अंतराष्ट्रीय संगठन Antarrashtriya Sangathan Class 12 Political Science Chapter 6

Antarrashtriya Sangathan: राजनीतिक विज्ञान कक्षा 12 की महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर। 12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए ये सभी प्रश्न महत्वपूर्ण है। इस नोट्स को बनाने का मुख्य कारन, झारखण्ड पाठशाला उन बच्चो को निःशुल्क सेवाएँ प्रदान करना है जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारन ट्यूशन शुल्क अदा नहीं कर पाते है। अपने सहपाठियों से इसे शेयर करें और हमारे उदेश्य को सफल बनायें। Antarrashtriya Sangathan

अंतराष्ट्रीय संगठन महत्वपूर्ण तथ्य:

  • जिस प्रकार किसी क्षेत्र की समस्या के हल के लिए क्षेत्रीय संगठनों की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार विभिन्न देशों के मध्य समस्या समाधान के लिए अंतराष्ट्रीय संगठनों की आवश्यकता होती है।
  • अंतराष्ट्रीय संगठनों का विभिन्न कार्यों में आवश्यक्ता होती है: (क) अंतराष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण हल। (ख) युद्धों की रोकथाम में सहायक। (ग) विश्व के आर्थिक विकास में सहायक। (घ) प्राकृतिक आपदा, महामारी से निपटना। (ड़) अंतराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना। वैश्विक ताप वृद्धि से निपटान।
  • प्रथम विश्व युद्ध के बाद युद्ध रोकने के लिए बनी संस्था राष्ट्रसंघ (लीग-ऑफ़-नेशंस) के असफल होने के कारन एवं 1939 से 1945 तक चले द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् अंतराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा स्थापित करने के लिए पुनः एक अंतराष्ट्रीय संगठन की आवश्यक्ता महसूस की गयी। अतः 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ (United Nations Organisation) की स्थापना की गयी। स्थापना के समय संयुक्त राष्ट्र संघ में 51 सदश्य थे, भारत की इसके संस्थापक सदस्यों में शामिल था। मई 2013 तक इसके सदस्यों की संख्या 193 हो गयी है। 193वां सदश्य दक्षिण सूडान है।
  • इसका सबसे शक्तिशाली अंग सुरक्षा परिषद् है इसके कुल 15 सदश्य है इसमें पांच स्थायी सदश्य ( अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटैन, चीन ) तथा दस अस्थायी सदस्य है जो दो वर्षों की अविधि के लिए चुने जाते है। स्थायी सदस्यों को वीटो (निषेधाधिकार) की शक्ति प्राप्त है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग

संयुक्त राष्ट्र संघ के अंग
  • शीतयुद्ध के बाद से ही संयुक्त राष्ट्र संघ में इसके ढाँचे एवं कार्य करने की प्रक्रिया दोनों में सुधर की मांग जोर पकड़ने लगी। सुरक्षा परिषद् में अस्थायी और अस्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ने पर बल दिया गया। इसके अतरिक्त गरीबी, भुखमरी, बीमारी, आतंकवाद तथा पर्यावरण मसले एवं मानवाधिकार आदि मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र संघ की भूमिका को और अधिक सक्रिय बनाने पर बल दिया गया। 
  • महासचिव संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रतिनिधि होता है। वर्तमान महासचिव का नाम एंटोनियो गुटेरेस (पुर्तगाल) है। 
  • भारत संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यक्रमों में अपना योगदान लगातार देता रहा है। चाहे वह शांति सुरक्षा का विषय हो, निःशस्त्रीकरण हो, दक्षिण कोरिया संकट हो, स्वेज नहर का मामला हो या इराक का कुवैत पर आक्रमण हो। इसके अतरिक्त मानवाधिकार की रक्षा, उपनिवेशवाद व् रंगभेद का विरोध तथा शैक्षणिक आर्थिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भारत की भूमिका बनी रहती है। 
  • संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के लिए भारत का पक्ष:
    1. आबादी की दृष्टि से बड़ा राष्ट्र। 
    2. स्थिर लोकतंत्र व् मानवाधिकारों के प्रति निष्ठा। 
    3. उभरती हुयी आर्थिक तागत। 
    4. संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में लगातार योगदान। 
    5. शांति बहाली में भारत का योगदान। संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एजेंसिया;
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख एजेंसिया:
    1. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
    2. संयुक्त राष्ट्र, शैक्षिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
    3. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF)
    4. संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP)
    5. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (UNHRC)
    6. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग (UNHCR)
    7. संयुक्त राष्ट्र व्यापर एवं विकास सम्मलेन (UNCTAD)
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य एवं सिद्धांत:
    1. अंतरराष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को बनाये रखना।
    2. राष्ट्रों के बिच मैत्रीपूर्ण संबंधो को बढ़ाना।
    3. आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तथा मानवीय ढंग की अन्तराष्ट्रियों समस्याओं को हल करना को हल करना।
    4. अन्तराष्ट्रियों संधियों एवं अंतराष्ट्रीय कानूनों को सम्मानपूर्वक लागु करवाना।
    5. राष्ट्रों के प्रादेशिक अखंडता और राजनीती स्वतंत्रता का आदर करना।
  • आज एक ध्रुवीय विश्व व्यवस्था में जब अमेरिक का वर्चस्व पुरे विश्व पर हो चूका है तो ऐसे में संयुक्त राष्ट्र संघ भी अमरीकी ताकत पर पूर्णरूप से अंकुश नहीं लगा सकता, क्योंकि अमेरिका का इसके बजट में योगदान सबसे अधिक है, इसके अतरिक्त इसका मुख्यालय भी अमेरिकी भू-क्षेत्र पर स्थित है। परंतु इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्रसंघ वो मंच है जहाँ अमेरिका से शेष विश्व के देश वार्ता करके उसपर नियंत्रण रखने का प्रयास कर सकते है।
  • अन्य अंतराष्ट्रीय संस्थाएँ व गैर सरकारी संगठन:
    1. अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)– वैश्विक स्तर पर वित्त व्यवस्था की देश-रेख एवं वित्तीय तथा तकनिकी सहायता मुहैया कराना। 
    2. विश्व बैंक (WB)– मानवीय विकास, कृषि और ग्रामीण विकास, पर्यावरण सुरक्षा, आधारभूत ढाँचा तथा सुशासन के लिए काम करता है।
    3. विश्व व्यापर संगठन (WTO)– यह अंतराष्ट्रीय संगठन वैश्विक व्यापर के नियमों को तय करता है।
    4. अंतराष्ट्रीय आण्विक ऊर्जा एजेंसी (IAEA)– यह संगठन परमाण्विक ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और सैन्य उदेश्यों में इसके इस्तेमाल को रोकने की कोशिस करता है।
    5. एमनेस्टी इंटरनेशनल – यह एक स्वयंसेवी संगठन है। यह पुरे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलता है।
    6. ह्यूमन राइट्स वॉच – यह स्वयंसेवी संगठन भी मानवाधिकारों की वकालत और उनसे संबंधित अनुसंधान करने वाला एक अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है।
    7. अंतराष्ट्रीय रेड क्रॉस सोसाइटी – यह सोसाइटी युद्ध और आंतरिक हिंसा के सभी पीड़ितों की सहायता तथा सशस्त्र हिंसा पर रोक लगाने वाले नियमों को लागु करने का प्रयास करता है।
    8. ग्रीनपीस – 1971 के स्थापित ग्रीन पीस फाउंडेशन विश्व समुदाय को पर्यवारण के प्रति संवेदनशील बनाने तथा पर्यारण संरक्षण हेतु कानून बनाने के लिए दबाव डालने का कार्य करती है।
  • हालांकि संयुक्त राष्ट्र संघ में थोड़ी कमियाँ अवश्य है, लेकिन बिना इसके दुनियाँ और बदहाल होगी। संयुक्त राष्ट्र संघ एवं उपरोक्त वर्णित सभी आर्थिक आर्थिक संस्थाओं एवं गैर सरकारी संगठनो ने पारस्परिक निर्भरता को बढ़ाया है। जिससे की संस्थाओं की उत्तरदायित्वता भी बढाती जा रही है। इसलिए आनेवाली सरकारों को संयुक्त राष्ट्र एवं इन अंतराष्ट्रीय संगठनों के समर्थन एवं युपयोग के तरीके तलाशने होंगे।

अति महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर:

1 संयुक्त राष्ट्र पदबंध की रचना किसने की थी?
(a) एचo डीo रूजवेल्ट✔
(b) जोसेफ स्टालिन
(c) विस्टन चर्चिल
(d) व्यांग काई शेक

2 संयुक्त राष्ट्र संघ के किस महासचिव की वायु दुर्घटना में मृत्यु हुयी थी।
(a) ट्रैविग लार्ड
(b) डैग हैमरशोल्ड✔
(c) यूथांट
(d) डॉo बीo बीo घाली

3 वीटो के प्रावधान का फैसला की सम्मलेन में किया गया?
(a) डम्बर्टन ओक्स
(b) याल्टा✔
(c) सैन फ्रांसिस्को
(d) लंदन

4 संयुक्त राष्ट्र संघ की आर्थिक व सामाजिक प्ररिषद में कुल कितने सदस्य है?
(a) 9
(b) 18
(c) 27
(d) 54✔

5 किसकी सिफारिश पर महासभा महासचिव की नियुक्ति करती है।
(a) सुरक्षा परिषद्✔
(b) आर्थिक व सामाजिक परिषद्
(c) अंतराष्ट्रीय न्यायलय
(d) न्यासी परिषद्

6 किसी गैर-सरकारी संगठन को तदर्थ मान्यता कौन दे सकता है?
(a) महासचिव ✔
(b) महासभा का अध्यक्ष
(c) सुरक्षा परिषद् का अध्यक्ष
(d) अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय का अध्यक्ष

7 1945 में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुयी, उसका मौलिक सदस्य कौन था?
(a) पाकिस्तान
(b) बांग्लादेश
(c) श्रीलंका
(d) भारत ✔

Antarrashtriya Sangathan Class 12 Political Science Chapter 6

8 किस वर्ष में विश्व व्यापर संगठन की स्थापना हुयी?
(a) 1945
(b) 1965
(c) 1975
(d) 1995 ✔

9 संयुक्त राष्ट्र का वर्तमान महासचिव कौन है?
(a) एंटोनियो गुटेरेस ✔
(b) बान- की- मून
(c) बराक ओमाबा
(d) माधव नेपाल

10 मानवाधिकार परिषद् की स्थापना कब हुयी थी?
(a) 2005
(b) 2004
(c) 2006 ✔
(d) 2008

11 अंतर्राष्ट्रीय अणु ऊर्जा अभिकरण की स्थापना कब हुयी?
(a) 1956
(b) 1957 ✔
(c) 1958
(d) 1959

12 निम्न में से कौन- सा सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य नहीं है?
(a) फ़्रांस
(b) ब्रिटेन
(c) चीन
(d) इटली ✔

13 संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रथम एशियाई महासचिव कौन थे?
(a) बान की मून
(b) यूथांट ✔
(c) कोफ़ी अन्ना
(d) बुतरस घाली

14 अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) का मुख्यालय कहाँ है?
(a) जिनेवा में ✔
(b) पेरिस में
(c) दिल्ली में
(d) लंदन में

15 निन्मलिखित में कौन- सा मानवाधिकार संगठन है?
(a) इंटरपोल
(b) एमनेस्टी इंटरनेशनल✔
(c) WHO
(d) यूनीसेफ

16 संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग है?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 6 ✔

17 विश्व बैंक की स्थापना किस वर्ष हुयी थी?
(a) 1946 में
(b) 1947 में
(c) 1948 में
(d) 1944 में ✔

18 संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे बड़ा अंग कौन- सा है?
(a) सुरक्षा परिषद्
(b) महासभा ✔
(c) सचिवालय
(d) अंतर्राष्ट्रीय न्यायलय

19 सुरक्षा परिषद् में कुल स्थायी सदस्यों की संख्या कितनी है?
(a) 5 ✔
(b) 6
(c) 7
(d) 12

20 विश्व के देशों के बीच व्यापर संगठनों के लिए कौन- सा अंर्तराष्ट्रीय संगठन है?
(a) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
(b) विश्व व्यापर संगठन ✔
(c) विश्व बैंक
(d) इनमें से कोई नहीं

21 भारत संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य कब बना?
(a) 1945 में ✔
(b) 1947 में
(c) 1950 में
(d) 1952 में

Antarrashtriya Sangathan Class 12 Political Science Chapter 6

22 किस देश ने सुरक्षा परिषद् में निषेधाधिकार का सर्वाधिक बार प्रयोग किया गया है?
(a) USA ✔
(b) रूस
(c) फ़्रांस
(d) चीन

23 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का मुख्यालय कहाँ है?
(a) मनीला में
(b) जकार्ता में
(c) पेरिस में
(d) वाशिंगटन ✔

24 अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ है?
(a) जिनेवा में
(b) बर्लिन
(c) नूयार्क
(d) हेग में ✔

25 एमनेस्टी इंटरनेशनल किससे संबंधित है?
(a) बालश्रम से
(b) मानवाधिकार से ✔
(c) पर्यावरण से
(d) शिक्षा से

26 वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कौन है?
(a) कोफी अन्ना
(b) शशि थरूर
(c) बान की मून
(d) इनमें से कोई नहीं ✔

27 संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुयी?
(a) 1942
(b) 1945 ✔
(c) 1950
(d) 1952

28 संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतिक चिह्न में किसका मानचित्र है?
(a) विश्व का मानचित्र का ✔
(b) अमेरिका का मानचित्र का
(c) चीन का मानचित्र का
(d) फ़्रांस का मानचित्र का

29 आई एम एफ (IMF) का पूर्ण नाम क्या है?
(a) इंडियन म्युचुअल फंड
(b) इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ✔
(c) इंडोनेशिया म्युचुअल फंड
(d) इंटरनेट मीटिंग फंड

30 वीटो का अधिकार किसको है?
(a) महासभा के सदस्यों के पास
(b) सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों के पास
(c) अंतर्राष्ट्रीय न्यायालयों के जजों के पास
(d) सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों के पास ✔

31 संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में सर्वाधिक योगदान किसका है?
(a) ब्रिटेन
(b) जर्मनी
(c) अमेरिका ✔
(d) जापान

32 संयुक्त राष्ट्रसंघ के वर्तमान में कितने सदश्य देश है?
(a) 193 ✔
(b) 125
(c) 197
(d) 201

Antarrashtriya Sangathan: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें: Fill in the Blanks:

  1. संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना दूसरे विश्वयुद्ध के तत्काल बाद ………………….. में हुई थी।
  2. दुनिया में स्थिरता कायम करने के लिए …………………..  के घोषणापत्र में पाँच स्थायी सदस्यों को विशेष हैसियत दी गयी।
  3. भारत में संयुक्त राष्ट्र संघ के ………………….. में बदलाव के मसले को कई ………………….. पर समर्थन दिया।
  4. आश्चर्य नहीं की भारत खुद भी पुनर्गठित ………………….. में एक स्थायी सदस्य बनना चाहता है।
  5. निषेधाधिकार के कारण संयुक्त राष्ट्रसंघ के ………………….. के चयन में भी अमेरिका की बात चलती है।
  6. विश्व व्यपार संगठन का मुख्यालय ………………….. शहर में है।
  7. ………………….. में विश्व व्यापर संगठन के समझौते पर हस्तक्षर किये गए।
  8. भारत ने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से ………………….. होड़ का विरोध किया है।
  9. संयिक्त राष्ट्रसंघ का प्रमुख उद्देश्य विश्व में ………………….. स्थापित करना है।
  10. संयुक्त राष्ट्रसंघ के ………………….. प्रतिशत ससाधन विकासात्मक गतिविधियों की ओर उन्मुख है।

उत्तर: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. 1945
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ
  3. ढाँचे, आधारों
  4. सुरक्षा परिषद्
  5. महासचिव
  6. जिनेवा
  7. मारकेश
  8. शास्त्रों की
  9. शांति
  10. 80
Antarrashtriya Sangathan: महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय संगठन की अवश्यक्ता क्यों होती है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय संगठन की अवश्यक्ता पड़ती है क्योकिं कुछ वैश्विक समस्याओं का समाधान को कोई एक देश नहीं कर सकता है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन निम्नलिखित कारणों में उपयोगी है:

  1. अंतर्राष्ट्रीय संगठन (Antarrashtriya Sangathan)युद्ध को रोकने और वैश्विक शांति स्थापित करने में सहायता करती है।
  2. यह संगठन अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को हल करने में मदद करते है।
  3. जैसे- प्रदुषण, वैश्विक ताप वृद्धि आदि।

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय (IMF) मुद्रा कोष की क्या भूमिका है?
उत्तर: (1) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था की देख-रेख करता है।
(2) यह विभिन्न देशों की माँग पर वित्तीय और तकनीकी सहायता देता है मुहैया कराता है।
(3) इस कोष के 184 देश सदस्य है।

प्रश्न: एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है?
उत्तर: (1) यह एक स्वयंसेवी संगठन है जो सम्पूर्ण विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाता है।
2. यह संगठन मानवाधिकारों से संबंधित रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करता है।
3. उसकी रिपोर्ट से कई सरकारों की किरकिरी हो जाती है, क्योंकि यह उनके दुर्व्यवहार की जाँच करता है।

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय क्या है?
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय-अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र का प्रधान न्यायिक अंग है। उसका प्रधान कार्यालय हेग (हॉलैंड) में है। अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के 15 न्यायाधीश होते हैं। दे महासभा और सुरक्षा परिषद् द्वारा 9 वर्ष की अवधि के लिए चुने जाते हैं। केवल वे व्यक्ति न्यायाधीश चुने जायेंगे जिन्हें दोनों निकायों (महासभा और सुरक्षा परिषद्) में अधिकतम मत मिले हैं। इनमें से कोई भी दो न्यायाधीश एक ही राज्य के राष्ट्रिक नहीं हो सकेंगे। 9 वर्ष की अवधि के पश्चात् किसी भी न्यायाधीश को पुनः निर्वाचित किया जा सकेगा। न्यायाधीश केवल वही व्यक्ति बन सकेंगे जो अपने-अपने देशों में उच्चतम न्यायिक पदों पर नियुक्त किये जाने की योग्यताएँ रखते हैं।

प्रश्न: निषेधाधिकार (वीटो पावर) से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य हाते हैं। इनमें 5 स्थायी सदस्य तथा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। प्रक्रिया सम्बन्धी विषयों (Procedural matters) पर कोई निर्णय तभी लिया जाएगा जब 15 में से 9 सदस्यों के सकारात्मक मत होंगे परन्तु अन्य महत्त्वपूर्ण मामलों में जिनमें 9 आर्थिक या सैनिक कार्यवाई शामिल हैं, किसी निर्णय क लिए 9 सदस्यों का बहुमत जिसमें पाँचों सदस्यों का मत भी अनिवार्य है। इस प्रकार किसी भी स्थायी सदस्य का नकारात्मक मत होने की स्थिति में सुरक्षा परिषद् कोई सूक्ष्म कार्यवाई नहीं कर सकेगी। इसी को निषेधाधिकार (VETO) कहा गया है।

Antarrashtriya Sangathan Class 12 Political Science Chapter 6

प्रश्न: विश्व स्वास्थ्य संगठन के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष संस्था है। इसकी स्थापना 1948 ई. में की गई थी। इस संस्था का प्रमुख उद्देश्य विश्व के सभी देशों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करना है इसका मुख्य कार्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नलिखित है-

  1. इसने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए नई-नई औषथियों की खोज की है।
  2. इसने नशीली वस्तुओं के प्रयोग की रोकथाम के लिए अनेक उपाय किये हैं।
  3. इसने विश्व में हैजे को खत्म किया है।
  4. यह तपेदिक को खत्म करने के लिए प्रयत्नशील है।
  5. इसने संसार के देशों को बी.सी.जी. पंसिलिन के टीके मिजवाये हैं।

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर: अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O.) संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक विशेष संस्था है। इसकी स्थापना 1946 ई. में हुई। इसका प्रमुख उद्देश्य सामाजिक न्याय के लिए प्रयास करना और श्रमिकों की दशा में सुधार लाना है। इस संस्था के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. विभिन्न राष्ट्रों के मजदूरों के वेतन तथा काम करने का समय आदि निश्चित करना,
  2. मजदूरों में प्रचलित बेकारी को रोकना,
  3. बच्चों तथा स्त्रियों को शोषण से बचाना,
  4. मिल मालिकों तथा मजदूरों के बीच हुए झगड़ों को सुलझाना,
  5. मजदूरों के जीवन-स्तर को उन्नत करना तथा मजदूरों की भलाई के लिए अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों का आयोजन करना।

प्रश्न: अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय की शक्तियों एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर: न्यायालय शक्तियाँ और कार्य-न्यायालय के समक्ष मामलों में केवल राज्य की पक्षकार (Parties) हो सकेंगे, व्यक्ति नहीं। वे सभी राज्य जो संयुक्त राज्य के सदस्य हैं, न्यायालय में जा सकेंगे। ऐसे राज्य भी अपने मामले न्यायालय में ले जा सकते हैं जो संयुक्त राष्ट्र के सदस्य नहीं हैं। उस स्थिति में उस राज्य को न्यायालय के व्यय का कुछ अंश वहन करना पड़ेगा।

  1. अनिवार्य अथवा बाध्यकार अधिकार क्षेत्र-न्यायालय उन विवादों पर विचार करता है जिनमें किसी संधि (Treaty) की व्याख्या का प्रश्न निहित है। वह अंतर्राष्ट्रीय कानूनों की व्याख्या करता है और किसी अंतर्राष्ट्रीय संथि के भंग किए जाने की स्थिति में हानिपूर्ति (repartation) की प्रकृति और मात्रा तय करता है।
  2. ऐच्छिक अधिकार क्षेत्र-न्यायालय का अधिकार क्षेत्र उन सभी मामलों को लेकर है जो राज्यों या सुरक्षा परिषद् द्वारा उसके समक्ष लाए जाते हैं। जब एक राज्य न्यायालय के समक्ष कोई विवाद लाता है और दूसरा राज्य उस मामले में प्रतिवादी बनना स्वीकार कर लेता है तो यह मान लिया जाता है कि दोनों राज्य अपने झगड़े का न्यायालय द्वारा समाधान चाहते हैं।
  3. सलाहकारी अधिकारी क्षेत्र-महासभा अथवा सुरक्षा परिषद् की प्रार्थना पर न्यायालय परामर्श भी देता है। संयुक्त राष्ट्र के विशिष्ट अभिकरण (Specialized Agencies) भी कानूनी प्रश्नों पर न्यायालय से सलाहकारी राय देने का अनुरोथ कर सकते हैं।

प्रश्न: विश्व बैंक के प्रमुख कार्यों का वर्णन करें? Antarrashtriya Sangathan
उत्तर: विश्व बैंक के कार्य निम्नलिखित है:

  1. द्वितीय विश्वयुद्ध के पश्चात् विश्व के विभिन्न देशों की पर्याप्त बर्बादी हुई थी। उन देशों के पुनरुद्धार के लिए 1945 ई. में विश्व बैंक की स्थापना हुई।
  2. इस बैंक का कार्यक्षेत्र विकासशील देश है और उनके विकास के लिए यह धन उपलब्ध कराता है।
  3. यह बैंक मानवीय विकास (शिक्षा, स्वास्थ्य), कृषि और ग्रामीण विकास (सिंचाई और ग्रामीण सेवायें) के कार्य करता है।
  4. पर्यावरण सुरक्षा (प्रदूषण में कमी, नियमों का निर्माण और उन्हें लागू करना) में भी रुचि लेता है।
  5. यह आधारभूत ढाँचा (सड़क, शहरी विकास, बिजली) में भी सुधार लाता है।
  6. यह विभिन्न देशों में सुशासन (कदाचार का विरोध विधिक संस्थाओं का विकास) के लिए भी कार्य करता है।
  7. यह अपने सदस्य देशों को आसान ऋण और अनुदान देता है। अधिक गरीब देशों के अनुदान वापस भी नहीं लेता है।

Antarrashtriya Sangathan Class 12 Political Science Chapter 6

प्रश्न: विश्व व्यापार संगठन (WTO) क्या हैं?
उत्तर: विश्व व्यापार संगठन (WTO)-1. यह एक ऐसा विश्व व्यापार संगठन है जो वैश्विक व्यापार के नियमों को सुनिश्चित करता है।

  1. यह संगठन जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ का उत्तराधिकारी है जो द्वितीय विश्व युद्ध के पश्चात् 1995 में प्रकाश में आया।
  2. इसके सदस्यों की संख्या 150 है। यद्यपि प्रत्येक निर्णय सर्वसम्मति से किया जाता है परन्तु अमेरिका, यूरोपीय संघ तथा जापान जैसी बड़ी शक्तियाँ विश्व व्यापार संगठन के नियमों को अपने हित के अनुसार बनाने का प्रयास करती हैं।
  3. विकासशील देश इन आर्थिक शक्तियों की कटु आलोचना करते हैं और मानते हैं कि विश्व व्यापार संगठन के नियम पारदर्शी नहीं है।

प्रश्न- संयुक्त राष्ट्र संघ के क्या उद्देश्य हैं? एक ध्रुवीय विश्व में इसके भूमिका की विवेचना करें।
उत्तर- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय इसका मुख्य उद्देश्य तृतीय विश्वयुद्ध को रोकना तथा विश्व में सन्ति स्थापित करना था। वर्तमान समय में संयुक्त राष्ट्र और भी बहुत से अहम कार्य कर रहे हैं। विश्व में शांति स्थापित करने तथा यद्धों को रोकने के अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ मानव अधिकारों की रक्षा करना, अंतरराष्ट्रीय कानून को निभाने की प्रक्रिया जुटाना, सामाजिक और आर्थिक विकास उभारना, जीवन स्तर सुधारना और बीमारियों से लड़ना आदि जैसे अन्य कार्य भी करता है। इस संगठन ने एक ध्रुवीय के दौर में दुनिया भर में कई अहम मौकों पर मानव जीवन की सेवा कर एक आदर्श प्रस्तुत किया है। आज विश्व में कई देश हैं जो दूसरे देशों पर प्रभुत्व जताने और उन्हें हड़पने को तैयार रहते हैं पर संयुक्त राष्ट्र की कड़ी नजर की वजह से वह कुछ भी नहीं कर पाते। वर्तमान समय में कोरोना जैसी महामारी विश्वा में अपने जड़े जमा चुकी है ऐसी स्थिति में भी संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व के सभी देशों को एकजुट करके इस बीमारी से लड़ने की योजना तैयार कर रही है साथ ही साथ वे देश जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं उन्हें भी यथा संभव मदद करने की कोशिश जारी है। चाहे विश्व में शिक्षा को बढ़ावा देना हो या फिर एड्स या कोरोना जैसी बीमारी के प्रति जागरुकता फैलानी हो या तकनीक को आगे बढ़ाना हो, यह संगठन हमेशा आगे रहता है। Antarrashtriya Sangathan

Antarrashtriya Sangathan संबधित पाठ भी पढ़े:

Comments are closed.