Political Science Class 12 Model Paper 2026: Full Solutions | 100% सटीक उत्तर

Political Science Class 12 Model Paper 2026 ka full solution ab Hindi mein hamari website par uplabdha hai. Agar aap JAC Board pariksha ki taiyari kar rahe hain, toh yahan diye gaye model question paper solutions aapke liye kaafi madadgar sabit honge. Is post mein humne Political Science Class 12 notes, NCERT solutions aur mahatvapurn objective prashno ko vistaar se samjhaya hai taaki aap board exam mein behtar marks la sakein.

Political Science Class 12 Model Paper 2026

राजनीतिशास्त्र Political Science

वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा – 2026

Time Allowed : 3 Hours

Full Marks – 100

Pass Marks – 33

Political Science Class 12 Model Paper 2026

Group A: Objective Questions (MCQs)

** इसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न की संख्या 30 होंगी और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होंगे।

Group A: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. किस देश ने नाटो में अमेरिका नेतृत्व का विरोध किया था?
(a) ब्रिटेन
(b) फ्रांस
(c) इटली
(d) पश्चिमी जर्मनी
उत्तर: (b) फ्रांस
2. बोल्शेविक क्रांति कहाँ हुयी थी?
(a) फ्रांस
(b) इंग्लैण्ड
(c) रूस
(d) जापान
उत्तर: (c) रूस
3. सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति कौन थे?
(a) ब्रेझनेव
(b) मिखाइल गोर्बाचेव
(c) बोरिस येल्तसिन
(d) ख्रुश्चेव
उत्तर: (b) मिखाइल गोर्बाचेव
4. खुले द्वार की नीति को किसने अपना था?
(a) यूरोपीय संघ
(b) अमेरिका
(c) जापान
(d) चीन
उत्तर: (d) चीन
5. कौन आसियान का सदस्य नहीं है?
(a) सिंगापूर
(b) श्रीलंका
(c) फिलीपींस
(d) इंडोनेसिया
उत्तर: (b) श्रीलंका
6. एशिया का वह कौन सा देश है जो अकेली जी-8 का सदस्य है?
(a) पाकिस्तान
(b) चीन
(c) जापान
(d) भारत
उत्तर: (c) जापान
7. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुयी थी?
(a) 16 अक्टूबर, 1939
(b) 30 अक्टूबर, 1945
(c) 24 अक्टूबर, 1945
(d) 24 अक्टूबर, 1949
उत्तर: (c) 24 अक्टूबर, 1945
8. भारत से शांति सेना श्रीलंका कब भेजी गयी थी?
(a) 1990
(b) 1985
(c) 1987
(d) 1989
उत्तर: (c) 1987
9. शेख मुजीबुर्रहमान किस देश के प्रधानमंत्री थे?
(a) अफगानिस्तान
(b) बांग्लादेश
(c) पाकिस्तान
(d) भारत
उत्तर: (b) बांग्लादेश
10. सार्क का प्रथम शिखर सम्मलेन कहाँ हुआ था?
(a) नयी दिल्ली
(b) ढाका
(c) इस्लामाबाद
(d) कोलम्बों
उत्तर: (b) ढाका
11. एमनेस्टी इंटरनेशनल का संबंध है?
(a) आर्थिक विकास
(b) आतंकवाद
(c) मानवाधिकार
(d) लोगों का स्वास्थ्य
उत्तर: (c) मानवाधिकार
12. सुरक्षा परिषद् में कितने अस्थायी सदस्य है?
(a) 15
(b) 11
(c) 10
(d) 05
उत्तर: (c) 10
13. भारत का संविधान कब स्वीकृत किया गया?
(a) 1952
(b) 1955
(c) 1949
(d) 1947
उत्तर: (c) 1949
14. किस भाषा के आधार पर 1953 में आंध्र प्रदेश का गठन किया गया था?
(a) तेलगु
(b) मलयालम
(c) कन्नड़
(d) तमिल
उत्तर: (a) तेलगु
15. निम्नलिखित में किसने 1951 में भारतीय जनसंघ पार्टी की स्थापना की थी?
