है?
Ans: संविधान लिखित नियमों की ऐसी पुस्तक है जिसे किसी देश के निवासी सामूहिक रूप से मानते है। संविधान सर्वोच्च कानून है जिससे किसी क्षेत्र में रहने वाले लोगों के मध्य के संबंध भी निर्धारित होते है। इसमे किसी राष्ट्र की राजनीति और समाज को चलाने वाले मौलिक कानून होते है।
भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक दिसंबर 1946 में हुई। भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे। भारत के संविधान को 26 नवंबर 1949 को लिखकर पूरा किया गया था तथा 26 जनवरी 1950 में इसे लागू किया गया था जिसकी याद में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Q.3. संविधान के कार्य लिखे।
Ans: संविधान अनेक कार्य करता है जिनमे ये प्रमुख है:

  • यह साथ रह रहे अनेक प्रकार के लोगों के बीच आवश्यक विश्वास और सहयोग विकसित करता है।
  • यह स्पष्ट करता है कि सरकार का गठन किस प्रकार होगा।
  • यह सरकार के अधिकारों की सीमा निर्धारित करता है और हमें बताता है कि नागरिको के क्या अधिकार है।
  • यह अच्छे समाज के निर्माण के लिए लोगों की आकांक्षाओ को व्यक्त करता है।

Q.4. सरोजनी नायडू का परिचय दे।
Ans: सरोजनी नायडू का जन्म 1879 में आंध्रप्रदेश में हुआ था। वह एक विख्यात कवयित्री, लेखिका और राजनैतिक कार्यकरता थी। वह कॉंग्रेस की अग्रणी महिला नेत्री भी रही है। वह बाद में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल भी रही है। उनकी मृत्यु 1949 में हुई।

Q.5. राजेन्द्र प्रसाद का परिचय लिखे।
Ans: राजेन्द्र प्रसाद (1884-1963), का जन्म 1884 में बिहार में हुआ था। वे संविधान सभा के अध्यक्ष, अधिवक्ता और चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख भागीदार भी रह चुके है। तीन बार कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंतथा बाद में भारत के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

Q.6. संविधान सभा क्या है?
Ans: चुने गए जनप्रतिनिधियों की जो सभा संविधान नामक विशाल दस्तावेज को लिखने का कार्य करती है उसे संविधान सभा कहते है। भारतीय संविधान सभा के लिए जुलाई 1946 में चुनाव हुए थे। भारतीय संविधान सभा की प्रथम बैठक दिसंबर 1946 में हुई। भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे।

Q.7. ‘पंथनिरपेक्ष शब्द का अर्थ स्पष्ट करे।
Ans: पंथनिरपेक्ष शब्द का अर्थ है कि भारतीय जनता को किसी भी धर्म को मानने की संपूर्ण आजादी है। परंतु कोई धर्म आधिकारिक नही है। सरकार हर धार्मिक मान्यताओ और आचरणों को एकसमान सम्मान देती है।

Q.8. ‘लोकतंत्रात्मक’ से क्या अभिप्राय है?
Ans: सरकार का एक ऐसा स्वरूप जिसमे नागरिकों को समान राजनैतिक आधिकार प्राप्त होते है। लोग अपने शासक का चुनाव करते है एवं उसे उत्तरदायी बनाते है। यह सरकार कुछ मूलभूत बुनियादी नियमों के अनुसार चलती है।

Q.9. भारतीय संविधम 26 जनवरी 1950 को ही क्यों लागू किया गया?
Ans: यद्यपि भारतीय संविधम 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हो चुका था परंतु उसे दो महीने पश्चात 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया क्योंकि 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस ने लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वराज्य प्राप्त करने का संकल्प लिया था और 26 जनवरी 1930 को पहली बार तथा उसके उपरांत हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। अतः 26 जनवरी भारतीय स्वतंत्रता का प्रतीक है इसलिए इसे संविधान सभा के सदस्यों ने संविधान लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 की तिथि निश्चित की।

Q.10. प्रभुत्व- सम्पन्न का अर्थ स्पष्ट करे।
Ans: प्रभुत्व सम्पन्न का अर्थ है कि नागरिकों को अपने से जुड़े प्रत्येक मामले में निर्णय लेने का सर्वोच्च अधिकार है। कोई भी बाह्य शक्ति सरकार को आदेश नही दे सकती।

अन्य संबंधित आर्टिकल