Samay Ki Shuruaat Se History Class 11 Chapter 1

इस पाठ के महत्वपूर्ण तथ्य (Samay Ki Shuruaat Se History)

  1. 56 लाख वर्ष पहले पृथ्वी पर ऐसे प्राणियों का प्रादुर्भाव हुआ जिन्हें हम मानव कह सकते है।
  2. आधुनिक मानव- 160000 साल पहले पैदा हुआ।
  3. आदि मानव इतिहास की जानकारी के प्रमुख स्रोत- जीवाश्मों (Fossil) पत्थर के औजारों और गुफाओं के चित्रकरियों की खोजों से मिलती है।
  4. जीवाश्म- पुराने पौधें तथा जानवर के उन अवशेषों के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो पत्थर के रूप में बदल कर किस चट्टान में समां जाते है।
  5. प्रजाति या स्पीशीज (Species) जीवों का एक ऐसा समूह होता है जिसके नर- मादा मिलकर बच्चें पैदा कर सकते है और उनके बच्चें भी आगे प्रजनन करने यानि संतान उत्पन्न करने में समर्थ होते है।
  6. चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखित पुस्तक ‘On the Origin of Species’ 24 नवम्बर 1859 को प्रकाशित की जिनमे यह दलील दी गयी मानव का विकास जानवरों से हुआ है। जानवरों से ही क्रमिक रूप से विकसित होकर अपने वर्तमान रूप में आया है।
  7. होमो- लातिनी भाषा का शब्द है जिनका अर्थ है आदमी, इसमें स्त्री और पुरुष दोनों शामिल है।
  8. होमो- वज्ञानिकों ने इसे कई प्रजातियों में बाँटा है,
    1. होमो हैविलिस – औजार निर्माता 
    2. होमो एरेक्टस – सीधे खड़े होकर पैरों के बल चलने वाले
    3. होमो सेपियंस – चिंतनशील मनुष्य 
  9. आदिकालीन मानव विभिन्न तरीकों से भोजन ग्रहण करता था।
  10. अल्टामीरा – यह गुफा स्पेन में है। इसकी छत पर चित्रकारियाँ बानी हुयी है।
  11. पुरातत्वविद – यह वह वैज्ञानिक है जो मानव इतिहास का अध्यन खुदाई से मिले अवशेषों के अध्यन के द्वारा करता है।
  12. होमोनीड – होमिनाइड नमक परिवार के सदस्य होते है जिसमे सभी रूपों के मानव प्रणाली शामिल होते है। इसके विशेषताएँ:
    1. बड़ा मस्तिष्क 
    2. सीधे खड़े होना 
    3. दो पैरों से चलना 
  13. आधुनिक मानव के उद्भव के दो सिद्धांत:-
    1. क्षेत्रीय निरंतरता मॉडल सिद्धांत – अनेक क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मानव की उत्पत्ति हुयी।
    2. प्रतिस्थापन का सिद्धांत – मानव का उद्भव अफ्रीका में हुआ था, वहाँ से भिन्न- भिन्न इलाकों में फैले।
  14. आस्ट्रेलोपिथिकस – लातिनी भाषा के शब्द ‘आस्ट्रल’ यानि ‘दक्षिणीं’ और यूनानी भाषा के ‘पिथिकस’ यानि ‘ वानर ‘ से मिलकर बना है। यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि मानव के आद्य रूप में उसकी ऐप (वानर) व्यवस्था के अनेक लक्षण बरक़रार रहें। 
  15. हिम युग का प्रारंभ- लगभग 25 लाख वर्ष पहले हुआ था।
  16. संचार व् भाषा – आरंभ में होमिनिड भाषा में हाव – भाव या हांथों का हिलाना, गाने या गुनगुनाने जैसे मौखिक संचार का प्रयोग। मनुष्य की वाणी का प्रारंभ बुलाने की प्रक्रिया से हुआ, आरंभ में मानव ने बहुत ध्वनियों का प्रयोग किया, धीरे- धीरे ये ध्वनियाँ भाषा के रूप में विकसित हो गयी होगी।
  17. औजारों का निर्माण- प्रारंभिक मानव ने औजारों का प्रथम बार निर्माण कर के अपने संगठनात्मक कौशल तथा स्मरण शक्ति का परिचय दिया।
  18. हादजा जान समूह- यह शिकारियों तथा संग्राहकों का एक छोटा समूह था।
  19. शिकारी संग्राहक समाज – यह समाज शिकार करने के साथ- साथ आर्थिक क्रियाकलापों में लगे रहते थे, जैसे – जंगलों में पायी जाने वाली छोटी – छोटी चीजों का विनिमय और व्यापर करना इत्यादि।
  20. हिम युग का अंत- लगभग 13 हजार साल पहले अंतिम हिम युग का अंत होने से मानव में अनेक परिवर्तन आयें, जैसे- खेती करना, पशुपालन इत्यादि।

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (Samay Ki Shuruaat Se History)

  1. जैव उद्विकास के सिद्धांत का जनक कौन माना जाता है?
    1. लेमार्क
    2. डार्विन 
    3. वैलेस 
    4. इनमें से सभी 
  2. पृथ्वी पर 3 अरब पूर्व सूक्ष्मतम जीवों का आविर्भाव किस युग में हुआ?
    1. जीवन विहीन युग 
    2. प्रजीव युग
    3. प्राचीन जिव युग 
    4. नवजीव युग 
  3. भारत की शिवालिक पहाड़ियों से 1934 ईo में एडवर्ड लुईस महोदय ने किसके जीवाश्म खोजें?
    1. आस्ट्रेलोपिथिकस
    2. पैरापिथिकस
    3. रामापिथिकस
    4. जाइगेंटोपिथिकस
  4. पिथिकेंथ्रोपस इरेक्टस नाम युजिन डुबाय ने किसे दिया?
    1. नियंडरथल मानव 
    2. हीडलबर्ग मानव 
    3. पीकिंग मानव 
    4. जावा मानव
  5. चीन में पीकिंग मानव की खोज से सम्बंधित है-
    1. जेo जीo एण्डरसन
    2. डेविडसन ब्लैक
    3. डब्लूo सीo पेई
    4. इनमें से सभी
  6. नियंडरथल मानव के जीवाश्म जॉन कार्ल फूलराट ने कहाँ से प्राप्त किया?
    1. दक्षिण अफ्रीका
    2. फ़्रांस
    3. जर्मनी
    4. इंग्लैंड
  7. रेमण्ड डार्ट ने दक्षिण अफ्रीका के वेचुआनालैण्ड की टांग घाटी से 1924 ईo में किसके जीवाश्म प्राप्त किये?
    1. आस्ट्रेलोपिथिकस
    2. रामापिथिकस
    3. नियंडरथल
    4. क्रो- मैग्नन
  8. प्रथम दार्शनिक मानव किसे माना जाता है?
    1. आस्ट्रेलोपिथिकस
    2. शिवापिथिकस
    3. नियंडरथल मानव
    4. क्रो- मैग्नन मानव 
  9. आग का प्रयोग सर्वप्रथम किस मानव द्वारा किया गया है?
    1. आस्ट्रेलोपिथिकस
    2. रामापिथिकस
    3. जाइगेंटोपिथिकस
    4. नियंडरथल
  10. मानव ने आग पर पका कर मिटटी के बर्तन बनाना कब आरंभ किया?
    1. पूरा पाषाण काल में 
    2. मध्य पाषाण काल में 
    3. ताम्रा पाषाण काल में 
    4. नव पाषाण काल में
  11. दo एशिया में लोहे के प्रयोग के पहले ताँम्बे का प्रयोग हो चूका था। यह कथन- 
    1. सही है
    2. गलत है 
    3. पता नहीं 
    4. इनमें से कोई नहीं 
  12. आज के मानव किस प्रजाति के है?
    1. होमो हैविलिस 
    2. होमो एरेक्टस
    3. होमो सेपियंस
    4. होमोनिड
  13. निम्नलिखित में से किस देश से गुफा- चित्र मिलें है?
    1. स्पेन 
    2. पुर्तगाल 
    3. जर्मनी
    4. इंग्लैंड
  14. समर्थ की उत्तरजीविता किसका सिद्धांत है?
    1. लेमार्क
    2. डार्विन
    3. मेण्डल
    4. वैलेस 
  15. वैज्ञानिको के अनुसार पृथवी की आयु कितनी है?
    1. 4 अरब, 70 करोड़ वर्ष
    2. 4 अरब, 60 करोड़ वर्ष 
    3. 4 अरब, 65 करोड़ वर्ष 
    4. 4 अरब, 75 करोड़ वर्ष 
  16. यूजीन डुबोय ने जावा कपि मानव का जीवाश्म कब प्राप्त किया?
    1. 1895 ईo
    2. 1891 ईo
    3. 1892 ईo
    4. 1896 ईo
  17. नव पाषाण काल का आरंभ हुआ?
    1. लगभक 6000 ईo पू0
    2. लगभक 6500 ईo पू0
    3. लगभक 6900 ईo पू0
    4. लगभक 7000 ईo पू0
