Islam ka Uday aur vistar lagbhag 500-1200 CE Class 11 History

Islam ka Uday Aur Vistar: कक्षा 11 की पाठ 4 के प्रश्नोत्तर को यहाँ पढ़िए। ये प्रश्नो-उत्तर वार्षिक परीक्षा में पूछे जाने योग्य है। इस लेख के सभी प्रश्न उत्तर की सत्यता की जाँच की गयी है। फिर अभी अपने संतुष्टि के लिए पुस्तक का सहारा अवश्य लें। 

इस्लाम का उदय और विस्तार 
लगभग 570-1200 ईo
अध्याय – 5


स्मरणीय तथ्य: इस्लाम का उदय और विस्तार :Islam ka Uday Aur Vistar

इस्लामी क्षेत्रो के इतिहास के स्रोत है: इतिवृति अथवा तवारीख, जीवन- चरित, पैगम्बर के कथन और कार्यों के अभिलेख, किरण के बारें में टिकाएं, प्रत्यदर्शी वृतांत( जैसे अख़बार ) ऐतिहासिक और अर्ध ऐतिहासिक रचनाएँ, दस्तावेजी प्रमाण, प्राचीन इमारतें आदि।

Click Here video Lesson

मुस्लिम समाज की शुरुआत आज से 1400 वर्ष पहले हुयी। इनका मूल क्षेत्र मिश्र से अफगानिस्तान तक का विशाल क्षेत्र है। इसी क्षेत्र के समाज व् संस्कृति के लिए “इस्लाम” का प्रयोग किया जाता है।

अरब लोग कबीलें में बंटे थे। प्रत्येक कबीले के अपने देवी-देवता होते थे। ये कबीले खानाबदोश होते थे। मक्का में स्थित काबा वहाँ का मुख्य धर्म स्थल था और सभी मुसलमान इसे पवित्र मानते थे।

612 ईo में पैगम्बर मुहम्मद ने अपने आप को खुदा का संदेशवाहक घोषित किया। पैगम्बर मुहम्मद और उनके अनुयायियों को मक्का से समृद्ध लोगों के विरोध के कारन मक्का छोड़कर मदीना जाना पड़ा। इस यात्रा को हिजरा कहा गया और इसी समय 622 ईo वर्ष से मुस्लिम कैलेंडर हिजरी सन की शुरुआत हुयी।

पैगंबर मुहम्मद ने मदीना में एक राजनीतिक व्यवस्था की। अब मदीना इस्लामिक राज्य की प्रशासनिक राजधानी तथा मक्का धार्मिक केंद्र बन गया। थोड़े ही समय में अरब प्रदेश का बड़ा भूभाग इनके अधीन हो गया। सन 632 ईस्वी में पैगंबर मुहम्मद का देहांत हो गया और अगले पैगंबर की वैधता के अभाव में राजनीतिक सत्ता उमा को अंतरित कर दी गई। इस प्रकार खिलाफत संस्था का आरंभ हुआ। समुदाय का नेता पैगंबर का प्रतिनिधि अर्थात खलीफा बन गया।

पहले चार खलीफाओं के नाम इस प्रकार है: (1)हजरतअबूबकर (2)हजरत उमर (3)हजरत उस्मान (4)हजरत अली। हजरत अली ने अभियानों द्वारा विद्रोह का दमन किया, राज्य का विस्तार किया और कबीलो की शक्ति को एकजुट किया।

चौथे खलीफा अली की हत्या के बाद हजरत मुआविया ने अपने आप को अगला खलीफा घोषित किया और उम्मयद वंश की स्थापना की। मुआविया ने वंशगत उत्तराधिकारी की परंपरा शुरू की और अरबी भाषा को प्रशासन की भाषा घोषित किया। इसने दमिश्क को अपना राजधानी बनाया और इस्लामी सिक्के जारी किए जिन पर अरबी भाषा में लिखे होते हैं।

दावा नामक एक सुनियोजित आंदोलन ने उम्मयद वंश को 750 ईo में उखाड़ फेंका और अब्बासी वंश की नींव रखी। इन्होंने बगदाद को राजधानी बनाया सेना और नौकरशाही का पुनर्गठन किया, इस्लामी संस्थाओं और विद्वानों को संरक्षण प्रदान किया।
 
अब्बासी राज्य 9 वीं शताब्दी में कमजोर हो गया। राज्य में गृहयुद्ध , गुटबंदी और तुर्की गुलाम अधिकारियों की शक्ति में वृद्धि हुई, 10वीं और 11वीं शताब्दी में तुर्की सल्तनत का उदय हुआ। जिसकी स्थापना अल्पतिगिन द्वारा की गयी।
 
ईसाई जगत और इस्लामी जगत के बीच शत्रुता बढ़ने लगी। जिसका कारण आर्थिक संगठनों में परिवर्तन था। 1095 ईस्वी में पुण्य भूमि को मुक्त कराने के लिए ईश्वर के नाम पर जो युद्ध लड़े गए उन्हें धर्म युद्ध कहा गया। यह युद्ध 1095 ईस्वी से 1291 ईसवी के बीच लड़ी गयी।
 
मध्यकालीन इस्लामी दुनिया की अर्थव्यवस्था काफी सुदृढ़ थी। कृषि को प्रोत्साहन, सिंचाई के लिए नहरें और बांधों का निर्माण किया गया। कृषि और उद्योग के विकास ने शहरीकरण की प्रक्रिया को तीव्र किया। साखपत्र (सक्क) और हुंडियों (सुफतजा) का प्रयोग बढ़ा। व्यापारिक यात्रायें भी ज्यादा सुरक्षित हो गयी, रेशम मार्ग का उपयोग बढ़ा।
 
आठवीं और नौवीं शताब्दी में कानून की 4 शाखाएं (मजहब) बन गई जो कि इस प्रकार है-(1) मालिकी (2) हनफ़ी (3) शफ़ीई (4) हनबली। इनमें से प्रत्येक का नाम एक प्रमुख विधिवेता (फकीह)के नाम पर रखा गया।
 
सूफियों का उदय। दर्शनशास्त्र और विज्ञान रूचि में वृद्धि। अरबी कविता का पुनः अविष्कार हुआ। फ़ारसी भाषा का विकास हुआ। गजनी फ़ारसी साहित्य का केंद्र बन गया। फिरदौसी द्वारा शाहनामा ग्रन्थ लिखा गया। 
 
धार्मिक इमारतें इस्लामी दुनिया की पहचान बानी। इन इमारतों में मस्जिदें, इबादतगाह और मक्गारें शामिल थे। मस्जिदों का एक वास्तुशिल्पीय रूप था- गुम्बद, मीनार, खुला प्रांगण और खंभो के सहारे छत।
 
कागज चीन से आया। कागज के अविष्कार के बाद इस्लामी जगत में लिखित रचनाओं का व्यापक रूप से प्रयोग होने लगा। समूचे मानव इतिहास से संबंधित दो प्रमुख ग्रन्थ- अनसब अल-अशरफ (सामंतों की वंशावलियाँ) बालाधुरी द्वारा और तारीख अल- रसूल वल मुल्क (पैगम्बर और राजाओं का इतिहास) ताबरी द्वारा लिखा गया।
 
प्राणियों के चित्रण की मनाही से कला के दो रूप- ख़ुशनवीसी (सुन्दर लिखने की कला) और अरबेस्क (ज्यामिती और वनस्पतीय डिजाइन) को बढ़ावा मिला।
 
इब्न सिना (980-1037)- व्यवसाय की दृष्टि से एक चिकित्सक और दार्शनिक थे।

अति महत्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्न-उत्तर: Important MCQ question answers

  1. इस्लाम धर्म की उत्पत्ति कितने वर्ष पूर्व हुयी थी?
    1. 1200 वर्ष पूर्व
    2. 1400 वर्ष पूर्व
    3. 1800 वर्ष पूर्व
    4. 2000 वर्ष पूर्व
  2. पैगम्बर मोहम्मद पैसे से क्या थे?
    1. सौदागर
    2. किसान
    3. पुजारी
    4. सैनिक
  3. किस वर्ष पैगम्बर मोहम्मद ने अपने आप को खुदा का संदेशवाहक घोषित किया था?
    1. 512 ईo में
    2. 598 ईo में
    3. 612 ईo में
    4. 712 ईo में
  4. सन 662 में पैगम्बर मोहम्मद को अपने अनुयायियों के साथ मक्का से मदीना जाना पड़ा, इस यता को क्या कहा गया?
    1. तीर्थ
    2. हिजरा
    3. हज
    4. इनमें से कोई नहीं
  5. हिजरी सन ( मुस्लिम कैलेंडर ) की शुरुआत कब हुयी थी?
    1. 622 ईo में
    2. 712 ईo में
    3. 812 ईo में
    4. इनमें से कोई नही
  6. इस्लामी कैलेंडर में एक वर्ष कितने दिनों का होता है?
    1. 332 दिन
    2. 342 दिन
    3. 354 दिन
    4. 366 दिन
  7. पैगम्बर मोहम्मद का निधन किस वर्ष हुआ?
    1. 632 ई० में
    2. 712 ईo में
    3. 802 ईo में
    4. 820 ईo में
  8. इस्लाम धर्म में इबादतगाह की वार्षिक धार्मिक यात्रा को क्या कहा जाता है?
    1. इबादत
    2. हज
    3. हरम
    4. सलात
  9. पैगम्बर मुहम्मद के देहांत के बाद पहला खलीफा कौन बना?
    1. हजरत अबू बकर
    2. हजरत उमर
    3. हजरत उस्मान
    4. हजरत अली
  10. बाईजेंटाईन साम्राज्य किस धर्म को संरक्षण देता था?
    1. इस्लाम
    2. ईसाई
    3. जरतुश्त
    4. इनमें से कोई नहीं
  11. सासनी साम्राज्य किस धर्म को संरक्षण देता था?
    1. जरतुश्त
    2. ईसाई
    3. इस्लाम
    4. इनमें से कोई नहीं
  12. गैर मुस्लिमों को मुस्लिम इलाको में संरक्षण के लिए कौन- सा कर अदा करना होता था?
    1. खैरात
    2. अता
    3. जिजिया
    4. इन में से कोई नहीं
  13. उमय्यद वंश की स्थापना किस वर्ष हुयी थी?
    1. 644 में
    2. 657 में
    3. 661 में
    4. 750 में
  14. उमय्यद वंश की राजधानी कहाँ थी?
    1. दमिश्क
    2. सामरा
    3. खुरासान
    4. इनमें से कोई नहीं
  15. इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब अरब कबीले की किस जाती से संबंधित थे?
    1. मंगोल 
    2. हूण
    3. बद्दू
    4. फिनिशियर 
  16. इस्लाम धर्म की स्थापना में काबा में कितने देवी देवताओं की पूजा होती थी?
    1. 140
    2. 240
    3. 300
    4. 340
  17. अरबों की बद्दू जाती की गृह देवी एवं धन- धान्य की देवी थी?
    1. मानत
    2. अल- ताल 
    3. अल उज्जा 
    4. ईस्टर 
  18. पैगम्बर मुहम्मद के प्रतिनिधि को क्या कहा जाता है?
    1. गाजी 
    2. उमर
    3. अमीर 
    4. खलीफा
  19. पैगम्बर मुहम्मद की माता का क्या नाम था?
    1. आयशा 
    2. अमीना
    3. फातिमा 
    4. खादीजा
  20. इस्लाम धर्म के संस्थापक कौन थे?
    1. अबू बकर 
    2. पैगम्बर मुहम्मद
    3. आगा खां
    4. उस्मान 
  21. पैगम्बर मुहम्मद साहब का वास्तवि नाम क्या था?
    1. अहमद 
    2. हसन
    3. हुसैन 
    4. आरिफ 
  22. पैगम्बर मुहम्मद की पत्नी का नाम क्या था?
    1. खादीजा
    2. फातिमा 
    3. साजिदा 
    4. अमीना 
  23. इस्लामी धर्म के संस्थापक पैगम्बर मुहम्मद का जन्म हुआ था?
    1. 570 ईo
    2. 572 ईo
    3. 569 ईo
    4. 571 ईo
  24. इस्लामी अर्थव्यवस्था का मुख्या आधार क्या था?
    1. व्यापर
    2. शिक्षा 
    3. चिकित्सा 
    4. इनमें से कोई नहीं 
  25. पैगम्बर मुहम्मद साहब की मृत्यु कब हुयी थी?
    1. 600 ईo 
    2. 620 ईo 
    3. 625 ईo
    4. 632 ईo 
  26. पैगम्बर साहब का जन्म कहाँ हुआ था?
    1. मदीना में 
    2. बगदाद में 
    3. मक्का में
    4. काहिरा में 
  27. अंतिम खलीफा कौन था?
    1. उमर 
    2. अली
    3. उस्मान 
    4. अबू बकर 

Thank you very much for visiting our website to read Political Science class 11 chapter 4 Ncert book solutions. Our aim in creating this website is to promote free education. It is not possible to do this noble work alone, so we need help from those who want to support us in this purpose. You can follow our various pages to support us, whose links are given below: