हाशियाकरण की समझ कक्षा 8 सामाजिक विज्ञान पाठ 7

हाशियाकरण की समझ: इस अध्याय में आप कक्ष 8 की सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक की अध्याय 7 के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पढ़ेंगे। यहाँ दी गई सभी जानकारियों का स्रोत NCERT की पाठ्यपुस्तक है। ये सभी प्रश्न उत्तर कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए है।

हाशियाकरण की समझ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Q.1. हाशियाकरण शब्द से आप क्या समझते है ?
Ans: हाशियाकरण का अर्थ होता है कि जिसे एक कोने या हाशिये पर धकेल दिया गया हो। ऐसे में वह व्यक्ति चीजों के केंद्र में नहीं रहता है। किसी समुदाय के हाशियाकरण का वजह यह हो सकती है कि वह एक अलग भाषा बोलते है, अलग- रीति रिवाज अपनाते है या बहुसंख्यक समुदाय के मुकाबले किसी दूसरे धर्म के है।

Q.2. आदिवासी कौन लोग होते है?
Ans: आदिवासी शब्द का मूल अर्थ होता है मूल निवासी। ये ऐसे समुदाय है जो जंगलो के साथ जीते आए है और आज भी जी रहे है। भारत में लगभग 8 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है। देश के बहुत सारे खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र आदिवासी इलाकों में है। भारत में 500 से ज्यादा तरह के आदिवासी समूह है। आदिवासी समाज औरों से बिल्कुल अलग दिखाई देते है क्योंकि उनके भीतर ऊंच नीच का फर्क बहुत काम दिखाई देता है।
आदिवासियों की भाषा भी अलग रही है। आदिवासियों की एक प्रचलित भाषा संथाली है।

Q.3. आदिवासी लगातार हाशिये पर क्यों खिसकते जा रहे है?
Ans: आदिवासियों के लगातार हाशिये पर खिसकने के मुख्यतः दो कारण है जो निम्नलिखित है:

  • इमारती लकड़ी व खेती व उद्योगों के लिए विशाल वनभूमियों को साफ किया जा चुका है जिससे आदिवासियों के आवास छिन गए है।
  • आदिवासियों के इलाकों में खनिज पदार्थों और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की भी भरमार रही है इसलिए इन जामिनो को खनन और अन्य विशाल औद्योगिक परियोजनाओ के लिए बार बार छिन गया है।

Q.4. आप अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा के लिए संवैधनिक सुरक्षाओ को क्यों महत्वपूर्ण मानते है?
Ans: हम अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा के लिए संवैधानिक सुरक्षाओ को इसलिए महत्वपूर्ण मानते है क्योंकि बहुसंख्यक समुदाय की संस्कृति समाज और सरकार की अभिव्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में अल्पसंख्यक समुदाय को बहुसंख्यक समुदाय के सांस्कृतिक वर्चस्व की आशंका से बचाने के लिए सुरक्षात्मक प्रावधानों की जरूरत पड़ती है। ये प्रावधान उन्हे भेदभाव और नुकसान की आशंका से भी बचाते है।।
संविधान में इन सुरक्षाओ की व्यवस्था इसलिए की गई है क्योंकि हमारा संविधान भारत की सांस्कृतिक विविधता की सुरक्षा तथा समानता व न्याय की स्थापना के प्रति संकल्पबद्ध है।

Q.5. अल्पसंख्यक शब्द से आप क्या समझते है?
Ans: अल्पसंख्यक शब्द का प्रयोग प्रायः ऐसे समुदाय के लिए किया जाता है जो संख्या की दृष्टि से बाकी समुदाय के मुकाबले बहुत कम है। हमारा संविधान धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों को सुरक्षा प्रदान करता है।

Q.6. क्या आप इस बात से सहमत है कि आर्थिक हशियाकरण सामाजिक हाशियकरण आपस मे जुड़े हुए है?
Ans: हाँ, मैं इस बात से सहमत हूँ कि आर्थिक हाशियाकरण सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए है क्योंकि कोई भी हाशिये में पहुंचा हुआ समुदाय अपनी आर्थिक गरीबी के कारण की समाज मे कमतर हैसियत का माना जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर व काम संख्या में होने के कारण उन्हे पिछले सालों में आए आर्थिक बदलाओ में, वन नीतियों और राज्य व निजी उद्योगों के राजनीतिक दबाव की वजह से बागानों, निर्माण स्थलों, उद्योगों आदि में नौकरी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस तरह वे गरीबी व लाचाई के जाल में फसते जा रहे है। इसलिए यह बात बिल्कुल सही है कि आर्थिक और सामाजिक हाशियाकरण आपस में जुड़े हुए है।

Q.7. घेटोआइजेशन शब्द का अर्थ स्पष्ट करे?
Ans: यह शब्द आमतौर पर ऐसे बस्ती या इलाके के लिए इस्तेमाल होता है जिसमे मुख्य रूप से एक ही समुदाय के लोग रहते है। घेटोआइजेशन इस स्थिति तक पहुँचने की प्रक्रिया को कहा जाता है। यह प्रक्रिया विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक कारणों पर आधारित हो सकती है। भय या दुश्मनी भी किसी समुदाय को एकजुट करने पर मजबूर कर सकती है क्योंकि अपने समुदाय के बीच रहने पर उन्हे ज्यादा राहत मिलती है। इस समुदाय के पास आमतौर पर वहाँ से निकाल पाने के ज्यादा विकल्प नहीं होते है जिस कारण वह शेष समाज से कटता चला जाता है।

Q.8. विस्थापित शब्द से क्या अभिप्राय है?
Ans: ऐसे लोग जिन्हे बांध, खनन आदि विशाल विकास परियोजनाओ की जरूरतों को पूरा करने के लिए जबरन उनके घर बार से उजाड़ दिया जाता है।

अन्य संबंधीय पाठ