समकालीन दक्षिण एशिया Samkalin Dakshin Asia Class 12 Political Science Chapter 5

समकालीन दक्षिण एशिया: Samkalin Dakshin Asia political Science class 12: राजनीतिक विज्ञान कक्षा 12 के बार्षिक परीक्षा के लिए अध्याय 5 की सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर। झारखण्ड पाठशाला विशेषकर झारखण्ड के उन विद्यार्थियों के लिए बनाया गया है जो आर्थिक तंगी के कारन ट्यूशन शुल्क नहीं दे पाते है।

समकालीन दक्षिण एशिया महत्वपूर्ण बिंदु:

  • भारत दक्षिण एशिया का प्रमुख देश है। इसके पड़ोसी पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका तथा मालदीव इस क्षेत्र के अन्य देश है। अफ़ग़ानिस्तान तथा म्यांमार को भी कई बार इस क्षेत्र का मान लिया जाता है। 
  • चीन को दक्षिण एशिया का देश नहीं माना जाता है। 
  • उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत श्रंखला, दक्षिण का हिन्दमहाशागर, पक्षिम का अरब शागर और पूरब में मौजूद बंगाल की खाड़ी दक्षिण एशिया को भौगोलिक विशिष्टता प्रदान करते है।
  • दक्षिण एशिया के देशों की राजनीतिक प्रणाली एक समान नहीं है:
  1. भारत और श्रीलंका में आजादी के बाद से ही लोकतंत्र है। 
  2. पाकिस्तान और बांग्लादेश में कभी लोकतंत्र और कभी सैन्य शासन रहा है। 
  3. नेपाल में 2006 तक संवैधानिक राजतंत्र था और बाद में लोकतंत्र की बहाली हुयी। 
  4. भूटान में राजतन्त्र है। 
  5. मालदीव 1968 तक सल्तनत हुआ करता था। अब यहाँ लोकतंत्र है। 
  • दक्षिण एशिया के लोग लोकतंत्र को अच्छा मानते है और प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संस्थाओं का समर्थन करते है। 
  • दक्षिण एशिया के लोकतंत्र के अनुभव से लोकतंत्र के बारे में प्रचलित यह भ्रम टूट गया की ‘लोकतंत्र सिर्फ विश्व के धनी देशों में फल-फूल सकता है।’
  • पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था में सेना बहुत प्रभावशाली है। यही कारन है की यहाँ बार-बार सैन्य शासन लोकतंत्र को कुचलता रहा है। ऐसा ही बांग्लादेश में भी हुआ है। 
  • सर्वप्रथम पाकिस्तान की बाग़डोर जनरल अयूब खान ने ली फिर जनरल याहिया खान तत्पश्चात जनरल जिया-उल-हक़ और 1999 में जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने जनता द्वारा निर्वाचित सरकार को हटाकर सैनिक शासन की स्थापना की। 
  • कुछ समय के लिए अवश्य जुल्फिकार अली भुट्टो, बेनजीर भुट्टो तथा नवाज शरीफ के नेतृत्व में पाकिस्तान में लोकतंत्र की सरकार कार्यकरत रही। वर्तमान में इमरान खान के नेतृत्व में पाकिस्तान में लोकतंत्र सरकार कायम है।
  • नेपाल में राजा की सेना, लोकतंत्र समर्थको और माओवादियों के बीच लम्बे त्रिकोणीय संघर्ष का परिणाम यह रहा की नेपाल के द्वारा वर्तमान में अपनाये गए संविधान के तहत खड्ग प्रशाद ओली 2015 नेपाल के नए प्रधान मंत्री है। 
  • श्रीलंका को 1948 में स्वतंत्रता प्राप्त हुयी। श्रीलंका एक सफल लोकतंत्र, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में अपनी अच्छी स्थिति के बावजूद सिंहली और तमिल समुदायों के जातीय संघर्ष का शिकार रहा है। सिंहली श्रीलंका के मूल निवासी थे जबकि तमिल भारत से जा के बसे। 
  • यह संघर्ष मुख्य रूप से तमिलों द्वारा श्रीलंका में अलग राष्ट्र की मांग एवं संसाधनों पर अधिकार के लिए था, वहीं दूसरी ओर सिंहली समुदाय द्वारा लगातार उनकी इस मांग का विरोध किया जाता रहा।
  • मई 2009 में श्रीलंकाई सेना द्वारा लिट्टे (LTTE) प्रमुख प्रभाकरन के मारे जाने के पश्चात श्रीलंका में वर्षों से चले आ रहे गृह युद्ध की समाप्ति हुयी। 
  • दक्षिण एशिया के दो बड़े देशों भारत और पाकिस्तान के आपसी संबंध शुरू से ही तनावपूर्ण है इनके बिच 1947-48, 1965, 1971 तथा 1999 में सैन्य संघर्ष हो चुके है। 
  • दक्षिण एशियाई देशों में भारत ही एक मात्र ऐसा देश है जिसकी अन्य सभी देशों से सीमाएं लगाती है। इसके कारन भारत के इन देशों के साथ कुछ मुद्दों पर मतभेद है तो बहुत से क्षेत्रों में सहयोग भी।
  • दक्षिण एशियाई देशों ने आपस में सहयोग के लिए 1985 में दक्षेस (SAARC- South Asian Association For Reginal Cooperation) की स्थापना की। 
  • 2005 में 13वें  सार्क शिखर सम्मलेन ढाका में अफगानिस्तान को सार्क में शामिल करने पर सहमति बनी। 2007 में नयी दिल्ली में आयोजित 14वें शिखर सम्मलेन में अफगानिस्तान पहली बार सार्क शिखर सम्मलेन में शामिल हुआ। इसप्रकार वर्तमान में सार्क के 8 सदस्य देश है। 
  • वैश्वीकरण के दौर में हुए सार्क सम्मेलनों में जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन एवं आतंकवाद की समाप्ति संबंधी तथा इस क्षेत्र में व्यापर तथा विकास को बढ़ावा देने हेतु कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुये। 
  • व्यापर को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण एशिया मुक्त व्यापर क्षेत्र समझौता (SAFTA) पर 2004 में हस्ताक्षर हुआ तथा यह 1 जनवरी 2006 से प्रभावी हो गया। 
  • सार्क का 18वां शिखर सम्मलेन नवम्बर 2014 को नेपाल की राजधानी काठमांडू में संपन्न हुआ जिसका विषय शांति एवं समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध एकजुटाता था।
  • भारत के अपने पड़ोसी देशों के साथ जिसने पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश एवं श्रीलंका प्रमुख है, इनमे से यदि पाकिस्तान को छोड़ दिया जाये तो बाकि राष्ट्रों के साथ भारत का संबंध मधुर है। 
  • BIMSTEC (By of Bengal Intiative for multi sectoral Technical and Economic Coopration) बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम के सदश्य देश, बांग्लादेश, भारत, बर्मा, श्रीलंका, थाईलैंड, भूटान और नेपाल है। 
  • वर्तमान में भारत बिम्सटेक (BIMSTEC) पर अधिक बल दे रहा है, इसके वरिष्ठ अधिकारीयों की 17वीं बैठक फरवरी 2017 में काठमांडू में आयोजित की गयी। इस बैठक में व्यापर और निवेश, ऊर्जा प्रौद्योगिकी, मतस्यपालन, जलवायु परिवर्तन, संस्कृति, लोगों के बिच संपर्क और अन्य क्षेत्रों के बारे में चर्चा की गयी।

समकालीन दक्षिण एशिया महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न-उत्तर

1 निम्नलिखित में से कौन-सा देश सार्क का सदस्य है?
(a) फ्लिपिंस
(b) इंडोनेशिया 
(c) भारत 
(d) चीन 

2 दक्षिण एशियाई देशों में निम्न में से कौन-सा देश सम्मिलित नहीं है?
(a) भारत
(b) चीन 
(c) पाकिस्तान 
(d) नेपाल 

3 श्रीलंका को आजादी किस वर्ष मिली थी?
(a) 1948
(b) 1947
(c) 1951
(d) 1972

4 बांग्लादेश को स्वतंत्रता किस वर्ष मिली?
(a) 1965
(b) 1947
(c) 1971
(d) 1948

5 भारत पाकिस्तान का बटवारा किस वर्ष हुआ था?
(a) 1930
(b) 1947
(c) 1945
(d) 1948

6 श्रीलंका का प्राचीन नाम क्या है?
(a) सीलोन 
(b) बर्मा
(c) लंका 
(d) स्वर्ण नगरी 

7 भारत-चीन युद्ध किस वर्ष हुआ था?
(a) 1962
(b) 1948
(c) 1965
(d) 1972

8 1972 में शिमला समझोता किन दो देशों के बिच हुआ था?
(a) भारत-बांग्लादेश 
(b) भारत-पाकिस्तान 
(c) बांग्लादेश-पाकिस्तान
(d) भारत-चीन 

9 भारत ने पहला परमाणु परिक्षण किस वर्ष किया था?
(a) 1965
(b) 1974
(c) 1919
(d) 1998

10 दक्षेस का पहला समेलन कहाँ हुआ था?
(a) काठमांडू 
(b) ढाका 
(c) नई दिल्ली 
(d) इस्लामाबाद

11 दक्षिण एशियाई देशों में सबसे पहले किस देश में सैनिक शासन स्थापित हुआ?
(a) भारत 
(b) नेपाल 
(c) श्रीलंका 
(d) पाकिस्तान 

12 गंगा नदी जल बटवारे को लेकर भारत और बांग्लादेश के बिच कौन-सा समझोता हुआ था?
(a) शिमला समझोता 
(b) तास्कंद समझोता 
(c) सिन्धु समझोता
(d) फरक्का समझोता 

13 कारगिल युद्ध कब हुआ था?
(a) 1985
(b) 1971
(c) 1999
(d) 1965

14 लिट्टे किस देश का आतंकवादी संगठन है?
(a) म्यामार 
(b) पाकिस्तान 
(c) अफगानिस्तान 
(d) श्रीलंका

15 सार्क(दक्षेस) का स्थापना किस वर्ष हुआ था?
(a) 2005
(b) 1985
(c) 1999
(d) 2000

16 वर्तमान में सार्क (दक्षेस) के कितने सदश्य देश है?
(a) 5
(b) 6
(c) 8
(d) 10

17 सार्क का मुख्यालय कहाँ है?
(a) बेलग्रेड  
(b) ढाका 
(c) काठमांडू 
(d) करांची 

18 भारत ने दूसरा परमाणु परिक्षण कब किया था?
(a) 2001
(b) 1974
(c) 1985
(d) 1998

समकालीन दक्षिण एशिया महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर:

प्रश्न: नेपाल में लोकतंत्र की बहाली कैसे हुयी? या, नेपाल के लोग अपने देश में लोकतंत्र को बहल करने में कैसे सफल हुए?
उत्तर: नेपाल के लोगों द्वारा अपने देश में लोकतंत्र को बहाल करने के तरीकें निम्नलिखित है:
1. प्रारंभ में नेपाल में संवैधानिक राजतन्त्र था। इस दौर में भी राजनीतिक दल और आम जनता स्वतन्त्र और उत्तरदायी शासन की आवाज उठती रही।
2. लोकतांत्रिक आंदोलन के फलस्वरूप 1990 में नए लोकतांत्रिक संविधान की मांग को राजा को स्वीकार करना पड़ा परन्तु यह केवल 2002 तक चला।
3. अप्रेल 2006 में देश स्तर पर लोकतंत्र समर्थकों ने भीषण आंदोलन किया, फलस्वरूप राजा ज्ञानेंद्र ने विवश होकर संसद को बहाल किया।
4. नेपाल में लोकतंत्र अभी अपने पुर्न स्वरूप में कार्य नहीं कर रहा है। वहाँ संविधान सभा के गठन की दिशा में कदम उठाएं जा रहें है। यह संविधान सभा नेपाल का संविधान लिखेगी। कुछ लोगों का कहना है की अलंकारिक अर्थों में राजा का पद कायम रखना जरुरी है।

प्रश्न: भारत और पाकिस्तान के बीज हाल में क्या समझौतें हुए हैं?
उत्तर: भारत और पाकिस्तान के बिच हाल में हुयें समझौते:
1. भारत-पाकिस्तान युद्ध (1971) के पश्चात दोनों देशों के मध्य 1972 में शिमला समझौता हुआ। इस समझौतें के अनुसार दोनों देशों की सेनाओं को युद्ध से पूर्व की सीमाओं पर वापस जाने की घोषणा की गयी। इसमें यह भी शर्त रखी गयी की दोनों देशों के बीच डाक-तार सेवा व् संचार व्यवस्था चलती रहेगी। आर्थिक और सामाजिक क्षेत्रों में दोनों देशों एक दुसरें की सहायता करेंगे।
2. 1978 में भारत के विदेश मंत्री पाकिस्तान में वार्ता के लिए गये और बाद में सलाल बांध के संबंध में दोनों देशों में समझौता हुयी।
3. दौनों देशों के बीच मौजूदा बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सम्मेलनों में नेता वार्तालाप करतें है।
4. पिछले 5 वर्षों के दौरान दोनों देशों के पंजाब वालें हिस्से के बीच कई बस मार्ग खुले है। अब वीजा आसानी से मिल जाता है।