(a) बलराज मधोक
(b) दिन दयाल उपाध्याय
(c) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
(d) अटल बिहारी बाजपेयी
उत्तर: (c) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
16. किस पंचवर्षीय योजना में ‘गरीबी हटाओं’ को प्राथमिकता दी गयी थी?
(a) पहली योजना 1951-1956
(b) तीसरी योजना 1961-1966
(c) पांचवी योजना 1974-1979
(d) छठी योजना 1980-1985
उत्तर: (c) पांचवी योजना 1974-1979
17. देश के विभाजन के समय नोआखाली नामक स्थान चर्चा में क्यों था?
(a) भारत पर पाकिस्तान आक्रमण
(b) सांप्रदायिक दंगों के कारण
(c) महामारी के कारण
(d) जल विवाद
उत्तर: (b) सांप्रदायिक दंगों के कारण
18. दूसरी पंचवर्षी योजना का प्रारूप किसके द्वारा तैयार किया गया था?
(a) जे. सी. कुमारप्पा
(b) पी. सी. महालनोबिस
(c) अमर्त्य सेन
(d) के. एन. राज
उत्तर: (b) पी. सी. महालनोबिस
19. देशी रियासतों के शासकों को दिया जानेवाला प्रिवीपर्स किस वर्ष समाप्त किया गया?
(a) 1969
(b) 1971
(c) 1972
(d) 1976
उत्तर: (b) 1971
20. नीति आयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है?
(a) प्रधानमंत्री
(b) राष्ट्रपति
(c) उपराष्ट्रपति
(d) लोक सभा अध्यक्ष
उत्तर: (a) प्रधानमंत्री
21. 1977 में जनता पार्टी के शासन में कौन प्रधानमंत्री बना था?
(a) चंद्रशेखर
(b) मोरारजी देसाई
(c) विश्वनाथ
(d) आई. के. गुजराल
उत्तर: (b) मोरारजी देसाई
22. निम्न में से किस पार्टी का गठन एक महिला नेत्री द्वारा किया गया था?
(a) ए. आई. डी. एम. के.
(b) तृणमूल कांग्रेस
(c) बहुजन समाज पार्टी
(d) तेलगु देशम पार्टी
उत्तर: (b) तृणमूल कांग्रेस
23. किस भारतीय राजनितिक दल को ‘छतरी संगठन’ के रूप में जाना जाता है?
(a) कांग्रेस पार्टी
(b) भारतीय साम्यवादी
(c) बहुजन समाज पार्टी
(d) भारतीय जनता पार्टी
उत्तर: (a) कांग्रेस पार्टी
24. 1969 में कांग्रेस के विभाजन के समय उसका अध्यक्ष कौन था?
(a) के. कामराज
(b) निजलिंगप्पा
(c) इंदिरा गाँधी
(d) गुलजारी लाल नंदा
उत्तर: (b) निजलिंगप्पा
25. किस संविधान संशोधन को ‘लघु संविधान’ की संज्ञा दी जाती है?
(a) 44 वां संशोधन
(b) 43 वां संशोधन
(c) 41 वां संशोधन
(d) 42 वां संशोधन
उत्तर: (d) 42 वां संशोधन
26. जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान का नारा किसने दिया था?
(a) इंदिरा गाँधी
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) सुभाष चंद्र बोस
(d) अटल बिहारी वाजपेयी
उत्तर: (d) अटल बिहारी वाजपेयी
27. 1952 से 1967 के बीच भारतीय राजनीति में किस पार्टी का वर्चस्व रहा है?
(a) कांग्रेस
(b) भारतीय जनता पार्टी
(c) जनता पार्टी
(d) जनता दल
उत्तर: (a) कांग्रेस
28. जब इंदिरा गाँधी पहली बार प्रधानमंत्री बनीं तो वे किसकी सदस्य थीं?
(a) विधान सभा
(b) लोक सभा
(c) विधान परिषद्
(d) राज्य सभा
उत्तर: (d) राज्य सभा
29. आपातकाल की दमनात्मक कार्यवाहियों की जाँच के लिए कौन सा आयोग गठित किया गया था?
(a) लिब्रहान आयोग
(b) शाह आयोग
(c) श्री कृष्णा आयोग
(d) मानवाधिकार आयोग
उत्तर: (b) शाह आयोग
30. आम आदमी पार्टी का गठन किस वर्ष हुआ था?
(a) 2012
(b) 2013
(c) 2014
(d) 2015
उत्तर: (a) 2012

