Lekhankan kala aur shehri jeevan history class 11 ncert solutions

Lekhankan kala aur shehri jeevan: लेखन कला और शहरी जीवन कक्षा 11 इतिहास अध्याय 2 NCERT solutions झारखण्ड पाठशाला वेबसाइट से प्राप्त करें। यहाँ आप इस अध्याय के महत्वपूर्ण तथ्य, वस्तुनिष्ट प्रश्न तथ्य अन्य प्रश्नों के समाधान दिए गए है।Lekhankan kala aur shehri jeevan

महत्वपूर्ण तथ्य:(Lekhankan kala aur shehri jeevan)

  1. मेसोपोटामिया- यह शब्द यूनानी भाषा के दो शब्दों मसोस यानि मध्य पोटैमोस यानि नदी से मिलकर बना है। मेसोपोटामिया दजला व फरात नदियों के बिच के उपजाऊ धरती को इंगित करता है।
  2. यह क्षेत्र आजकल इराक गणराज्य का हिस्सा है।
  3. मेसोपोटामिया की एतिहासिक जानकारी के प्रमुख स्रोत इमारतें, मुर्तिया, कब्रें, आभूषण, औजार, मुद्राएँ, मिटटी की पट्टिकाएँ तथा लिखित दस्तावेज है।
  4. इसके शहरीकृत दक्षिण भाग को सुमेर और अक्कद कहाँ जाता था। बाद में इस भाग को बेबीलोनिया कहा जाने लगा। 
  5. इसके उत्तरी भाग को असीरियाईयों के कब्ज़ा होने के बाद असीरिया कहा जाने लगा। 
  6. सुमेरियन, अक्कदी तथा अरामाइक इसकी प्रमुख भाषएँ थी।
  7. इस सभ्यता में नगरों का निर्माण 3000 ईo पूo प्रारंभ हो गया था। उरुक, उर अरु मारी इसके प्रशिद्ध नगर थे। 
  8. श्रम विभाजन एवं सामाजिक संगठन शहरी जीवन एवं अर्थव्यवस्था की विशेषता थे।
  9. यहाँ खाद्द्य- संसाधन तो समृद्ध थे परन्तु खनिज- संसाधनों का का अभाव था, जिन्हे तुर्की, ईरान अथवा खाड़ी पर देशों से मंगाया जाता था।
  10. लेखन कला- मेसोपोटामिया में जो पहली पट्टिकाएँ पायी गयी है वे लगभक 3200 ईo पूo की है। इन पर कीलाकार लिपि द्वारा लिखा जाता था ।
  11. कीलाकार ( क्यूनीफार्म )- यह लतानि सब्द ‘क्यूनियस’, जिसका अर्थ खूँटी और फोर्मा जिसका अर्थ ‘आकार’ है, से बना है।
  12. मेसोपोटामिया में बहुत कम लोग पढ़े-लिखे थे। चिह्नों की संख्या काफी पेचीदा तथा बहुत अधिक थी।
  13. 1400 ईo पूo से धीरे- धीरे अरामाइक भाषा का प्रवेश हुआ, यह हिब्रू भाषा से मिलती- जुलती थी और 1000 ईo पूo के बाद से यह बोली जाने लगी थी और आज भी इराक के कुछ भागों में बोली जाती है।
  14. 5000 ईo पूo दक्षिण मेसोपोटामिया में बस्तियों का विकास होने लगा था। जिनमे से कुछ शहरों में परिवर्ती हो गयें। 
  15. यहाँ उर नगर में नगर- नियोजन पद्धति का अभाव था, गालियाँ टेढ़ी- मेढ़ी एवं संकरी थी। 
  16. 2000 ईo पूo के बाद फरात नदी की ऊर्ध्वधारा पर मारी नगर शाही राजधानी के रूप में फला- फुला। यह अत्यंत महत्वपूर्ण व्यापारिक स्थल पर स्थित था। इसके कारन यह बहुत समृद्ध तथा खुशहाल था।
  17. एकल परिवार को आदर्श माना जाता था, जिसमे पति- पत्नी और उनके बच्चें शामिल होते थे। 
  18. काल-गणना और गणित की विधातापूर्ण परंपरा दुनिया को मेसोपोटामिया की सबसे बड़ी देन है।
  19. गिल्गेमिस- उरुक नगर का शासक था, महान योद्धा था जिसने दूर-दूर तक के प्रदेशों को अपने अधीन कर लिया था।
  20. समय का विभाजन सिकंदर के उत्तराधिकारियों द्वारा अपनाया गया और वहां से यह रोम तथा इस्लाम की दुनियां में तथा बाद में मध्ययुगीन यूरोप में पहुँचा। 

महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोंउत्तर (Lekhankan kala aur shehri jeevan)

  1. निम्नलिखित में से विश्व की प्राचीनतम सभ्यता कौन- सी ही?
    1. मिस्र
    2. चीन 
    3. सिंधुघाटी 
    4. मेसोपोटामिया 
  2. मेसोपोटामिया की आरंभिक सभ्यता कौन- सी थी?
    1. सुमेर सभ्यता
    2. बेबीलोनियन सभ्यता 
    3. असीरियन सभ्यता 
    4. केल्डियन 
  3. मेसोपोटामिया की सभ्यता किस नदी के किनारे विकसित हुयी।
    1. दजला 
    2. फरात 
    3. निल 
    4. दजला और फरात दोनों
  4. ऐरेक तथा सुमेर के राजा की उपाधि किसने धारण की?
    1. डिंगिरडामु  
    2. लुगल जग्गिसी
    3. सेनाकेरीब
    4. गिल्गामेश
  5. उर नगर में प्रेम एवं विलास के कुमारी देवी कौन थी?
    1. बाऊ
    2. ईश्तर
    3. निनलिन
    4. इन्निनी
  6. गुड़िया राजा ने बाऊ देवी की अर्चना हेतु एक कविता रची, बाऊ किस नगर की प्रमुख देवी थी?
    1. निपुर 
    2. उर 
    3. लगाश
    4. बेबीलोन 
  7. बेबीलोन नगर का प्रमुख देवता कौन था?
    1.  मर्दुक
    2. एनलिन
    3. सूर्य 
    4. ईस्टर 
  8. अक्काद का शासक सारगण किस वर्ष गद्दी पर बैठा?
    1. 2360 ईo पूo
    2. 2370 ईo पूo
    3. 2380 ईo पूo
    4. 2350 ईo पूo
  9. मेसोपोटामिया की लिपि थी-
    1. चित्रलिपि 
    2. कीलाक्षर लिपि
    3. दोनों 
    4. इनमे से कोई नहीं 
  10. मेसोपोटामिया की प्रमुख उपज कौन-सी थी?
    1. गेंहू
    2. चावल 
    3. मटर
    4. इनमे से कोई नहीं 
  11. मेसोपोटामिया में युद्ध एवं प्रेम की देवी को कहा जाता था-
    1. इनान्ना
    2. डर
    3. सरस्वती 
    4. इनमे से कोई नहीं 
  12. झूलते बाग़ किस सभ्यता की देन थी?
    1. माया सभ्यता 
    2. बेबीलोनियन सभ्यता
    3. हड़प्पा सभ्यता 
    4. मिस्रा सभ्यता
  13. पिली नदी किसे कहतें है?
    1. यांग्सी 
    2. सिक्यांग 
    3. ह्वांग हो
    4. हांसू
  14. निंम्न में से किस वर्ष दक्षिणी मेसोपोटामिया के सबसे प्राचीन मंदिर की स्थापना की गयी थी?
    1. 4000 ईo पूo
    2. 6000 ईo पूo
    3. 5000 ईo पूo
    4. 3000 ईo पूo
  15. मेसोपोटामिया की सभ्यता के अंतर्गत सुमेरियन साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
    1. हम्मू रावी
    2. असीरी बन्नीपाल
    3. सारगन प्रथम 
    4. सारगन द्वितीय 
  16. ‘ जिगुरात ‘ का संबंध निम्नांकित में से किससे था?
    1. मेसोपोटामिया की सभ्यता से
    2. चीन की सभ्यता से 
    3. सिंधु सभ्यता से 
    4. मिस्त्र की सभ्यता से 
  17. ‘ कलाकार ‘ लिपि का संबंध किस सभ्यता से है?
    1. चीन की सभ्यता से 
    2. मेसोपोटामिया की सभ्यता से
    3. मिस्त्र की सभ्यता से 
    4. सिंधु सभ्यता से 
  18. मेसोपोटामिया की देवी इन्नाना का संबंध था-
    1. प्रेम और युद्ध
    2. करुणा 
    3. अहिंसा 
    4. विध्या एवं धन 
  19. असुरबनिपाल कहाँ के शासक थे?
    1. असीरिया
    2. क्रीट
    3. रोम
    4. चीन 
  20. मेसोपोटामिया के उर देवता संबंधित थे?
    1. सूर्य 
    2. चंद्र
    3. जल
    4. पवन
  21. शहरी जीवन की शुरुआत सर्वप्रथम कहाँ हुयी?
    1. मेसोपोटामिया
    2. चीन 
    3. यूनान
    4. रोम 
  22. गिलगेमिश महाकाव्य का संबंध किससे है?
    1. मिस्त्र 
    2. मेसोपोटामिया
    3. ईरान 
    4. यूनान 

More Model Question papers: Lekhankan Kala aur shehri jeevan

Click Here

You can also follow us on the different social platforms to get help, tips and suggestions for class 12 Arts: 

Thank You Very much for visiting my website