रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण Rasaynik Abhikriyaen aur Samikaran Science Class 10

Rasaynik Abhikriyaen aur Samikaran: रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण कक्षा 10, इस अध्याय के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर यहाँ पढ़ें। ये सभी प्रश्न वार्षिक परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण है। झारखण्ड पाठशाला में कक्षा 10 के सभी विषयों के समाधन उपलब्ध है और अन्य पे काम जरी है। नियमित जानकारी प्राप्त करने के लिए झारखण्ड पाठशाला वेबसाइट के नोटिफिकेशन को सब्सक्राइब करें।

रासायनिक अभिक्रियाएं एवं समीकरण 1 अंक उत्तरीय प्रश्न का उत्तर

Q.1. अभिकारक एवं उत्पादों के सूत्रों के रूप में किसी अभिक्रिया के व्यंजक को क्या नाम दिया जाता है?
Ans: रासायनिक समीकरण
Q.2. आयनों के बीच अभिक्रिया को प्रदर्शित करने वाले समीकरण को क्या कहते हैं?
Ans: आयनिक समीकरण
Q.3. द्विविस्थापन विधि का उदाहरण दे।
Ans: Na2SO4 + BaCL2 – BaSO4 + 2NaCL
Q.4. दैनिक जीवन में ओसीजन के प्रभाव वाली दो अभिक्रियाएं लिखे।।
Ans: संक्षारक, विकृत गंधिता
Q.5. किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया होती है जब मैग्नीशियम तार को वायु में जलाया जाता है?
Ans: संयोजन अभिक्रिया
Q.6. कुछ समय पश्चात लौहे की वस्तुएं भूरे रंग की क्यू हो जाती है?
Ans: संक्षारक के कारण
Q.7. संक्षारक के कारण चांदी पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है?
Ans: काली परत
Q.8. संक्षारक के कारण तांबे पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है?
Ans: हरी परत
Q.9. संक्षारक का एक उदाहरण दे।
Ans: लौहे में जंग लगना
Q.10. चिप्स की थैली में कौन सी गैस भारी रहती है?
Ans: नाइट्रोजन
Q.11. दैनिक जीवन में ऑक्सीकरण के प्रभाव वाली दो अभिक्रियाएं बताएं.
Ans: संक्षारण , विकृत गंधिता
Q.12. हमारे शरीर में भोजन के पाचन द्वारा किस प्रकार की अभिक्रिया प्रदर्शित होती है?
Ans: वियोजन अभिक्रिया
Q.13. लोहे पर चढ़ने वाली जंग की परत किस रंग की होती है?
Ans: भूरे रंग की
Q.14. संक्षारक के कारण चांदी पर चढ़ने वाली परत का रंग क्या होता है?
Ans: काली परत
Q.15. संक्षारक का एक उदाहरण दें
Ans: लोहे में जंग लगना
Q.16. कुछ समय पश्चात लोहे की वस्तुएं भूरे रंग की क्यों हो जाती है?
Ans: संक्षारक के कारण
Q.17. संकेत किसे कहते हैं?
Ans: तत्वों के नाम के संक्षिप्त रूप को संकेत कहते हैं। उदाहरण के लिए :हाइड्रोजन – H
Q.18. सूत्र किसे कहते हैं?
Ans: सूत्र किसी अनु अथवा योगिक की संरचना को प्रदर्शित करता है।
Q.19. उस अभिक्रिया का नाम बताएं जिसमें किसी पदार्थ में ऑक्सीजन जोड़ती है?
Ans: ऑक्सीकरण
Q.20. उस अभिक्रिया का नाम बताएं जिसमें किसी पदार्थ से ऑक्सीजन निष्कासित होती है?
Ans: अवकरण

Rasaynik Abhikriyaen aur Samikaran 2 or 3 अंक उत्तरीय प्रश्न का उत्तर

Q.1. अभिकारक और उत्पाद क्या है?
Ans: वह पदार्थ जो रासायनिक अभिक्रिया में भाग लेते हैं वह अभिकारक कहलाते हैं तथा अभिक्रिया के पूरा होने के बाद निर्मित पदार्थ उत्पाद कहे जाते हैं।

Q.2. रासायनिक अभिक्रिया किसे कहते हैं?
Ans: ऐसी प्रक्रिया है जिनमें नए गुणो वाले नए पदार्थों का निर्माण होता है, रासायनिक अभिक्रियाएं कहलाती है।

