जल संसाधन: Jal sansadhan class 10 Geography Chapter 3 NCERT Solution in hindi

class 10 Geography Chapter 3, class 10 geography chapter 3 notes, class 10 geography chapter 3, chapter 3 geography class 10, class 10 geography chapter 3 question answer, chapter 3 geography class 10 notes for JAC Board Ranchi.

class 10 Geography Chapter 3

अति लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर: class 10 Geography Chapter 3

Q.1.जल संभर विकास क्या है?
Ans:जल संभर सहायक नदी की द्रोणी होती है जिसमें एक छोटी नदी हो सकती है अथवा नहीं भी हो सकती है परंतु जब कभी भी वर्षा होती है तू वहां से होकर जल बहता है और अंततः किसी ना किसी नदी में मिल जाता है इस प्रकार जल संभर एक भू आकृति की इकाई है और इसका उपयोग सुविधा अनुसार छोटे प्राकृतिक इकाई क्षेत्रों में समन्वित विकास के लिए किया जाता है।

Q.2.मौसमी नदियां से क्या अभिप्राय है?
Ans:मौसमी नदियों से हमारा अभिप्राय उन नदियों से है जिसमें जल पर्याप्त मात्रा में केवल वर्षा ऋतु में पाई जाती है शीत ऋतु में या तो यह नदियां सूख जाती है अथवा जल की मात्रा घट जाती है। गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, आदि नदियां मौसमी नदियां के कैटेगरी में आती है।

Q.3.सदानीरा नदियां से क्या तात्पर्य है?
Ans:सदानीरा नदिया में नदिया कहलाती है जिसमें वर्षभर जल पर्याप्त मात्रा में पाई जाती है यह नदियां हिमालय की बर्फ युक्त क्षेत्रों से निकलती है इसलिए शुष्क ऋतु में भी बर्फ पिघलकर इन नदियों में जल की मात्रा को बनाए रखता है।

Q.4.पृथ्वी पर जल के मूल स्रोत क्या है?
Ans:पृथ्वी पर ताजे जल का मूल स्रोत वर्षा और हिमपात है इसका एक भाग धरातलीय जल के रूप में बहता है और संग्रहित होता है तथा एक भाग रिसकर भूमि में समा जाता है इसका कुछ भाग वाष्पीकरण द्वारा वायु में मिल जाता है।

Q.5.धरातलीय जल के मुख्य स्रोत कौन कौन से होते हैं।
Ans: धरातल पर जल पोखर, तालाबों, नदियों और जलाशयों में पाया जाता है अर्थात धरातलीय जल का मुख्य स्रोत यह सभी होते हैं।

Q.6. दो राज्यों के नाम लिखें जहां महानदी बहती है?
Ans:छत्तीसगढ़ तथा उड़ीसा

Q.7.जल संसाधनों का संरक्षण करना आवश्यक क्यों है?
Ans:जल संसाधनों का संरक्षण करना आवश्यक है क्योंकि

  • कम वर्षा के कारण जल संरक्षण ढांचे- मानव निर्मित झीलें तथा बांध आवश्यक रूप से बनाए जाते हैं जैसे गुजरात तथा राजस्थान में
  • सिंचाई के उद्देश्यों के लिए जल संरक्षण अति आवश्यक बन जाते हैं क्योंकि मानसून अनियमितता कमजोर रहता है।

Q.8.भारत में सिंचाई के मुख्य तीन साधनों के नाम लिखें।
Ans: कुंआ, नलकूप तथा तालाब

Q.9.भारत के उन राज्यों का नाम लिखें जहां से होकर नर्मदा नदी बहती है।
Ans:मध्य प्रदेश तथा गुजरात।

Q.10.वर्षा जल संग्रहण से क्या अभिप्राय है?
Ans:वर्षा जल संग्रहण भूमि जल की क्षमता को बढ़ाने की तकनीक है इसमें वर्षा के जल को रोकने और इकट्ठा करने के लिए विशेष जांच हो जैसे कि कुआं, गड्ढे, बांध आदि का निर्माण किया जाता है इसके द्वारा ना केवल जल का संग्रहण होता है बल्कि जल को भूमिगत होने के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा कर दी जाती है।

Q.11.भारत में सिंचाई क्यों महत्वपूर्ण है?
Ans:भारत में सिंचाई आवश्यक है क्योंकि भारत में मानसूनी जलवायु पाई जाती है मानसूनी जलवायु में वर्षा निश्चित नहीं होती इसलिए जहां पर कम वर्षा होती है वहां पर सिंचाई की आवश्यकता होती है।

Q.12.नदी घाटी परियोजना से क्या तात्पर्य है?
Ans:नदी घाटी परियोजना से हमारा तात्पर्य- ऐसी परियोजनाएं जो बाढ़ नियंत्रण, जल विद्युत निर्माण, जलापूर्ति, सिंचाई प्रबंधन, आदि उद्देश्य से नदियों पर बांध बनाकर लागू की जाती है, नदी घाटी परियोजना कहलाती है।

Q.13.किन्हीं दो नदी घाटी परियोजनाओं के नाम लिखें।
Ans:दामोदर घाटी परियोजना
भाखड़ा नांगल नदी घाटी परियोजना

Q.14.बहु उद्देशिय नदी घाटी परियोजना के क्या लाभ होते हैं?
Ans:बहु उद्देशिय नदी घाटी परियोजना के लाभ:

  • विद्युत उत्पादन
  • मृदा अपरदन पर रोक
  • अंत: स्थलीय जल परिवहन
  • बाढ़ों पर नियंत्रण आदि

Q.15.नदी ध्वनि से क्या अभिप्राय है?
Ans:नदी द्रोणी एक क्षेत्र है जिसके जल को नदी और उसकी सहायक नदियां बहा कर ले जाती है जल संभर सहायक नदी की द्रोणी है इसमें एक छोटी नदी हो सकती है अथवा नहीं भी परंतु जब कभी वर्षा होती है तो वहां से होकर जल बहता है और अंततः किसी ना किसी नदी में मिल जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर: class 10 Geography Chapter 3

Q.16.जल संसाधन से आप क्या समझते हैं? इसके लाभ लिखें।
Ans: पृथ्वी पर प्राप्त जल का वह भाग जिसका उपयोग मानव के द्वारा किसी ना किसी रूप में किया जाता है जल संसाधन कहलाता है।
संसाधन से होने वाले लाभ-

  • पीने और घरेलू कार्यों में
  • कृषि में सिंचाई के लिए
  • औद्योगिक उद्देश्य की पूर्ति में
  • सभी प्रकार की गंदगी के निपटान के लिए

Q.17.जीवन में जल की महत्ता का उल्लेख करें।
Ans:जल मनुष्य पौधों और जंतुओं के अस्तित्व तथा विकास के लिए अति आवश्यक है, जल से जल विद्युत बनाई जाती है जल सिंचाई का साधन होता है, जल समुद्री मार्ग के रूप में यातायात का महत्वपूर्ण साधन होता है, जब मनुष्य के पीने खाना बनाने कपड़े तथा अन्य घरेलू कार्य के लिए उपयोग में लाया जाता है।

Q.18.जल संरक्षण के विभिन्न उपाय लिखें।
Ans:जल संरक्षण के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं-

  • जल को संशोधित करके इसे बार-बार प्रयोग में लाया जा सकता है।
  • वर्षा के दिनों में जो जल व्यर्थ में बहकर समुद्र में चला जाता है उसे नहरें खोद कर सफाई के रूप में प्रयोग में लाया जा सकता है
  • बड़े बड़े गहरे तालाब बना कर इस पानी को एकत्रित किया जा सकता है और गर्मी के महीने में जल का प्रयोग सिंचाई अथवा अन्य कार्यों में किया जा सकता है
  • पानी का संरक्षण कर के हम अधिक उपज पैदा कर सकते हैं और अधिक बिजली पैदा करके हम कोयले और तेल जैसे अनपूर्ति स्रोतों को बचा सकते हैं।
  • जल प्रकृति की महान देन है इसलिए इसका सदउपयोग करना चाहिए।

Q.19.राजस्थान के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में वर्षा जल संग्रहण किस प्रकार किया जाता है व्याख्या करें।
Ans:राजस्थान का एक बड़ा भाग मरुस्थल है इससे यहां पानी का अभाव सदा से ही इस समस्या बना रहता है। इस तथ्य को सामने रखते हुए वहां के विभिन्न शासकों ने अनेक प्रकार के जलाशयों का निर्माण करके समस्या को दूर करने का प्रयत्न किया। राजस्थान में कुछ मानव निर्मित झील और सरोवर इस प्रकार है- 11 वीं सदी में परमार राजा भोज द्वारा निर्मित भोपाल ताल, उदयपुर में पिछौला और उदयसागर जैसलमेर में गढ़सिसर अजमेर में आनासागर जयपुर के निकट जयगढ़ का किला, जल संग्रहण तथा अभियांत्रिकी का उत्तम् नमूना है यह प्रयत्न समय की कसौटी पर खरे उतरे और हमारे विरासत का एक महत्वपूर्ण पहलू भी है।

Q.20.जल की दुर्लभता से क्या अभिप्राय है?
Ans:जल यादव प्रकृति का और समाप्त होने वाला उपहार है फिर भी और समान वितरण अत्यधिक मांग तथा दुरुपयोग के कारण जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है तथा जल्द दुर्लभ होता जा रहा है इसे ही जल दुर्लभता कहते हैं।

Q.21. जल दुर्लभता के कारण लिखें।
Ans:जल दुर्लभता के कारण:

  • निरंतर बढ़ रही जनसंख्या के कारण भी प्रति व्यक्ति आने की उपलब्धता निरंतर कम होती जा रही है
  • जब हम खेती के लिए सिंचाई की आवश्यकता से अधिक उपयोग करते हैं तब पूरी पानी की कमी हो जाती हैं
  • बढ़ते उद्योगों के कारण भी पानी की कमी हो रही है
  • शहरों के निरंतर बढने से भी पानी की आवश्यकता बहुत बढ़ जाती है जिसके कारण पानी की कमी हो जाती हैं।

Q.22.बहुउद्देशिय नदी घाटी परियोजना किसे कहते हैं?
Ans:बहुउद्देशिय नदी घाटी परियोजना से अभिप्राय एक एकीकृत रूप में नदी घाटी से संबंधित अनेक समस्याओं को हल करना है।
नदी घाटी परियोजना के उद्देश्य निम्नलिखित हैं-

  • बाढ़ रोकना,
  • भूमि अपरदन रोकना
  • सिंचाई के लिए जल प्राप्त करना
  • पेय उद्देश्यों के लिए

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर: class 10 Geography Chapter 3

Q.23.वर्षा जल संग्रहण के लाभों की विवेचना कीजिए।
Ans:वर्षा जल संग्रहण के बहुत सारे लाभ होते हैं जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-

  • इसे साफ करके स्थानीय लोगों की पानी पीने की आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है व
  • र्षा जल संग्रहण के पानी को वर्षा के कम होने या ना होने के समय श्रुति की सींचाई करने के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है इस पानी का एक लाभ यह भी होता है की धरातल के नीचे पाने की स्तर ऊंचा रहता है जिससे कुआं तथा नलकूप द्वारा पानी बाहर निकालकर प्रयोग में लाया जा सकता है
  • इस ढंग से जल संग्रहण के परिणामस्वरूप शहरों में गंदे जल के निकास व्यवस्था पर भी इतना बोझ नहीं पड़ता
  • जब वर्षा जल संग्रहण के इतने लाभ हैं तो लोगों को विशेषकर ग्रामीण लोगों को इससे पूरा पूरा लाभ उठाना चाहिए एक अनुमान के अनुसार हमारा एक साधारण गांव कोई 340 हेक्टेयर भूमि पर 3.75 बिलियन लीटर पानी को एकत्रित कर सकता है और सूखे की स्थिति और पूर्व की स्थिति से बच सकता है।

Q.24.बांध क्या है? वे जल के संरक्षण एवं प्रबंधन में किस प्रकार सहायक होते हैं?
Ans: बांध सामान्य रूप से एक जलाशय होता है जिसका निर्माण बहते जल को रोकने जल की दिशा बदलने आने के लिए किया जाता है।
बांध के ढलवा हिस्सा होता है जिससे जल प्रवाहित होता है बांध का निर्माण नदियों पर किया जाता है तथा वर्षा जल को निचले मैदानी क्षेत्र में एकत्रित कर लिया जाता है। इस एकत्रित जल को नहरों के माध्यम से खेतो तक पहुंचाया जाता है इस प्रकार बांध जल संरक्षण तथा प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्राचीन भारत में कलिंग नागार्जुन गोंडा आदि स्थानों पर बांधों का अस्तित्व था आधुनिक काल में महानदी पर, हीराकुंड परियोजना सतलज नदी पर, भाखड़ा परियोजना कोसी नदी पर कोसी परियोजना आदि प्रमुख बांधे हैं।

Q.25.बहुउद्देशिय परियोजनाओं से होने वाले लाभ लिखें।
Ans:बहुउद्देशीय परियोजनाओं से होने वाले लाभ निम्नलिखित हैं-

  • बहुउद्देशीय परियोजनाओं से सिंचाई की सुविधा बढ़ी है और जो भूमि पहले ऊपर पड़ी थी नहरों द्वारा उन्हें पानी पहुंचाने से अब उनकी सिंचाई होने लगी है और लाखों क्विंटल अनाज पैदा होने लगा है।
  • इन बड़े बांधों ने बाढ़ों के वेग को रोकने और लोगों को बर्बादी को बचाने में विशेष योगदान दिया है
  • इन बांधों ने भूख और अकाल से लोगों को बचाया है जो पहले अनगिनत लोग भूख और अकाल से मर जाते थे अब उन्हें इन्हें बड़े बांधों के कारण जीवनदान मिल गया है
  • इन बांधों ने हमारे कारखाने चलाने तथा हमारे सुविधा के लिए बिजली पैदा करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है बिजली के बिना ना हमें आवश्यक चीजें ही उपलब्ध होती है और ना ही हमारा जीवन इतना संपन्न और सुखी हो पाता है
  • इन बांधों के कारण मछली पालन में भी सुविधा हुई है।
  • अधिक उपज होने और कारखानों से अधिक माल तैयार होने से वाणिज्य और व्यापार में वृद्धि हुई है तभी तो पंडित नेहरू ने इन बड़े बांधों को ‘आधुनिक भारत के मंदिर’ कहा था।

Read More