हमें संसद क्यों चाहिए कक्षा 8 राजनीतिक विज्ञान अध्याय 3

हमें संसद क्यों चाहिए: इस अध्याय में हम कक्षा आठवीं की राजनीतिक विज्ञान के तीसरे अध्याय हमें संसद क्यों चाहिए के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। यह सभी प्रश्न उत्तर कक्षा आठवीं की वार्षिक परीक्षा की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

हमें संसद क्यों चाहिए लघु उत्तरीय प्रश्न उत्तर

Q.1. संसद से क्या अभिप्राय है?
Ans: संसद से हमारा अभिप्राय एक ऐसे संस्था से है जो कानूनों का निर्माण करती है। भारतीय संसद देश की सबसे बड़ी कानून निर्मात्री संस्था है। इसके दो सदन होते है- राज्य सभा और लोक सभा।
राज्य सभा , लोक सभा और भारतीय राष्ट्रपति इन तीनों के मिलने से भारतीय संसद का निर्माण होता है। भारतीय संसद भवन वर्तमान में दिल्ली में स्थित है।

Q.2. लोक सभा क्या है?
Ans: लोक सभा भारतीय संसद का एक अंग है। इसे निम्न सदन के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय लोक सभा में कुल 545 सदस्य होते है। इन सदस्यों में से 543 का निर्वाचन किया जाता है तथा 2 सदस्य सीट एंग्लो इंडियन के लिए रिसर्व होती है। लोक सभा की अध्यक्षता लोक सभा अध्यक्ष करते है।

Q.3. राज्य सभा क्या है?
Ans: राज्य सभा भारतीय संसद का एक अंग है। इसमे कुल 245 सदस्य होते है जिनमे से 12 सदस्य राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत किए जाते है। राज्य सभा को उच्च सदन के नाम से भी जाना जाता है। देश के उपराष्ट्रपति राज्य सभा के सभापति होते है।

Q.4. लोक सभा की सदस्य चुनाव कैसे होते है?
Ans: लोक सभा के लिए भी उसी तरह चुनाव होते है जिस तरह राज्य विधानसभा के लिए चुनाव होते है। आम तोर पर लोक सभा के लिए हर पाँच साल में चुनाव करवाए जाते है। देश को बहुत सारे निर्वाचन क्षेत्रों में बंता गया है प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में से एक व्यक्ति को संसद में भेज जाता है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार आमतौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य होते है। चुने जाने के बाद ये उम्मीदवार संसद सदस्य या सांसद कहलाते है। +

Q.5. स्वीकृति से क्या अभिप्राय है?
Ans: स्वीकृति से हमारा अभिप्राय है किसी भी चीज पर अपनी सहमति देना या और उसके पक्ष में काम करना। इस अध्याय में यह शब्द संसद के पास उपलब्ध औपचारिक सहमति (निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से) और संसद में लोगों की आस्था बनाए रखने की जरूरत, दोनों संदर्भों में इस्तेमाल किया गया है।

Q.6. गठबंधन से क्या अभिप्राय है?
Ans: गठबंधन से हमारा अभिप्राय समूहों या दलों के तात्कालिक गठजोड़ से है। इस अध्याय में गठबंधन शब्द का इस्तेमाल चुनावों के बाद किसी भी दल को बहुमत न मिलने की स्थिति में बनने वाले गठजोड़ के लिए किया गया है।

Q.7. संसद के क्या काम है ?
Ans: संसद के चुने होने के बाद संसद को निम्नलिखित काम करने होते है:

  • राष्ट्रीय सरकार का चुनाव करना
  • सरकार को नियंत्रित करना, मार्गदर्शन देना और जानकारी देना
  • कानून बनाना

अन्य संबंधित आर्टिकल