Q.3. रासायनिक समीकरण से मिलने वाली दो सूचनाओ को लिखें।
Ans: रासायनिक समीकरण से मिलने वाली सूचनाएं निम्नलिखित हैं:
1) अभिक्रिया में कौन-कौन से पदार्थ भाग लेते हैं और अभिक्रिया के फलस्वरुप उत्पाद क्या बनाते हैं?
2) अभिक्रिया के फलस्वरुप यदि गैस बनता है तो उसका आयतन एसटीपी पर 22.4 लीटर प्रतिमोल होता है।

Q.4. वायु में जलाने से पहले मैग्नीशियम रितु को साफ क्यों किया जाता है?
Ans: मैग्नीशियम धातु सामान्य ताप पर नम वायु की उपस्थिति में मैग्निशियम ऑक्साइड बनाता है जो मैग्निशियम रिबन के ऊपरी सतह पर बना रहता है इसलिए इससे वायु में जलाने से पहले रेगमाल से रगड़ कर साफ़ किया जाता है ताकि आसानी से ऑक्सीजन से सहयोग कर सकें।

Q.5. निम्नांकित अभिक्रियाओ के लिए उनके अवस्था के संकेतों के साथ संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए।
A. जल में बेरियम क्लोराइड तथा सोडियम सल्फेट के विलयन अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा अघुलनशील बेरियम सल्फेट का अवक्षेप बनाते हैं।
B. सोडियम हाइड्रोक्साइड का विलयन (जल में) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल के विलयन (जल में) से अभिक्रिया करके सोडियम क्लोराइड का विलयन तथा जल बनाते हैं।
Ans: (1) BaCl2 (aq) + Na2SO4 (aq) _____> BaSO4 (s) + 2 NaCl
(2) NaOH (aq) + HCl (aq) _____> NaCl (aq) + H2O

Q.6. वियोजन या अपघटन अभिक्रिया किसे कहते हैं?
Ans: वैसे रासायनिक अभिक्रिया जिसमें एक पदार्थ के टूटने से दो या दो से अधिक नए पदार्थ का निर्माण होता है, जिसके गुण मूल पदार्थों के गुणों में पदार्थों के गुणों से बिल्कुल भिन्न होते हैं, उसे वियोजन या अपघटन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण: CaCO3 ऊष्मा > CaO + CO2

Q.7. विस्थापन अभिक्रिया किसे कहते हैं?
Ans: वैसी रासायनिक अभिक्रिया जिसमें कोई तत्व किसी यौगिक से दूसरे तत्व को हटाकर खुद उसका स्थान ग्रहण कर लेता है और एक नया यौगिक बनाता है उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण: Fe + CuSO4 _____> FeSO4 + Cu

Q.8. ऑक्सीकरण को परिभाषित करें।
Ans: वह क्रिया जिसमें किसी तत्व से ऑक्सीजन का संयोग होता है, अथवा किसी यौगिक से हाइड्रोजन का विस्थापन होता है, अथवा विद्युत ऋणआत्मक मूलक के अनुपात में वृद्धि होती है या विद्युत धनात्मक मूलक के अनुपात में कमी होती है, ऑक्सीकरण कहलाती है।
जैसे- 2Cu + O2 _____> 2CuO

Q.9. तापीय अभिक्रिया क्या है इसका एक उदाहरण दें?
Ans: जब वियोजन अभिक्रिया ऊष्मा के द्वारा कराई जाती है पर उसे तापीय अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण: 2Pb(NO3)2 _____> 2PbO + 4NO2 + O2

Q.10. लोहे की वस्तुओं को पेंट क्यों किया जाता हैं?
Ans: लोहे की वस्तुओं को संक्षारण से बचाने के लिए पेंट किया जाता है। पेंट वस्तु की सतह तथा हवा या नमी के बीच प्रत्यक्ष संपर्क को समाप्त कर देता है।

Q.11. तेल एवं वसायुक्त खाद्य पदार्थ को नाइट्रोजन युक्त क्यों किया जाता है?
Ans: तेल एवं वसा युक्त खाद्य पदार्थ को खराब होने से बचाने के लिए उन्हें नाइट्रोजन से युक्त किया जाता है जब ऐसे पदार्थ हवा के संपर्क में आते हैं तो उपचयित होकर विकृत गंधित हो जाते हैं। उनके गंध तथा स्वाद बदल जाते हैं।

Q.12. दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रिया के किन्ही दो प्रभावों को लिखें।
Ans: दैनिक जीवन में उपचयन अभिक्रिया के दो प्रभाव:
1) लोहे में जंग लगना
2)भोजन का खराब होना

Rasaynik Abhikriyaen aur Samikaran: सम्बंधित पाठ भी बढ़े: