हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनो की पड़ताल | Class 7 history chapter 1 NCERT Solution in hindi

Class 7 history chapter 1: हजार वर्षों के दौरान हुए परिवर्तनो की पड़ताल: 700 से लेकर 1750 के लगभग हजार वर्षों के अंतराल में हुए कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तनों को इस अध्याय के जरिए समझाया गया है।

फिर से याद करें: Class 7 history chapter 1

Q.1. अतीत में ‘विदेशी’ किसे माना जाता है?
Ans: अतीत में किसी गांव में आने वाला कोई भी अनजाने व्यक्ति जो उस समाज या संस्कृति का अंगना हो विदेशी कहलाता था। ऐसे व्यक्ति को हिंदी में परदेसी और फारसी में अजनबी कहा जाता है। आज के समय में विदेशी शब्दों का प्रयोग ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है जो व्यक्ति भारतीय ना हो.

Q.2. नीचे दी गई बातें सही है या गलत:

(क) सन 1700 के बाद के काल के संबंध में अभिलेख नहीं मिलते हैं.
(ख) इस काल के दौरान मराठों ने अपने राजनीतिक महत्व की स्थापना की।
(ग) कृषि केंद्रित बस्तियों के विस्तार के साथ कभी -कभी वनवासी अपनी जमीन से उखाड़ बाहर कर दिए जाते थे।
(घ) सुल्तान गयासुद्दीन बलबन असम, मणिपुर तथा कश्मीर का शासक था।

Ans: (क) सही, (ख)सही, (ग)सही, (घ)गलत

Q.3. रिक्त स्थानों को भरें:

  • अभिलेखागार में पांडुलिपि रखे जाते थे।
  • जियाउद्दीन बरनी 14 वीं सदी का एक इतिहासकार हैं।
  • आलू, मक्का, मिर्च , चाय और कॉफी उपमहाद्वीप में किस काल के दौरान लाई गई कुछ फसल नई फसलें है।

Q.4. इस काल में हुए कुछ प्रौद्योगिकीय परिवर्तन की तालिका दें।
Ans:इस काल में हुए कुछ प्रौद्योगिकीय परिवर्तन की तालिका:

  • सिंचाई में रहट का उपयोग
  • कताई में चरखे का प्रयोग
  • युद्ध में अग्नियास्त्र का इस्तेमाल

Q.5. इस काल के दौरान हुए कुछ मुख्य धार्मिक परिवर्तनों की जानकारी दें।
Ans: इस काल के दौरान हुए कुछ मुख्य धार्मिक परिवर्तनों :

  • हिंदू धर्म में नई देवी देवताओं की पूजा आरंभ की गई।
  • राजा द्वारा मंदिरों का निर्माण और समाज में पुरोहितों के रूप में ब्राह्मणों का बढ़ता महत्व।
  • भक्ति का अवधारणा में भी परिवर्तन आया। इसमें ईश्वर की कल्पना एक ऐसे प्रेमा देवी देवता के रूप में की गई थी जिसका पुजारियों के विशुद्ध कर्मकांड के बिना ही भक्तों स्वयं पहुंच सके।
  • मुस्लिम धर्म में कुछ मुसलमान सिया से जो पैगंबर साहब के दामाद अली को मुसलमानों का विधिसम्मत नेता मानते थे कुछ मुसलमान सुन्नी थे जो खलीफा के प्रभुत्व को स्वीकार करते थे।

आइए समझे: Class 7 history chapter 1

Q.6. पिछले कुछ शताब्दियों में हिंदुस्तान शब्द का अर्थ कैसे बदला है?
Ans: समय के साथ-साथ विभिन्न भाषा के शब्दों के अर्थ बदल जाते हैं पिछली कई शताब्दियों में हिंदुस्तान शब्द के अर्थ में भी परिवर्तन आया है:

13 वीं शताब्दी में हिंदुस्तान का अर्थ: जब 13 वीं शताब्दी में भारतीय इतिहासकार मिनहाज ए सिराज हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग किया था तो उसका आशय पंजाब, हरियाणा और गंगा जमुना के बीच में स्थित इलाकों से था,
16 वीं सदी में हिंदुस्तान का अर्थ: सोलवीं सदी के आरंभ में बाबर हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग उपमहाद्वीप के भूगोल, पशु- पक्षियों और यहां के निवासियों की संस्कृति का वर्णन करने के लिए किया गया था।
आज के समय में हिंदुस्तान शब्द का प्रयोग राष्ट्रीय राज्य भारत के लिए करते हैं।

Q.7.जातियों के मामले कैसे नियंत्रित किए जाते थे?
Ans: अपने सदस्य के व्यवहार का नियंत्रण करने के लिए साथिया स्वयं अपने अपने नियम बनाती थी। इन नियमों का पालन जाती के बड़े बुजुर्गों की सभा करवाती थी जिसे कुछ इलाकों में ‘जाति पंचायत’ कहा जाता था।

Q.8.सर्वक्षेत्रीय साम्राज्य से आप क्या समझते हैं?
Ans:सदस्य के साम्राज्य से हमारा अभिप्राय ऐसे साम्राज्य से है जो बहुत विस्तृत हो या वह बहुत सारे छोटे-छोटे साम्राज्य तक फैला हुआ एक विशाल साम्राज्य है।

आइए विचार करें: Class 7 history chapter 1

Q.9.पांडुलिपियों के उपयोग में इतिहासकारों के सामने कौन सी समस्याएं आती हैं?
Ans: पांडुलिपियों के उपयोग में इतिहासकारों के समस्या समस्या थी कि:

मूल प्रतिलिपि की नई प्रतिलिपि बनाते समय लिपिक द्वारा कई सारे छोटे-छोटे शब्द तथा वाक्य में फेर बदल हो जाते थे जिस कारण इतिहासकारों को यह पता लगाने के लिए कि मूलतः लेखक ने क्या लिखा था, इतिहासकारों को एक ही ग्रंथ के विभिन्न अध्ययन करना पड़ता है। इतिहासकरो को कई बार पांडुलिपियों की लिखावट समझ नहीं आती है। लेखक की मूल पांडुलिपि बहुत ही काम संख्या में उपलब्ध है।

Q.10. इतिहासकार अतीत को कालो या युगों में कैसे विभाजित करते हैं? इस कार्य में उनके सामने कोई कठिनाई आते हैं?
अधिकांश इतिहासकार अतीत को कालो तथा युगों में विभाजन करते समय समाज में आने वाले सामाजिक और आर्थिक संगठन मैं आने वाले परिवर्तनों को ध्यान में रखते है। यदि अतीत को समान विशेषता रखने वाले कुछ बड़े- बड़े हिस्सों, युगों या कालों में बांट दिया जाए तो समय का अध्ययन आसान हो जाएगा।

संबंधित आर्टिकल: