Loktantra Aur Vividhata: लोकतंत्र और विविधता Class 10 Political Science.

लोकतंत्र और विविधता: इस आर्टिकल में आप कक्षा 10 की राजनीतिक विज्ञान की अध्याय 3 के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है। ये सभी प्रश्न उत्तर कक्ष 10 की वार्षिक परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है।

 Loktantra aur vividhata: लोकतंत्र और विविधता अति लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर

Q.1. एफ्रो-अमेरिकी का तात्पर्य क्या है?
Ans: एफ्रोअमेरिकी वे लोग होते हैं जो अफ्रीका के वंशज के होते हैं, जिन्हें 17 वी सदी से लेकर 19 वी सदी की शुरूआत तक अमेरिका में गुलाम बनाकर लाया गया था।

Q.2. अश्वेत अमेरिकी लोग कौन हैं?
Ans: अश्वेत अमेरिकी शब्द का प्रयोग उन लोगों के लिए किया जाता है जो अफ्रीका से लाए गए दसों के संतान हैं और अब अमेरिका में रह रहे हैं।

Q.3. समरूप समाज से क्या अभिप्राय है?
Ans: समरूप समाज से हमारा तात्पर्य एक ऐसे समाज से है जिसमें सामुदायिक, सांस्कृतिक या जातीय भिन्नताएं या विभिन्नताएं अधिक नहीं होती। अर्थात एक ऐसा समाज जिसमे सास्कृतिक, सामाजिक या जातीय पहलुओ में समानता या समरूपता पाई जाती है, समरूप समाज कहलाती है।

Q.4. अश्वेत शक्ति आंदोलन क्या है
Ans:अश्वेत शक्ति आंदोलन नक्सलवाद को लेकर चलाया गया था। यह आंदोलन 1966 में उभरा और 1975 तक चलता रहा। इस आंदोलन का विचारधारा था कि अमेरिका के नक्सलवाद को मिटाने के लिए हिंसा का सहारा लेने में भी कोई हर्ज नहीं है।

Q.5. 1968 के मेक्सिको ओलंपिक में एफ्रो अमेरिकन खिलाड़ियों ने अपना विरोध कैसे प्रकट किया?
Ans: टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस नामक दो एफ्रो अमेरिकी खिलाड़ियों ने अमेरिका की रंगभेद की नीति के विरोध में बिना जूते पहन ने सिर्फ मुझे चढ़ाए पुरस्कार लेकर यह बताने का प्रयत्न किया कि वे गरीब है और रंगभेद की नीति का शिकार हैं।

 Loktantra aur vividhata: लोकतंत्र और विविधता लघु उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर

Q.1. अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन क्यों चलाया गया?
Ans: अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन (1954 से 1968)- घटनाओं और सुधार आंदोलनों का एक सिलसिला जिसका उद्देश्य एस्ट्रो अमेरिकी लोगों के विरुद्ध होने वाले नस्ल आधारित भेदभाव को मिटाना था। मार्टिन लूथर किंग जूनियर की अगुवाई में लड़े गए इस आंदोलन का स्वरूप पूरी तरह अहिंसक था इसने नस्ल के आधार पर भेदभाव करने वाले कानूनों और व्यवहार को समाप्त करने की मांग उठाई यह आंदोलन अंततः सफल सिद्ध हुई।

Q.2. मार्टिन लूथर किंग जूनियर कौन थे? उन्होंने एफ्रोअमेरिकी लोगों के लिए क्या किया?
Ans: मार्टिन लूथर किंग जूनियर (1929 से 1968) एफ्रो- अमेरिकन लोगों के महान नेता थे जिन्होंने अमेरिका में नागरिक अधिकार आंदोलन चलाकर अमेरिका की सरकार को मजबूर कर दिया कि वह एफ्रो- अमेरिकन लोगों के लिए 1964 में सिविल राइट्स एक्ट और 1965 में वोटिंग राइट्स एक्ट पास करें।

Q.3. सामाजिक विभाजन किस तरह से राजनीति को प्रभावित करते हैं?
Ans: सामाजिक विभाजन का राजनीति पर प्रभाव:

  • सामाजिक विभाजन हर छोटे-बड़े देश में विद्यमान है हर राजनीतिक दल ने क्योंकि चुनाव जीतने होते हैं तो किसी न किसी सामाजिक विभाजन को सांस लेने का प्रयत्न करते हैं।
  • सामाजिक विभाजन समाज में भेदभाव की भावना को प्रोत्साहन होता है जिससे राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को खतरा है।
  • सामाजिक विभाजन राजनीतिक अस्थिरता को बढ़ावा देता है।
  • अधिकतर देशों में मतदान का स्वरूप सामाजिक विभाजन के द्वारा निर्धारित होता है क्योंकि प्रत्येक सामाजिक समूह का जुगाड़ एक विशेष राजनीतिक दल की तरफ होता है

Q.4. भारत जैसे बड़े देशों में सामाजिक विभाजन होते हैं। व्याख्या करें
Ans: भारत जैसे बड़े देश मे सामाजिक विभाजन:

  • भारतीय समाज समरूप समाज नहीं है अर्थात समाज में विभिन्न धर्मों, संस्कृतियों, भाषा आदि के लोगों का अस्तित्व है।
  • प्रत्येक समाज में सामाजिक विविधता पाई जाती है लेकिन यह जरूरी नहीं कि प्रत्येक समाज में विविधता सामाजिक विभाजन का कारण बने।
  • विश्व के अधिकतर समाजों में सामाजिक विभाजन देखने को मिलता है देश बड़ा हो या छोटा इससे खास फर्क नहीं पड़ता छोटे-बड़े किसी भी देश में जहां धार्मिक विविधता, सांस्कृतिक विविधता, भाषाई विविधता आदि का अस्तित्व हो वहां अगर इन विविधताओं को युक्तिपरक तरीके से नहीं संभाला जाता है तो सामाजिक विभाजन की संभावना प्रबल होती है।

 Loktantra aur vividhata: लोकतंत्र और विविधता दीर्घ उत्तरीय प्रश्न तथा उत्तर

Q.1. 1968 में मेक्सिको ओलंपिक खेलों में क्या घटना घटी?
Ans: 1958 मेक्सिको में होने वाली ओलंपिक खेलों में 200 मीटर की दौड़ में 2 अमेरिकी धावकों टॉमी स्मिथ और जॉन कार्लोस ने क्रमशः स्वर्ण और कांस्य पदक जीते परंतु उन्होंने पदक समारोह में पदक लेते समय अमेरिका की रंगभेद की नीति का अपने ही ढंग से विरोध किया उन्होंने बिना जूते पहने सिर्फ मोजे चढ़ाए हुए पुरस्कार लेने मुझे ऐसा करके उन्होंने यह जताने का प्रयत्न किया कि अश्वेत अमेरिकी लोग गरीब है राष्ट्रगान बजते समय सिर झुकाए और मुट्ठी ताने हुए खड़े रहने का तात्पर्य था कि वह असहाय है परंतु वे अपना संघर्ष जारी रखेंगे काले दास्ताने हटाने और बंधी हुई बंधी हुई मुट्ठियाँ अश्वेत शक्ति का प्रतीक थी।
स्मिथ ने अगले अपने गले में एक काला मफ़रल रखा था और कार्लोस ने अपने गले में काले मानकों की माला पहनी हुई थी जो विरोध के साथ-साथ अमेरिकन लोगों के आत्म गौरव को प्रदर्शित करते थे इन प्रतीकों और तौर-तरीकों से उन्होंने अमेरिका में होने वाली रंगभेद के प्रति अंतरराष्ट्रीय बिरादरी का ध्यान खींचने का प्रयत्न किया।

Q.2. सामाजिक विभाजन अधिकांश का जन्म पर आधारित होता है व्याख्या करें
Ans: सामाजिक विभाजन जन्म पर आधारित होता है। सामान्य तौर पर अपना समुदाय चुनना हमारे वश में नहीं होता हम सिर्फ इस आधार पर किसी खास समुदाय के सदस्य हो जाते हैं कि हमारा जन्म उस समुदाय के एक परिवार में हुआ होता। जन्म पर आधारित सामाजिक विभाजन का अनुभव हम अपने दैनिक जीवन में लगभग रोज करते हैं हम अपने आसपास देखते हैं कि चाहे कोई स्त्री या पुरुष लंबा हो या छोटा सब की चमड़ी का रंग अलग अलग है उनकी शारीरिक क्षमता है या अक्षमताएं अलग अलग है बाहरहाल सभी किस्मों के सामाजिक विभाजन सिर्फ जन्म पर आधारित नहीं होते कुछ चीजें हमारी पसंद या चुनाव के आधार पर तय होती है। कई लोग अपने मां बाप और परिवार से अलग अपनी पसंद का भी धर्म चुन लेते हैं। हम सभी लोग पढ़ाई के विषय पेशे, खेल या सांस्कृतिक गतिविधियों का चुनाव अपनी पसंद से करते हैं। इन सबके आधार पर भी सामाजिक समूह बनते हैं और यह जन्म पर आधारित नहीं होती हर सामाजिक विभिन्नता सामाजिक विभाजन का रूप नहीं लेती। सामाजिक विभिन्नता लोगों के बीच बंटवारे का एक बड़ा कारण होती है लेकिन यही विभिन्नता है कई बार अलग तरह के लोगों के बीच पुल का भी काम करती है अन्य सामाजिक समूह के लोग अपने समूह की सीमाओं से परे भी समानता और असमानताओं का अनुभव करते हैं कार्लोस और स्मिथ तो एक हिसाब से समान थे (दोनों एफ्रोअमेरिकी) जबकि नॉर्मन श्वेत थे पर इन तीनों में एक समानता थी कि वह सभी नस्ल आधारित भेदभाव के खिलाफ थे।

अन्य संबंधित आर्टिकल