मानव वस्तियाँ भूगोल कक्षा 12 प्रश्न उत्तर

मानव वस्तियाँ: इस में हम सब मानव वस्तियाँ अध्याय से संबधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर को पढेंगे। सभी प्रश्न उत्तर वार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। इन्हें ध्यान में रखें और यदि कोई सुझाव देना चाहते तो कमेंट करें। आपकी सुझाव हमारें सेवाओं के सुधार में उपयोगी होगी।

मानव वस्तियाँ लघु उत्तरीय प्रश्न

Q.1. ग्रामीण बस्तियों में किस प्रकार के क्रियाकलाप होते हैं?
Ans: ग्रामीण बस्ती में प्राथमिक से क्रियाकलाप ही अधिक संपन्न होते हैं। वहां के लोग अपनी आवश्यकता की पूर्ति के लिए कृषि पर निर्भर करते हैं, जंगलों पर निर्भर करते हैं और अगर वह नदी झील या समुद्र किनारे निवास करते हैं तो, मछली मारकर जीविका चलाते हैं। इसी प्रकार उनके निकट अगर खनन कार्य चल रहा होता है तो वे उस में संलग्न हो जाते हैं। यह सभी प्राथमिक कार्य हैं। पशुपालन भी ग्रामीण पृष्ठभूमि का प्रमुख कार्य है।

Q.2. बस्तियों के स्थल तथा स्थिति में अंतर बताएं।
Ans: बस्तियों के स्थल से अभिप्राय उस वास्तविक भूमि से है जिस पर वह बस्ती अवस्थित होती है जबकि बस्तियों की स्थिति आसपास की बस्तियों के संदर्भ में किसी बस्ती की अवस्थित को अभिव्यक्त करती है।

Q.3. मानव बस्ती का क्या अर्थ है?
Ans: मानव समूह के संगठित निवास स्थान को बस्ती कहते हैं। इसमें उनके घरों को जहां वे रहते हैं, वहां जाने की गलियों एवं सड़कों को तथा उनके आकार, परिस्थिति, जनसंख्या, क्रियाकलाप, पर्यावरण आदि के संदर्भ में देखा जाता है।
बस्तियां कुछ ही आवासों की छोटी सी इकाई हो सकती है, दूसरी ओर यह लाखों निवास स्थानों वाली मेगापोलिस के रूप में भी हो सकती हैं।

Q.4. नगर किसे कहते हैं?
Ans: वे सभी स्थान नगर के लिए जाते हैं जो नगर पालिका या नगर निगम के क्षेत्र में आते हैं तथा जहां की जनसंख्या कम से कम 5000 तक होती है उस स्थान पर जनघनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक होता है तो वहां की 75% जनसंख्या गैर कृषि कार्य में लगी होती है।

Q.5. गैरिसन नगर क्या होते हैं उनका क्या प्रकार है होता है?
Ans: सैनिक छावनी को गैरिसन नगर के नाम से भी जाना जाता है। यहां की सारी जनसंख्या गैर कृषि कार्य वाली होती है। यह एक ही स्थान पर बनी रहती है। इनका प्रमुख कार्य सुरक्षा एवं सेवा है यह नगर रक्षात्मक या सैनिक कार्यकलापों के केंद्र होते हैं। पुराने समय में इन नगरों में अकेले या दुर्ग होते थे आधुनिक समय में स्थल सेना नौसेना यह वायु सेना के रेजीमेंट मुख्यालय नगरों का स्वरूप ले लेते हैं।

मानव वस्तियाँ दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Q.6. विश्व में ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले किन्हीं पांच कारणों को स्पष्ट कीजिए।
Ans: विश्व में ग्रामीण बस्तियों की स्थिति को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है:
जल की आपूर्ति: सामान्यत: ग्रामीण बस्तियां जल स्रोतों या जलाशयों जैसी- नदियों, झीलों और जलाशयों के समीप स्थित होती है, जहां पानी आसानी से मिल जाता है।
भूमि: मनुष्य अपने बसने के लिए उस स्थान का चुनाव करता है, जहां की भूमि कृषि के लिए उपयुक्त तथा उपजाऊ होती है। यूरोप में दलदली क्षेत्र एवं निचले क्षेत्रों में बस्तियां नहीं बसाई जाती जबकि दक्षिणी पूर्वी एशिया में रहने वाले लोग नदी घाटियों के निम्न भागों एवं तटवर्ती मैदानों के निकट बस्तियां बसजाते हैं। ऐसे क्षेत्र नम चावल की कृषि के लिए सहायक है।
उच्च भूमि के क्षेत्र: मनुष्य ने अपने रहने के लिए ऊंचे क्षेत्रों को इसलिए चुना की बारिश के समय होने वाली क्षति से बचा जा सके तथा मकान व जीवन सुरक्षित रह सकें।
सुरक्षा: राजनीतिक अस्थिरता युद्ध या पड़ोसी समूहों के उपद्रवी होने की स्थिति में गांवों को सुरक्षात्मक पहाड़ियों एवं द्वीपों पर बसाया जाता था। भारत में अधिकतर किले ऊंचे स्थानों पर पहाड़ियों पर स्थित है।

Q.7. बस्तियों के प्रकार का वर्णन करें।
Ans: बस्तियों केकार निम्नलिखित हैं:
कस्बा: कस्बों एवं ग्रामों में कार्य की विषमता स्पष्ट नहीं होती परंतु विशेष कार्य जैसे निर्माण, खुदरा एवं थोक – व्यापार एवं व्यावसायिक सेवाएं कस्बों में विद्यमान होती हैं।
नगर: नगर कस्बों का अग्रणी रूप है। यह अपने स्थानीय एवं क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धा और को पीछे छोड़ देता है। वास्तव में नगर उच्च एवं आर्थिक जटिल प्रकार के साथ जारी जीवन का भौतिक रूप है। नगर कस्बों से बड़े होते हैं उनके आर्थिक कार्य भी अधिक होते हैं यहां प्रमुख वित्तीय संस्थान प्रादेशिक शासकीय कार्यालय एवं यातायात के केंद्र होते हैं।
मिलियन सिटी: 10 लाख और 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों को मिलियन सिटी कहा जाता है नियम सिटी की संख्या पहले की अपेक्षा निरंतर बढ़ रही है सन 2005 में 10 लकी नगरों की संख्या 438 थी।
मेगा सिटी: मेगा सिटी का अर्थ है एक विशाल नगर। इसे विश्व नगरी भी कहते हैं। यह बड़ी महानगर प्रदेश होता है मुख्य नगर और उपनगरों को मिलाकर जनसंख्या 1 करोड़ या 1 करोड़ से अधिक होती हैं।

Q.8. नगरिय संकुल क्या होते हैं?
Ans: एक नगर के निकटवर्ती क्षेत्र में उपनगरों का विकास होता है जो प्रकार्यात्मक दृष्टिकोण से मुख्य नगर से जुड़े होते हैं। इन उप नगरों में रेलवे कॉलोनी, विश्वविद्यालय कॉलोनी, सैनिक छावनी के रूप में नगरीय विस्तार होता है। यह सभी निकटवर्ती कस्बों की सीमाओं में स्थित होते हैं। इस प्रकार एक नगर उपनगर एवं कस्बों में विस्तृत होता है, जिसे नगरिय संकुल के नाम से जाना जाता है।
एक नगरीय संकुल में निम्नलिखित में से कोई एक हो सकता है:
1. नगर तथा इसका संलग्न विस्तार
2. आपस में सटे नगर , जो आवश्यक रूप से एक दूसरे का विस्तार नहीं हो
3. दो सटे नगर तथा उनका क्रमिक विस्तार

संबधित पाठ भी पढ़ें: