संविधान क्यों और कैसे क्लास 11 राजनीतिक विज्ञानं अध्याय 1

संविधान क्या है? : संविधान क्यों और कैसे क्लास 11

  • किसी देश का संविधान उसकी राजनीतिक प्रक्रिया का वह मूलभूत ढांचा निर्धारित करता है, जिसके द्वारा उसकी जनता साबित होती है।
  • संविधान किसी राज्य की सरकार के तीनों प्रमुख अंगो (विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका) की स्थापना करता है।
  • संविधान सरकार के तीनों अंगों की शक्तियों की व्याख्या करता है तथा साथ ही उनके कर्तव्यों की सीमा तय करता है।
  • संविधान सरकार के तीनों अंगों के बीच आपसी संबंधों तथा उनका जनता के साथ संबंधों का विनियमन करता है।
  • संविधान जनता की विशिष्ट सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक, प्रकृति, आस्था और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम करता है तथा अराजकता को रोकता है।

संविधान की आवश्यकता: संविधान क्यों और कैसे क्लास 11

  • मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज विभिन्न प्रकार के समुदायों से बनता है। इन समुदायों में तालमेल बैठाने के लिए संविधान जरूरी है।
  • संविधान जनता में आपसी विश्वास पैदा करने के लिए मूलभूत नियमों का समूह उपलब्ध करवाता है।
  • अंतिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होगी? संविधान यह तय करता है।
  • संविधान सरकार निर्माण के नियमों एवं उपनियमों तथा उसकी शक्तियों एवं सीमाओं को तय करता है।
  • एक न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए संविधान जरूरी है।

संविधान सभा का प्रारूप: संविधान क्यों और कैसे क्लास 11

  • संविधान सभा का विधिवत उद्घाटन- दिन-सोमवार, 9 दिसंबर 1946 को प्रातः 11:00 बजे हुआ।
  • 9 दिसंबर 1946 को डॉo सच्चिदानंद सिन्हा को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया गया तथा 11 दिसंबर 1946 को डॉ राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का स्थाई अध्यक्ष चुना गया तथा संविधान प्रारूप समिति का अध्यक्ष डॉo भीमराव अंबेडकर को चुना गया।
  • 13 दिसंबर 1946 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने संविधान का ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ प्रस्तुत किया। इसमें भारत के भावी प्रभुत्व-संपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य की रूपरेखा प्रस्तुत की गई। जिसे 22 जनवरी 1947 को संविधान सभा में स्वीकार कर लिया।
  • 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद, 22 भाग तथा 8 अनुसूचियां थी। इस समय अनुसूचियाँ बढ़कर 12 हो गई है।
  • संविधान को बनाने में 2 वर्ष 11 महीने तथा 18 दिन का समय लगा तथा कुल 166 बैठके हुयी।
  • 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत भारतीय संविधान को 26 जनवरी 1950 को विधिवत रूप से लागू कर दिया गया।

भारतीय संविधान सभा के स्रोत: संविधान क्यों और कैसे क्लास 11

  • सविधान का लगभग 75% अंश भारत शासन अधिनियम 1935 से लिया गया है।
  • 1928 में नियुक्त मोतीलाल नेहरू कमिटी रिपोर्ट से 10 मूल मानव अधिकारों को शामिल किया गया है।
  • ब्रिटिश संविधान से लिए गए स्त्रोत-
    1. सर्वाधिक मत के आधार पर चुनाव में जीत का फैसला।
    2. सरकार का संसदीय स्वरूप।
    3. कानून के शासन का विचार।
    4. विधायिका में अध्यक्ष का पद और उसकी- कानून निर्माण विधि।
  • अमेरिका के संविधान से लिए गए स्रोत-
    1. मौलिक अधिकारों की सूची।
    2. न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति और न्यायपालिका की स्वतंत्रता।
  • आयरलैंड के संविधान से- राज्य के नीति निर्देशक तत्व।
     
  • प्रांत के संविधान से- स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व का सिद्धांत।
  • कनाडा के संविधान से-
    1. एक अर्ध-संघात्मक सरकार का स्वरूप (केंद्रीय सरकार वाली संघात्मक व्यवस्था)।
    2. अवशिष्ट शक्तियों का सिद्धांत।

भारतीय संविधान सभा का निर्माण: संविधान क्यों और कैसे क्लास 11

  • जुलाई 1945 में इंग्लैंड में नई लेबर पार्टी सरकार सत्ता में आई, तब भारतीय संविधान सभा बनाने का मार्ग खुला। वायसरॉय लॉर्ड वेवल ने इसकी पुष्टि की।
  • कैबिनेट मिशन योजना के अनुसार संविधान निर्माण-निकाय की सदस्य-संख्या 389 निर्धारित की गई। जिनमें से 293 प्रतिनिधि ब्रिटिश भारत के गवर्नरों के अधीन 11 प्रांतों से, 4 प्रतिनिधि चीफ कमिश्नरों के 4 प्रांतों (दिल्ली, अजमेर, मारवाड़ और कुर्ग तथा ब्रिटिश बलूचिस्तान) से और 93 प्रतिनिधि भारतीय रियासतों से लिए जाने थे।
  • ब्रिटिश प्रांत के प्रत्येक प्रांत को उनकी जनसंख्या के अनुपात में संविधान सभा में अस्थान दिए गए। ( 10 लाख लोगों पर एक स्थान थी)
  • प्रत्येक प्रांत की सीटों को तीन प्रमुख समुदाय मुसलमान, सिख एवं सामान्य में उनकी जनसंख्या के अनुपात में माता के।
  • 3 जून, 1947, माउंटबेटन योजना के अनुसार भारत-पाकिस्तान विभाजन तय हुआ, परिणाम स्वरूप पाकिस्तान के सदस्य संविधान-सभा के सदस्य नहीं रहे और भारतीय संविधान सभा के वास्तविक सदस्य संख्या 299 रह गयी।

बहुवैकपिक प्रश्न– उत्तर: संविधान क्यों और कैसे क्लास 11

1 किसने कहा कि “संविधान के बिना कोई राज्य नहीं हो सकता”?
(a) लास्की
(b) बार्कर
(c) गार्नर
(d) जैलिनेक

उत्तर:- जैलिनेक

2 1946 बनी हमारी संविधान सभा में देसी रियासतों को कुल कितने स्थान दिए गए थे?
(a) 292
(b) 92
(c) 93
(d) 389

उत्तर:- 93 

3 किसने कहा कि ” यदि कोई संविधान अपनी जनता के जीवन, व आकांक्षााओं के अनुरूप नहीं हे तो वह अर्थहीन है; यदि वह इन लक्ष्यों को पूरा नहीं करता तो वह जनता को निचे गिराता है1”  
(a) महात्मा गाँधी  
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) चार्ल्स मैरियम
(d) मुख्य न्यायाधीश एसo एमo सीकरी  

उत्तर:- जवाहरलाल नेहरू       

4 संविधान सभा ने किस तारीख को अपना काम शुरू किया ?
(a) 9 दिसंबर, 1946
(b) 15 अगस्त, 1947
(c) 26 फरवरी, 1948
(d) 26 जनवरी, 1950

उत्तर:- 9 दिसंबर,1946

5 संविधान सभा का अध्यक्ष कौन था? 
(a) डॉo राजेन्द्र प्रसाद
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) डॉo बीo आरo अम्बेदकर 
(d) केo एमo मुन्शी

उत्तर:- डॉo राजेन्द्र प्रसाद  

6 डॉo अम्बेदकर किस समिति के अध्यक्ष थे?
(a) प्रारूप समिति 
(b) संघ  की शक्तियों की समिति  
(c) संघ संविधान समिति 
(d) प्रान्तीय संविधान समिति  

उत्तर:- प्रारूप समिति  

7 किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में पंथ निरपेक्ष शब्द जोड़ा गया है?
(a) 1951 का पहला संशोधन 
(b) 1971 का 24 वां संशोधन  
(c) 1976 का 42 वां संशोधन 
(d) 1978 का 44 वां संशोधन 

उत्तर:- 1976 का 42 वां संशोधन  

8 संविधान की प्रस्तावना को ‘भारत की राजनितिक जन्म कुंडली’ किसने कहा?
(a) आचार्य कृपलानी
(b) जवाहरलाल नेहरू 
(c) डॉo अम्बेदकर
(d) केo एमo मुन्शी  

उत्तर:- केo एमo मुंशी  

9 किसी संविधान से संघीय व्यवस्था का नमूना लिया गया है?
(a) अमरीकी संविधान 
(b) कनाडा का संविधान 
(c) ऑस्ट्रेलिया का संविधान 
(d) स्विट्ज़रलैण्ड का संविधान  

उत्तर:- कनाडा का संविधान  

10 किसी योजना की सिफारिश पर भारतीय संविधान सभा का गठन किया गया?
(a) क्रिस्प योजना 1942
(b) वेबल योजना 1945
(c) कैबिनेट मिशन योजना 1946
(d) माउण्टबैटन योजना 1947 

उत्तर:- कैबिनेट मिशन योजना  

11 किस दल ने संविधान सभा की बैठकों का बहिष्कार किया?
(a) भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस  
(b) हिन्दू महासभा
(c) मुस्लिम लीग
(d) कम्युनिष्ट दल 

उत्तर:- मुस्लिम लीग  

12 संविधान सभा के सत्रों में किसने यह माँगा की,कि भारत को ‘समाजवादी संग’ घोषित किया जाये?  
(a) टीo टीo कृष्णामाचारी
(b) सरदार पटेल
(c) डॉo राजेन्द्र प्रसाद   
(d) प्रोo केo टीo शाह 

उत्तर:- प्रोo केo टीo शाह  

13 संविधान सभा ने किस तारीख पर यह संविधान अपनाया? 
(a) 9 दिसम्बर,1946
(b) 15 अगस्त,1947 
(c) 26 नवम्बर,1949
(d) 26 जनवरी,1950

उत्तर:- 26 नवम्बर,1949 

14 किसने कहा की “संविधान में कुछ ऐसे उपबंध हैं जिसमें इधर – उधर से कुछ कमियाँ दिखायी दे सकती हैं। हमें यह स्वीकार करना होगा कि उपरोक्त कमियाँ देश की परिस्थितियों व जनसाधारण में निहित हैं।”
(a) जावाहरलाल नेहरु 
(b) डॉo बीo आरo अम्बेदकर
(c) सरदार पटेल

(d) डॉo राजेन्द्र प्रसाद 

उत्तर:- डॉo राजेन्द्र प्रसाद  

15 किस संवैधानिक संशोधन ने निश्चित किया कि राष्ट्रपति अपने मंत्रिपरिषद की परामर्शअनुसार काम करेंगे? 
(a) 1951 का पहला संशोधन 
(b) 1971 का 24 वां संशोधन 
(c) 1976 का 42 वां संशोधन 
(d) 1978 का 44 वां संशोधन 

उत्तर:- 1976 का 42 वां संशोधन  

16 संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन कब हुआ?
(a) 8 दिसंबर,1946
(b) 9 दिसंबर,1946
(c) 11 जनवरी,1947
(d) 1 जून, 1947

उत्तर:-9 दिसंबर, 1946 

17 राष्ट्रपति की संकटकालीन शक्तियां किस देश के संविधान से ली गई है?
(a) ब्रिटेन
(b) कनाडा
(c) अमेरिका
(d) वाइमर जर्मन संविधान 

उत्तर:- वाइमर जर्मन संविधान  

18 निम्न में से किस देश का संविधान अलिखित है?
(a) अमेरिका 
(b) चीन
(c) इंग्लैण्ड
(d) भारत 

उत्तर:- इंग्लैंड 

19 सर्वप्रथम किस देश में संघात्मक शासन की स्थापना हुई?
(a) भारत 
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका 
(c) सोवियत संघ
(d) कनाडा 

उत्तर:- कनाडा 

20 किस संशोधन के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में ‘पन्थ निरपेक्ष’ शब्द जोड़ा गया है?
(a) 61 वां संशोधन 
(b) 42 वां संशोधन 
(c) 50 वां संशोधन 
(d) 44 वां संशोधन 

उत्तर:- 42 वां संशोधन  

21 संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत प्रभुता संपन्न राज्य हैं क्योंकि-
(a) वह संयुक्त राष्ट्र संघ का सदस्य है1
(b) वह राष्ट्रमण्डल का सदस्य है1
(c) वह किसी विदेशी सत्ता के अधीन नहीं है तथा अपनी इच्छा से किसी अंतर्राष्ट्रीय संगठन की सदस्यता ले सकता है या उसे त्याग सकता है1 
(d) उसका दायित्व है कि वह अंतर्राष्ट्रीय 

उत्तर:- वह किसी विदेशी सत्ता के अधीन नहीं है तथा अपनी इच्छा से किसी अंतराष्ट्रीय संगठन की सदस्य्ता ले सकता है या उसे त्याग सकता है1

22 भारत गणतंत्र है क्योंकि-
(a) राष्ट्रपति का पद पैतृक है1
(b) वास्तविकता सत्ता प्रधानमंत्री के पास है1
(c) राष्ट्रपति राज्याध्यक्ष है जिसका पद निर्वाचित है1 
(d) देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है1

उत्तर:- राष्ट्रीपति राज्याध्यक्ष है पद निर्वाचित है1 

23 भारत में संसदीय शासन प्रणाली है क्योंकि-
(a) राष्ट्रपति राज्य का नाममात्र का अध्यक्ष है, वास्तविकता सत्ता मन्त्रिपरिषद के पास है जो सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है1
(b) राष्ट्रपति नाममात्र का अध्यक्ष ही, संविधान का उल्लंघन करने पर उसे हटाया जा सकता है1
(c) केन्द्र व राज्यों के बीच शक्तियों का वितरण है1
(d) संसद शक्तिशाली है जो संविधान में कोई संसोधन कर सकती है1

उत्तर:- राष्ट्रपति नाममात्र का अध्यक्ष ही, संविधान का उल्लंघन करने पर उसे हटाया जा सकता है1

24 सर्वोच्च न्यायालय ने किस केस में संविधान के अमूल ढांचे का सूत्र निर्धारित किया?
(a) 1967 का गोलकनाथ केस
(b) 1973 का केशवानन्द
(c) 1980 का मिनर्वा कपड़ा मिल्स केस
(d) 1992 का मण्डल केस 

उत्तर:- 1973 का केशवानन्द

25 न्यायिक समीक्षा की शक्ति का अर्थ है कि-
(a) सांसद संविधान के उपबन्धों को लागू करने हेतु कानून बना सकती हैं?
(b) न्यायालय की शक्ति संसद की शक्ति के तले है1 
(c) न्यायपालिका चुनौती दिए हुए राज्य  के कानून या आदेश को असंवैधानिक का कर रद्द कर सकती है।
(d) न्यायाधीशों के कार्यों के संसद में समीक्षा हो सकती है।

उत्तर:- न्यायपालिका चुनौती दिए हुए राज्य  के कानून या आदेश को असंवैधानिक का कर रद्द कर सकती है।

26 संविधानवाद का क्या अर्थ है?
(a) प्रत्येक राज्य का अपना संविधान है।
(b) शासन का गठन संविधान के नियमों के अनुसार हो।
(c) लोगों को कानून का शासन प्राप्त हो।
(d) इनमे से सभी।

उत्तर:- इनमे से सभी।

27 अरस्तु ने कुल कितने संविधानों का अध्ययन किया था?
(a) 158
(b) 157
(c) 156
(d) 155

उत्तर:- 158

28 संविधान सभा के द्वारा संविधान निर्माण में कुल कितना समय लगा?
(a) लगभग 1 वर्ष
(b) लगभग 2 वर्ष
(c) 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
(d) लगभग 4 वर्ष 

उत्तर:- 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

29 किस राष्ट्रवादी नेता ने कहा था, ” स्वराज ब्रिटिश संसद का निशुल्क उपहार नहीं होगा, यह भारत कि पूर्ण आत्माभिव्यक्तिक कि घोषणा होगी।”
(a) पo नेहरू
(b) महात्मा गाँधी
(c) सरदार पटेल 
(d) डॉo अम्बेडकर

उत्तर:- महात्मा गाँधी

30 संविधान सभा के निर्वाचन में प्रांतीय विधान सभाओं के लिए कुल कितने स्थान निर्धारित थे?
(a) 290
(b) 291
(c) 292
(d) 293

उत्तर:- 292

31 संविधान सभा के निर्वाचन में प्रांतों के कुल 292 स्थाओं में से कांग्रेस को कितने स्थान प्राप्त हुए?
(a) 205
(b) 206
(c) 207
(d) 208

उत्तर:- 208

32 संविधान सभा के निर्वाचन में डॉo अम्बेडकर ने निम्न में से किस दाल का प्रतिनिधित्व किया?
(a) यूनियनिस्ट दाल 
(b) साम्यवादी दाल 
(c) अनुसूचित जाती समूह
(d) निर्दलीय 

उत्तर:- अनुसूचित जाती समूह

33 संविधान सभा में मनोनीत सदस्यों कि संख्या कितनी थी?
(a) 93
(b) 90
(c) 82
(d) 80

उत्तर:- 93

34 किस कांग्रेस नेता ने संविधान सभा को यह चेतावनी दी थी कि ” प्रारूप समिति के सदस्यों पर अत्यधिक दबाव न डाला जाये क्योंकि उनके हाथ बंधे हुए है”।
(a) पo नेहरू 
(b) महावीर त्यागी
(c) अम्बेडकर 
(d) तिलक 

उत्तर:- महावीर त्यागी

35 संविधान सभा में ‘ उद्देश्य प्रस्ताव’ कब प्रस्तुत किया गया?
(a) 10 दिसम्बर 1946
(b) 11 दिसम्बर 1946
(c) 12 दिसम्बर 1946
(d) 13 दिसम्बर 1946

उत्तर:- 13 दिसम्बर 1946

36 किसने कहा कि ” भारतीय संविधान वकीलों का स्वर्ग है।”
(a) प्रोo केo वीo राव
(b) महात्मा गाँधी 
(c) प्रोo आइवर जेनिंग्स
(d) जवाहरलाल नेहरू  

उत्तर:- प्रोo आइवर जेनिंग्स

37 संविधान में न्यायिक समीक्षा कि व्यवस्था किस संविधान से ली गयी है?
(a) अमेरिका 
(b) ब्रिटैन
(c) कनाडा
(d) आयरलैंड 

उत्तर:- अमेरिका

38 संविधान सभा में किस सदस्य ने यह मांग कि थी कि भारत में अमेरिका के सामान अध्यक्षीय शासन प्रणाली कि स्थापना कि जाये?
(a) नेहरू 
(b) प्रोo केo टीo शाह
(c) एचo वीo कामथ
(d) पटेल 

उत्तर:- प्रोo केo टीo शाह

39 संविधान सभा में कुल कितने सदस्य थे?
(a) 385
(b) 388
(c) 389
(d) 392

उत्तर:- 389

40 मूल संविधान में कितने भाग थे?
(a) 21 
(b) 22
(c) 23
(d) 24

उत्तर:- 22

41 मूल संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थी?
(a) 8
(b) 9
(c) 10
(d) 11

उत्तर:- 8

42 मूल संविधान में कुल कितने अनुच्छेद थे?
(a) 385
(b) 395
(c) 350
(d) 375

उत्तर:- 395

43 वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितने भाग है?
(a) 25
(b) 24
(c) 23 
(d) 22

उत्तर:- 25

44 किसने संविधान सभा में 13 दिसम्बर, 1946 को ‘ उद्देश्य प्रस्ताव ‘ पेश किया?
(a) डॉo राजेंद्र प्रशाद
(b) प्रोo केo टीo शाह 
(c) पंडित जवाहरलाल नेहरू  
(d) डॉo बीo आरo अम्बेडकर 

उत्तर:- पंडित जवाहरलाल नेहरू 

45 3 जून, 1947 को किस योजना के तहत भारत का विभाजन हुआ?
(a) माउंटबैटन योजना
(b) चेम्सफोर्ड सुधार योजना 
(c) वेवेल योजना 
(d) लार्ड कार्नवालिस अधिनियम योजना 

उत्तर:-माउंटबैटन योजना 

46 भारत का संविधान कब लागु हुआ?
(a) 26 जनुअरी, 1950 को 
(b) 26 जनुअरी, 1949 को 
(c) 26 जनुअरी, 1948 को 
(d) 26 जनुअरी, 1947 को 

उत्तर:-26 जनुअरी, 1950 को  

47 भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे-
(a) सरदार पटेल 
(b) डॉo राजेंद्र प्रशाद 
(c) जवाहरलाल नेहरू 
(d) गोविन्द वल्लभ पंत

उत्तर:-डॉo राजेंद्र प्रशाद  

48 संविधान सभा के अध्यक्ष थे-
(a) डॉo राजेंद्र प्रशाद 
(b) सरदार पटेल
(c) केo एमo मुंशी
(d) बीo आरo अम्बेडकर 

उत्तर:-डॉo राजेंद्र प्रशाद  

49 स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे-
(a) लार्ड माउंटबैटन 
(b) सीo राजगोपालाचारी
(c) कामराज
(d) डॉo राजेंद्र प्रशाद 

उत्तर:- लार्ड माउंटबैटन  

50 संविधान ने किस भाषा को राज भाषा का दर्जा दिया है?
(a) अंग्रेजी
(b) हिंदी
(c) उर्दू
(d) बांग्ला 

उत्तर:-हिंदी 

51 कर्मकारों के लिए निर्वाह मजदूरी- का उल्लेख संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित है?
(a) अनुच्छेद 40
(b) अनुच्छेद 41
(c) अनुच्छेद 42
(d) अनुच्छेद 43

उत्तर:-अनुच्छेद 43 

52 भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
(a) डॉo राजेंद्र प्रशाद 
(b) श्यामा प्रशाद मुखर्जी
(c) दिन दयाल उपाध्याय
(d) अम्बेडकर 

उत्तर:-अम्बेडकर  

53 संविधान का कौन- सा वाचन 26 नवम्बर, 1969 तक चला?
(a) प्रथम
(b) द्वितीय
(c) तृतीया
(d) चतुर्थ 

उत्तर:-तृतीया 

54 भारतीय संविधान के निर्माण में कितने रूपए उस समय खर्च हुए थे?
(a) 10 लाख
(b) 20 लाख 
(c) 50 लाख 
(d) 64 लाख 

उत्तर:- 64 लाख 

55 संविधान सभा में ब्रिटिश प्रांतों से कितने सदश्य थे?
(a) 389
(b) 292
(c) 324
(d) 89

उत्तर:- 292

56 विभाजन के पश्चात् संविधान सदस्यों कि संख्या कितनी हो गयी?
(a) 292
(b) 296
(c) 389
(d) इनमें से कोई नहीं 

उत्तर:- इनमें से कोई नहीं  

57 संविधान सभा कि पहली बैठक कब हुयी थी?
(a) 9 दिसम्बर, 1946
(b) 9 दिसम्बर, 1942
(c) 9 दिसम्बर, 1947
(d) 9 दिसम्बर, 1949

उत्तर:- 9 दिसम्बर, 1946

58 संविधान सभा कि प्रथम बैठक कहाँ हुयी थी?
(a) बम्बई
(b) कलकत्ता
(c) मद्रास
(d) दिल्ली 

उत्तर:-दिल्ली 

59 वर्तमान में भारतीय संविधान में कितनी सूचियाँ है?
(a) 1
(b) 12
(c) 24
(d) 48

उत्तर:- 12 

60 ‘ संविधान सभा’ के लिए चुनाव कब सम्पन हुआ?
(a) 1945 ईo में 
(b) 1946 ईo में
(c) 1947 ईo में
(d) 1948 ईo में

उत्तर:-1946 ईo में 

61 ‘ संविधान सभा’ के उद्धाटन अधिवेशन कि अध्यक्षता किसने कि थी?
(a) जवाहरलाल नेहरू 
(b) डॉo भीम राव अम्बेडकर 
(c) डॉo सचिनानन्द सिन्हा
(d) सीo राजगोपालाचारी 

उत्तर:-डॉo भीम राव अम्बेडकर  

62 संविधान के विभिन्न पहलुओं के अध्ययन हेतु संविधान सभा ने कितनी समितियाँ नियुक्त कि थी?
(a) 9
(b) 10
(c) 13
(d) 16

उत्तर:-13 

63 संविधान सभा का चुनाव निम्नलिखित में से किस आधार पर हुआ?
(a) सामान मताधिकार
(b) सीमीति मताधिकार 
(c) वर्गीय मताधिकार 
(d) समवर्गीय मताधिकार 

उत्तर:- वर्गीय मताधिकार  


Thank you very much for visiting our website to read Political Science class 11 chapter 1 Ncert book solutions. Our aim in creating this website is to promote free education. It is not possible to do this noble work alone, so we need help from those who want to support us in this purpose. You can follow our various pages to support us, whose links are given below:

संविधान क्यों और कैसे क्लास 11