प्रश्न: दक्षिण एशिया क्या है?
उत्तर: यह एक विशिष्ट प्राकृतिक क्षेत्र है जो उत्तर में विशाल हिमालय पर्वत से लेकर दक्षिण में हिंदमहासागर तक एवं पूर्व में बंगाल की खाड़ी से लेकर पक्षिम में अरब सागर तक फैला हुआ है। जब भी हम दक्षिण एशिया का नाम लेते है तो इसका आशय मुख्यतः 7 देशों से है जिसमे बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका सामिल है।

प्रश्न: सार्क (SAARC) के प्रमुख देशों के नाम लिखें।
उत्तर: वर्तामान में सार्क के 8 प्रमुख देश है जिसमे भारत, मालदीव, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल एवं अफगानिस्तान। सार्क का सबसे बड़ा देश भारत है तथा इसका मुख्यालय नेपक की राजधानी काठमांडू में है।

प्रश्न: पाकिस्तान के लोकतंत्रीकरण में कौन-कौन-सी कठिनाईयाँ है?
उत्तर: पाकिस्तान के लोकतंत्रीकरण में निम्नलिखित कठिनाईयाँ है:
1. सेना- पाकिस्तान में आरंभ से ही सेना का वर्चश्व रहा है। यहाँ के लोग भी सैनिक शासन को ज्यादा पसंद करते है। वे समझते है की इससे देश ज्यादा सुरक्षित रहेगी।
2. धर्म सापेक्षवाद- लोकतंत्र धर्मनिरपेक्ष देशों में चल सकता है, जबकि पाकिस्तान एक धर्मसापेक्ष देश है। इस्लाम धर्म को पाकिस्तान का राज्य धर्म स्वीकार गया है। किसी धर्म को राज  धर्म मानने वाले राज्य में उदारवादी प्रवृत्तियाँ नहीं उभर सकती।
3. धर्मगुरु और भूस्वामी- ये पाकिस्तानी  समाज के अभिजात वर्ग है जो अपने फायदें के लिए सैनिक शासन का समर्थन करते है।
4. अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन का अभाव- पाकिस्तान में लोकतंत्रीकरण शासन को अन्तर्राष्ट्रीय समर्थन नहीं मिला है। लकिन अमेरिका ने अपने हित के लिए पाकिस्तान में सैनिक शासन को समर्थन दिया है।
5. दरिद्रता व् अज्ञानता- पाकिस्तान के जनसाधारण  गरीबी व् अज्ञानता से पीड़ित  है जो लोकतंत्र के महत्व को नही समझते है।

प्रश्न: ताशकंद समझौता का उल्लेख करें।
उत्तर: सन 1965 में भारत और पाकिस्तान के बिच युद्ध छिड़ गयी जिसमे पाकिस्तान को हार का स्वाद चखना पड़ा। विश्व में शीतयुद्ध का माहौल था, जिस कारन सोवियत संघ ने दोनों देशों के बिच मध्यस्तता की भूमिका निभाते हुए युद्ध विराम के लिए दोनों देशों को राजी कर लिया। सन 1666 में ताशकंद में भारत को पाकिस्तान के बिच एक समझौता हुआ। इसे ही ताशकंद समझौते के नाम से जाना जाता है। इसके प्रमुख बातें निम्नलिखित है:
1. दोनों देश अच्छे सम्बन्ध बनाये रखेंगे तथा संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के प्रावधानों का सम्मान करेंगे।
2. एक दूसरे के घरेलु मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
3.एक दूसरे के प्रति गलत प्रचार नहीं करेंगे।
4. दोनों देश युद्ध बंदियों की अदला-बदली करेंगे।
5. शरणार्थियों व् विस्थापित की समस्या का बातचीत द्वारा समाधान होगा।
6. दोनों देशों की सेनाएँ युद्ध से पूर्व की स्थिति में लौट जायेंगे।

प्रश्न: बांग्लादेश के उदय के कारणों का उल्लेख करें।
उत्तर: सन 1947 से 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का अंग था और यह अंग पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था। 1971 में भारत पाकिस्तान के युद्ध के पश्चात् पूर्वी पाकिस्तान, पाकिस्तान से आजाद होकर एक नव स्वतन्त्र देश बांग्लादेश बना। बांग्लादेश देश के उदय के निम्नलिखित कारन थे:
1- इस क्षेत्र के लोग पश्चिमी पाकिस्तान के दबदबे और अपने ऊपर उर्दू भाषा को लादने के खिलाफ थे।
2- पाकिस्तान निर्माण के बाद से ही यहाँ के लोगों की बंगाली संस्कृति व् भाषा के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा था।
3- इस क्षेत्र की जनता प्रशासन में अपने न्यायोचित प्रतिनिधित्व तथा राजनीतिक सत्ता में समुचित हिस्सेदारी की मांग कर रही थी।थी।
4.शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में इस क्षेत्र ने स्वायत्तता की माँग की किंतु पाकिस्तानी सरकार ने शेख मुजीबुर्रहमान को गिरफ़्तर कर लिया और वहाँ के जनता पर सैन्य कारवाही कर दिया। परिणामस्वरूप एक बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के लोगों ने भारत मे शरण ली।
5. भारत के लिए इन शरणार्थियों को संभालने की जटिल समस्या थी। भारत सरकार ने इन लोगों की आजादी का माँग का समर्थन किया। परिणामस्वरूप सन् 1971 में भारत- पाक युद्ध छिड़ गया और अंततः स्वतंत्र बांग्लादेश अस्तित्व में आया। 

प्रश्न: सिंधु जल संधि क्या है?
उत्तर: 1960 में विश्व बैंक की सहायता से भारत और पाकिस्तान ने ‘सिंधु- जल’ पर हस्ताक्षर किये और यह संधि भारत और पाकिस्तान के बीच कई सैनिक संघर्षों के बावजूद भी कायम है। लेकिन संधि होने के बावजूद जल बटवारें को लेकर दोनों देशों के बिच अभी- भी कुछ छोटे-मोठे विवाद होते रहते है।

प्रश्न: साफ्टा (SAFTA) क्या है?
उत्तर: 6 जनवरी 2004 को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में आयोजित 12वां सार्क शिखर सम्मलेन सदस्य देशों में एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किया जो साफ्टा के नाम से जाना जाता है। SAFTA का पूरा नाम South Asian Free Tread Area है। इसका मूल उद्देश्य सम्पूर्ण दक्षिण एशिया के लिए मुक्त व्यापर क्षेत्र बनाना है। यदि दक्षिण एशिया के सभी देश इससे सहमत हो जाये तो सन्ति और सहयोग की एक नहीं धरा शुरू हो सकती है।

प्रश्न: दक्षेस (SAARC) क्या है? इसके मुख्य उदेश्यों का वर्णन करें।
उत्तर: यूरोपीय संघ तथा आसियान के तरक्की को देखते हुए दक्षिण एशिया के विकाशील देशों ने भी एक अलग क्षेत्रीय संगठन बनाने का निर्णय लिया। 8 दिसंबर 1985 को 7 दक्षिण एशियाई देशों दक्षेस (SAARC) की स्थापना की। वर्तमान समय में इसके 8 सदस्य देश है। इसका मुख्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित है। दक्षेस के स्थापना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है:
1- सदस्य देशों में जीवन – स्तर को सुधार कर जान कल्याण के कार्यक्रम बनाना।
2- दक्षिणी एशियाई देशों में सामाजिक प्रगति एवं सांस्कृतिक उन्नति करना।
3- सदस्य देशों में आत्मविश्वास को बढ़ावा देना।
4- सभी विकासशील देशों के साथ सहयोग बढ़ाना।
5- सदस्य देशों की समस्याओं को पारस्परिक एवं सूझबूझ के द्वारा सुलझाना।
6- अन्य अंतराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग सम्बन्ध को बढ़ावा देना।
7- सदस्य देशों के बीच वैज्ञानिक और तकनिकी प्रगति का आदान-प्रदान करना।
8- आतंकवाद और नशीली वस्तुओं की तस्करी पर प्रतिबन्ध लगाना।

अन्य पाठ भी पढ़े :

Comments are closed.