  18. सिलाई वाली सुई का अविष्कार हुआ-
    1. 20000 वर्ष पहले 
    2. 19000 वर्ष पहले 
    3. 21000 वर्ष पहले
    4. 22000 वर्ष पहले 
  19. स्वरतंत्र का विकास हुआ-
    1. 2 लाख वर्ष पहले
    2. 2 लाख 50 हजार वर्ष पहले 
    3. 2 लाख 10 हजार वर्ष पहले 
    4. 2 लाख 15 हजार वर्ष पहले 
  20. निम्न पूरा पाषाण काल की अवधि मानी जाती है-
    1. 25 लाख से 50 हजार ईo पुo
    2. 25 लाख से 1 लाख ईo पुo
    3. 25 लाख से 2 लाख ईo पुo
    4. 25 लाख से 3 लाख ईo पुo
  21. मानव प्राणियों का प्रादुर्भाव सर्वप्रथम कहाँ हुआ?
    1. अमेरिका 
    2. यूरोप 
    3. अफ्रीका
    4. एशिया
  22. गुफा चित्रकला का प्राचीनतम प्रमाण किस काल में मिलता है?
    1. पुरापाषाण काल 
    2. मध्यपाषाण काल 
    3. नवपाषाण काल
    4. ताम्रपाषण काल 
  23. अल्टामीरा गुफा चित्र किस देश में मिला है?
    1. पुर्तगाल 
    2. ऑस्ट्रिया
    3. स्पेन
    4. जर्मनी 
  24. अग्नि का उपयोग मानव ने कितने वर्ष पहले आरंभ किया? 
    1. 10 लाख वर्ष पूर्व 
    2. 14 लाख वर्ष पूर्व
    3. 24 लाख वर्ष पूर्व 
    4. 26 लाख वर्ष पूर्व 
  25. होमो हैबिल के जीवाश्म मिले है-
    1. ओमो
    2. तंजानिया 
    3. ओमो एवं ओल्डूवर्ल्ड
    4. इनमें से कोई नहीं 
  26. होमो इरेक्टस के प्राचीनतम जीवाश्म पायें गए है-
    1. एशिया 
    2. एशिया तथा अफ्रीका
    3. यूरोप तथा ऑस्ट्रेलिया 
    4. इनमें से कोई नहीं 
  27. साक्ष्यों से ज्ञात होता है की होमिनिड्स का उद्भव हुआ-
    1. एशिया में 
    2. यूरोप में 
    3. अफ्रीका में
    4. इनमें से कोई नहीं 
  28. कौन औजार बना सकते थे?
    1. होमिनिड
    2. बन्दर 
    3. वनमानुस 
    4. होमिनॉयड्स
  29. होमो लेटिन भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है-
    1. आदमी
    2. स्त्री 
    3. बन्दर 
    4. चिंपैंजी 
  30. आस्ट्रेलोपिथिकस की उत्पत्ति हुई है-
    1. लैटिन भाषा से
    2. ग्रीक भाषा 
    3. लैटिन और ग्रीक भाषा से 
    4. सुमेरी भाषा से 
  31. निम्नलिखित में से कौन सबसे पहला पाषाण औजार नहीं है।
    1. गड़ास 
    2. पत्थर का किनारा 
    3. हाथ कुल्हाड़ी 
    4. मिटटी का बर्तन
  32. निम्नलिखित में से कौन-सी क्रिया सबसे अच्छा साक्ष्य व् प्रमाण पुरातात्विक अभिलेखों में मिलते है?
    1. संग्रहण
    2. औजार बनाना 
    3. आग का प्रयोग 
    4. इनमें से सभी
  33. मानव द्वारा कब शिकार शुरू किया गया?
    1. 50 लाख वर्ष पूर्व 
    2. 70 लाख वर्ष पूर्व  
    3. 80 लाख वर्ष पूर्व  
    4. 90 लाख वर्ष पूर्व  
  34. “विकासवाद के सिद्धान” की रचना किसने की?
    1. दाँतें 
    2. चार्ल्स डार्विन
    3. मेकियावेली 
    4. रुडयार्ड किपलिंग

Samay Ki Shuruaat Se chapter End ………..

You can also follow us on the different social platforms to get help, tips, and suggestions for class 11 & 12 Arts: