Political science class 12 chapter 11 MCQ

Political science class 12: एक दल के प्रभुत्व का दौर राजनीति विज्ञान कक्षा 12 पाठ 11: पर्षिक परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण प्रश्नौत्तर। झारखण्ड अधिविद्ध परिषद् राँची द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के आधार पर सभी प्रशों को तैयार किया गया। और इसके लिए ncert पुस्तक की सहायता ली गयी है।

Q.1. राष्ट्रीय आंदोलन की विरासत किस राजनीतिक दल को मिली?

a. कांग्रेस पार्टी
b. साम्यवादी पार्टी
c. समाजवादी पार्टी
d. भारतीय जनसंघ

Q.2. निम्न में से उस देश का नाम बताएं जहां एक दल का प्रभुत्व नहीं है?

a. मेक्सिको
b. चीन
c. क्यूबा
d. संयुक्त राज्य अमेरिका

Q.3. निम्न में से किस राज्य में सबसे पहले गैर कांग्रेसी सरकार बनी?

a. तमिलनाडु
b. केरल
c. उत्तर प्रदेश
d. पश्चिमी बंगाल

Q.4. किस वर्ष के केंद्र में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी?

a. 1971
b. 1975
c. 1977
d. 1989

Q.5. कौन 1977 के जनता पार्टी की भारी जीत के बाद तुरंत देश के प्रधानमंत्री बने थे?

a. मोरारजी देसाई
b. चरण सिंह
c. अटल बिहारी वाजपेई
d. उपरोक्त में से कोई नहीं

Q.6. 1952 के चुनाव में कुल मतदाताओं में केवल साक्षर मतदाताओं का प्रतिशत था?

a. 18%
b. 16%
c. 15%
d. 11%

Q.7. ए.के. गोपालन राज्य के प्रमुख कम्युनिस्ट नेता थे वह था:

a. केरल
b. बंगाल
c. त्रिपुरा
d. पंजाब

Q.8. सिंहासन मूलत: भाषा में फिल्म बनाई गई थी वह थी:-

a. हिंदी
b. मराठी
c. पंजाबी
d. तमिल

Q.9. भारत में प्रथम आम चुनाव किस वर्ष हुआ था?

a. 1952
b. 1953
c. 1955
d. 1958

Q.10. प्रथम आम चुनाव में कौन सी पार्टी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के रूप में उभरे?

a. कांग्रेस पार्टी
b. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
c. सोशलिस्ट पार्टी
d. भारतीय जनसंघ

Q.11. नेहरू मंत्रिमंडल के उस मंत्री का नाम बताएं जिन्होंने रेल मंत्री के रूप में एक बड़ी रेल दुर्घटना के नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफा दिया था?

a. मोतीलाल नेहरू
b. जवाहरलाल नेहरू
c. लाल बहादुर शास्त्री
d. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन

Q.12. स्वतंत्र भारत के प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे?

a. जवाहरलाल नेहरू
b. सरदार पटेल
c. अब्दुल कलाम आजाद
d. सी राजगोपालाचारी

Q.13. भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?

a. डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
b. सरदार पटेल
c. अमृता कौर
d. अबुल कलाम आजाद

Q.14. 1952-1968 तक भारत में किस राजनीतिक दल का प्रभुत्व रहा?

a. भारतीय कांग्रेस पार्टी
b. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
c. भारतीय जनसंघ पार्टी
d. सोशलिस्ट पार्टी

Q.15. 1977 के आम चुनाव में किस राजनीतिक दल को बहुमत मिला?

a. जनता पार्टी
b. कांग्रेस पार्टी
c. कम्युनिस्ट पार्टी
d. इनमें से कोई नहीं

Q.16. भारत के पहले चुनाव आयुक्त कौन थे?

a. सुकुमार सेन
b. सीमांत गांधी
c. महात्मा गांधी
d. इनमें से कोई नहीं

Q.17. चुनाव आयोग कब बना?

a. 1940
b. 1950
c. 1955
d. 1952

Q.18. सोशलिस्ट पार्टी गठन कब किया गया?

a. 1945
b. 1946
c. 1947
d. 1948

Q.19. भारतीय जनसंघ पार्टी स्थापना कब हुई?

a. 1930
b. 1947
c. 1950
d. 1951

Q.20. स्वतंत्र पार्टी के संस्थापक कौन थे?

a. श्याम प्रसाद मुखर्जी
b. नरेंद्र देव राय
c. सरदार पटेल
d. सी राजगोपालाचारी

Ans: 1-a, 2-d, 3-b, 4-c, 5-a, 6-c, 7-a, 8-b, 9-a, 10-b, 11-c, 12-d, 13-d, 14-a, 15-a, 16-a, 17-b, 18-c, 19-d, 20-d.

Also Read Related Content:

Are you looking for a Video lesson?

Join Our YouTube Channel Jharkhand Pathshala