Political Science Class 12 Model Paper 2026

Group B: Fill in the Blanks

** रिक्त स्थानों की पूर्ति करें, इसमें 10 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक के होंगे।

Group B: रिक्त स्थानों की पूर्ति करें (Fill in the Blanks)

31. बोरिस यल्त्सिन रुसी संघ के प्रथम राष्ट्रपती थे। (विकल्प: गोर्बाचेव / बोरिस यल्त्सिन)
32. विश्व राजनीति में संयुक्त राज्य अमेरिका के वर्चस्व से विश्व राजनीति का स्वरूप एक ध्रुवीय हो गया। (विकल्प: बहुध्रुवीय / एक ध्रुवीय)
33. 1957 में यूरोपीय आर्थिक समुदाय की स्थापना हुयी। (विकल्प: आर्थिक / सामाजिक)
34. विश्व व्यापार संगठन का कार्यालय जेनेवा में है। (विकल्प: हेग / जेनेवा)
35. संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में अस्थायी सदस्यों की संख्या 10 है। (विकल्प: 10 / 5)
36. प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने भारत की नयी आर्थिक नीति का निर्धारण 1991 में किया। (विकल्प: राजीव गाँधी / नरसिम्हा राव)
37. लिट्टे श्रीलंका का एक उग्रवादी संगठन है। (विकल्प: श्रीलंका / भारत)
38. सार्क 1985 में अस्तित्व में आया। (विकल्प: 1945 / 1985)
39. हरित क्रांति से कृषि को विशेष लाभ पहुँचा। (विकल्प: कृषि / मजदुर)
40. 1987 में श्रीलंका के राष्ट्रपती जयवर्धने ने भारत से शांति संधि पर हस्ताक्षर किया। (विकल्प: नेपाल / श्रीलंका)

Political Science Class 12 Model Paper 2026

Group C: Short Answer Type Questiosn

** इसमें 10 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 2 अंक के होंगे।

Group C: अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Questions)

Q. 41 गुटनिर्पेक्षाता और तटस्थता में क्या अंतर है?
उत्तर: गुटनिर्पेक्षता का अर्थ हैं की कोई देश वैश्विक राजनीति में अपने देश के विकास aur सुरक्षा के लिए विश्व के सभी गुटों के साथ संबंध स्थापित करता हैं, जबकि तटस्थता का अर्थ है गुटों से दुरी बनाये रखना अर्थात किसी भी गुट में शामिल न होना। शीतयुद्ध के दौरान भारत ने गुटनिरपेक्षता की नीति अपनायी थी।
Q. 42 ग्लासनोस्त से आप क्या समझते है?
उत्तर: ग्लासनोस्त शब्द का प्रयोग 1980 के दशक में रुसी भाषा में क्या जाता था। इसका अर्थ है खुलापन। यह एक सुधर नीति थी जिसे सोवियत संघ के अंतिम राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सोवियत संघ के अर्थव्यवस्था को सुधर करने के लिए लागु किया था। इस नीति का मूल उद्देश्य था सोविया संघ के सरकारी संस्थाओं में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को ख़त्म करना।
Q. 43 ‘एमनेस्टी इंटरनेश्नल’ क्या है?
उत्तर: एमनेस्टी इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था है जिसका मूल उद्देश्य है मानवीय मूल्यों, एवं मानवीय स्वतंत्रता, को बचाने एवं भेदभाव मिटाने के लिए शोध एवं प्रतिरोध करने एवं हर तरह के मानवाधिकारों के लिए लडना है। इस संस्थान की स्थापना ब्रिटेन में 1961 में की गयी थी।
Q. 44 डोकलाम विवाद क्या है?
उत्तर: डोकलाम भूटान का एक घाटी और पठारी क्षेत्र हे जो चीन के सिमा से लगी है और यह क्षेत्र भरता के सिमा के नजदीक है। चीन इस क्षेत्र में 2017 में सड़क निर्माण कार्य शुरू किया था। यह चीन की एक सडयंत्र है। वह इस क्षेत्र में सैन्य शक्ति को बढ़ाना चाहता है ताकि वह भारत के सात बहनों के राज्य को अपने कब्जे में कर सके। इस खतरे को ध्यान में रखते हुआ भारतीय से ने चीन के इस सड़क निर्माण कार्य में हस्तक्षेप किया। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय और चीनी सेनाओं में विवाद चल रही है। यही डोकलाम विवाद है।
Q. 45 भारत के दो राजनीति दलों के नाम लिखिए।
उत्तर: भारत के लोकतांत्रिक देश जहाँ बहुत से राजनीतिक दल सक्रिय है और प्रभवि रूप से कार्यरत है। इनमें दो प्रमुख राजनीतिक दल है:
  • भारतीय जनता पार्टी (BJP)
  • कांग्रेस
Q. 46 दूसरी दुनियाँ का अभिप्राय क्या है?
उत्तर: शीतयुद्ध के दौरान दुनिया पूर्वी और पक्षिमी दो गुटों में बटी थी। पक्षिमी गुट का नेतृत्व सोवियत संघ कर रहा था। पूर्वी यूरोप का अधिकांश देश सोवियत गुट में सम्मिलत हो गया। इन देशों को समाजवादी प्रणाली की तर्ज पर ढला गया था, इन्हें ही समाजवादी खेमे के देश या दूसरी दुनिया कहा गया।
Q. 47 भारत में आपातकाल किस प्रधानमंत्री द्वारा लागु किया गया, तथा यह किस वर्ष लागु किया गया?
उत्तर: 1970 के दशक में कांग्रेस सरकार के विरोध में भारत के विभिन्न राज्यों में विरोध प्रदर्शन किये जा रहे थे। उस समय देश की प्रधानमंत्री इंद्रा गाँधी थी। इंद्रा गाँधी ने अपने सत्ता को कायम रखने के राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद से आपातकाल लागु करने की शिफारिस की। इस प्रकार 1975 में इंद्रा गाँधी के शिफारिस पर भारत में आपातकाल लागु हुआ।
Q. 48 एक ध्रुवीय विश्व से आप क्या समझते है?
उत्तर: शीतयुद्ध के दौरान दुनियाँ पूर्वी और पक्षिमी दो गुटों में बटी थी। पूर्वी गुट का अगुआई अमेरिका और पक्षिमी गुट का अगुआई सोवियत संघ कर रहा था। इसे दो ध्रुवीय विश्व कहा गया, लेकिन 1991 में सोवियत संघ के विघटन के पश्चात् अमेरिका एक मात्र वैश्विक शक्ति के रूप में उभरी। अब पूरा विश्व अमीरीकी वर्चस्व के अधीन हो गयी थी। इसके ही एक ध्रुवीय विश्व की संज्ञा दी गयी।
Q. 49 कांग्रेस सिंडिकेट का क्या अर्थ है?
उत्तर: सिंडिकेट नेहरू के बाद कांग्रेस में उभरा उन शक्तिशाली नेताओं का गुट था जो विभिन्न राज्यों से सम्बंधित थे एवं जिनका कांग्रेस संगठन पर नियंत्रण था। इन नेताओं में प्रमुख रूप से मद्रास से केo कामराज, महाराष्ट्र से एसo केo पाटिल, कर्णाटक से निजलिंगप्पा व् पश्चिम बंगाल से अरुण घोष थे। नेहरू के देहांत के बाद लाल बहादुर शास्त्री व् श्रीमती इंद्रा गाँधी को प्रधानमंत्री बनाने में सिंडिकेट के नेताओं की प्रमुख भूमिका थी। ये किंग मेकर भी कहलाते थे।
Q. 50 आजाद भारत के पहले शिक्षामंत्री कौन थे?
उत्तर: आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद थे। उन्होंने शिक्षा मंती पद पर 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक सेवा दिए।

Political Science Class 12 Model Paper 2026

Group D: Long Answer Type Questions

** इसमें 5 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 4 अंक के होंगे।

Group D: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type)

Q. 51 सोवियत प्रणाली क्या थी?
उत्तर: 1917 में रूस में हुयी समाजवादी क्रांति के पश्चात् समाजवादी सोवियत गणराज्य अस्तित्व में आया। इसकी स्थापना पूँजीवाद व्यवस्था के विरोध में हुयी थी। इसके मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
  • इसका मूल उद्देश्य निजी संपत्ति की संस्था को समाप्त करना और समानता के सिद्धांत पर समाज की रचना करना था।
  • इस प्रणाली में राज्य और ‘पार्टी की संस्था’ को सर्वाधिक महत्व दिया गया।
  • यहाँ केवल कम्युनिस्ट पार्टी का शासन था और विपक्ष के लिए कोई जगह नहीं थी।
  • पूरी अर्थव्यवस्था योजनाबद्ध और राज्य के पूर्ण नियंत्रण में थी।
अथवा (OR)
पंचशील के सिद्धांतों को लिखें।
उत्तर: 1954 में भारत और चीन के बीच हुए समझौते के पाँच सूत्रों को ‘पंचशील’ कहा जाता है। इसके पाँच सिद्धांत निम्नलिखित हैं:
  • एक-दूसरे की प्रभुसत्ता व प्रादेशिक अखंडता का सम्मान करना।
  • एक-दूसरे पर आक्रमण न करना।
  • दूसरे के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप न करना।
  • समानता व परस्पर लाभ।
  • शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व का सिद्धांत।
Q. 52 पाकिस्तान की राजनीति में सेना की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर: पाकिस्तानी सेना पाक की राजनीति में सबसे ताकतवर खिलाड़ी है। इसकी भूमिका के मुख्य कारण ये हैं:
  • लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार भी सैन्य शक्ति के सामने कमजोर साबित होती है।
  • शुरुआत से ही वहां राजनीतिक संस्थाओं की कमी रही, जिसका फायदा सेना ने उठाया।
  • लगातार राजनीतिक अस्थिरता और साजिशों ने सेना के हस्तक्षेप को आसान बनाया।
  • सेना खुद को राज्य का अंतिम रक्षक और संरक्षक (Protector) मानती है, जिससे नागरिक शासन की अवहेलना होती है।
अथवा (OR)
विविधता में एकता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: विविधता में एकता का अर्थ है अलग-अलग होने पर भी एक होना। भारत इसका सबसे बड़ा उदाहरण है:
  • यहाँ अलग-अलग जातियों, धर्मों, भाषाओं और वेशभूषा के बावजूद सब ‘भारतीय’ कहलाते हैं।
  • सांस्कृतिक, सामाजिक और भाषाई मतभेदों के बाद भी राष्ट्रीय एकता बनी रहती है।
  • इतने अंतर के बावजूद हमारा संविधान और तिरंगा सबको एक सूत्र में बांधता है।
Q. 53 विलय-पत्र किसे कहते हैं?
उत्तर: विलय-पत्र एक लिखित कानूनी दस्तावेज (Legal Document) है जो किसी स्वतंत्र भू-भाग को किसी देश का अभिन्न अंग होने का प्रमाण देता है।

जम्मू और कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने 26 अक्टूबर 1947 को ‘अधिमिलन के पत्र’ पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे 28 अक्टूबर 1947 को भारत के गवर्नर जनरल ने स्वीकार किया। इसके बाद से ही जम्मू-कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा बन गया।
अथवा (OR)
आतंकवाद के विरुद्ध अमेरिका के विश्वव्यापी युद्ध का वर्णन करें।
उत्तर: अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ कई बड़े सैन्य अभियान चलाए हैं:
  • ऑपरेशन एंडयूरिंग फ्रीडम: 9/11 हमले के जवाब में अल-कायदा और तालिबान के खिलाफ चलाया गया।
  • ऑपरेशन इनफाइनाइट रीच: 1998 में अमेरिकी दूतावासों पर हमले के जवाब में सूडान और अफगानिस्तान पर मिसाइल हमले किए गए।
Q. 54 1974 के बिहार आंदोलन का वर्णन करें।
उत्तर: 1974 में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ बिहार के छात्रों ने आंदोलन शुरू किया।
  • इसका नेतृत्व जयप्रकाश नारायण (JP) ने किया।
  • JP ने ‘सम्पूर्ण क्रांति’ का नारा दिया ताकि देश में सच्चा लोकतंत्र स्थापित हो सके।
  • आंदोलन की मुख्य शर्त थी कि यह पूरी तरह अहिंसक रहेगा।
  • संपूर्ण क्रांति के चार मुख्य पक्ष थे – संघर्ष, निर्माण, प्रचार और संगठन।
अथवा (OR)
एक ध्रुवीय विश्व से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: 1991 में सोवियत संघ के विघटन के बाद, जब दुनिया में केवल एक महाशक्ति (अमेरिका) बच गई, तो इसे ‘एक ध्रुवीय विश्व’ कहा गया। अब अमेरिका का मुकाबला करने वाला कोई नहीं था और वैश्विक राजनीति पर उसका पूर्ण वर्चस्व स्थापित हो गया।
Q. 55 लोकतंत्र में राजनीतिक दलों की क्या भूमिका है?
उत्तर: राजनीतिक दल लोकतंत्र के आधार होते हैं:
  • वे चुनाव लड़ते हैं और सरकार बनाने का प्रयास करते हैं।
  • वे जनता की राय (Public Opinion) को आकार देते हैं।
  • वे जनता और सरकार के बीच एक सेतु (Bridge) का काम करते हैं।
  • दल के भीतर आंतरिक लोकतंत्र होना जरूरी है ताकि महत्वपूर्ण निर्णय मिल-जुलकर लिए जा सकें।
अथवा (OR)
‘प्रिवी पर्स’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: आजादी के समय जब रियासतों का भारत में विलय हुआ, तब राजाओं को उनकी संपत्ति के बदले दी जाने वाली सरकारी आर्थिक सहायता को ‘प्रिवी पर्स’ कहा गया। इसे सन 1950 में शुरू किया गया था, लेकिन 1971 में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इसे समाप्त कर दिया था।

Political Science Class 12 Model Paper 2026

Group E: Very Long Answer Type Questions

** इसमें 4 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न 5 अंक के होंगे।

56. भारत का चीन के साथ संबंधों का वर्णन करें।
उत्तर: भारत और चीन के संबंध को निम्नलिखित बिंदुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है:
ब्रिटिश शासन के पूर्व: पक्षिम सभ्यता के उदय से पहले चीन और भारत एशिया की दो महाशक्तियाँ तो। दोनों के अपनी सभ्यता और राजवंश हुआ करती थी। उस समय भारत और चीन के मध्य किसी भी प्रकार की कोई झड़प नहीं हुयी थी। दोनों के बिच कोई संबंध भी स्थापित नहीं हुआ था, इस कारन दोनों एक दूसरे को ठीक से समझ नहीं पाएं।
ब्रिटिश शासन के पश्चात्: चीन के विदेशी शक्तियों को निकलने के पश्चात् और भारत के आजाद होने एक बाद यह उम्मीद थी की दोनों विकाशील देश मिलकर एशिया के भविष्य को निर्धारित करेंगे। कुछ समय के लिए हिंदी-चीनी भाई- भाई का नारा भी लोकप्रिय हुआ। 1950 में चीन द्वारा तिब्बत को हड़पने तथा भारत- चीन सिमा पर बस्तियाँ बनाने के फैसले से दोनों देशों के बिच संबंध एकदम गड़बड़ हो गए। भारत और चीन दोनों मुल्क अरुणाचल प्रदेश के कुछ इलाकों और लद्दाख के अक्साई चीन क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धी दावों के चलते 1962 में लड़ पड़ें। और दोनों देशों के बिच संबंध बिगड़ गया।
भारत-चीन युद्ध पश्चात्: 1962 के युद्ध के पश्चात् भारत को सैनिक पराजय झेलनी पड़ी और भारत- चीन संबंधों पर इसका दीर्घकालिक असर हुआ। 1970 से दोनों देशों के संबंधों में सुधर की दौर आरम्भ हुयी।
राजीव गाँधी के काल में: दिसम्बर 1988 में राजीव गाँधी द्वारा चीन का दौरा करने से भारत-चीन संबंधों को सुधारने के प्रयासों को बढ़ावा मिला। इसके बाद दोनों देशों ने टकराव टालने और सिमा पर शांति और यथास्थिति पनाएँ रखने के उपाय की शुरुआत की है। दोनों देशों ने सांस्कृतिक आदान-प्रदान, विज्ञान और तकनिकी के क्षेत्र में परस्पर सहयोग और व्यापर के लिए सिमा पर चार पोस्ट खोलने के समझौते भी किये है।
आर्थिक संबंध: शीतयुद्ध के समाप्ति के पश्चात् दोनों देशों के रिश्तों में काफी बदलाव आया। 1992 से दोनों के बिच व्यापर 30 फीसदी के दर se बढ़ रहा है। चीन और भारत के बिच 1992 में 33 करोड़ 80 लाख डॉलर का द्विपक्षीय व्यापर हुआ था। यह 2006 में बढ़ कर 18 अरब डॉलर का हो चुका है।
कूटनीतिक संबंध: 1998 में भारत के परमाणु हथियार परिक्षण को कुछ देशों ने चीन से खतरे के मद्देनजर उचित ठहराया है। लेकिन चीन भारत के परमाणु परिक्षण को अवैध करार दिया है। चीन पाकिस्तान को आयेदिन भारत के खिलाफ उकसाता रहता है।
57. भूटान के विकास में भारत की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर: 1949 में भारत और भूटान के बिच एक समझौता हुआ था जिसके अनुसार भारत भूटान के आंतिरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा और भूटान अपने विदेशी मामलों में भारत की सलाह के अनुसार कार्य करेगा। 1958 ईo में भारत ने भूटान को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनाये जाने की सिफारिश की जो उसे 1971 में प्राप्त हुयी। आज भूटान सार्क (SAARC) का एक सदस्य है। भारत ने भूटान के आर्थिक विकाश में महत्वपपूर्ण योगदान दिया है और इसकी सभी योजनाएं भारतीय सहायता से बानी है। बेशक 1971 के बाद भूटान ने दूसरे देशों से भी सहायता लेनी आरम्भ कर दी थी। इसके बावजूद आज भी भारतीय सहायता वहाँ के विकास कार्यों में सबसे अधिक है। भारत में भेजे गए हजारों विशेष अधिकारी तथा श्रमिक आज भी भूटान के विकास कार्यों में सहायता प्रदान कर रहे है। भारत और भूटान के प्रारम्भ से ही बहुत अच्छे आपसी सम्बन्ध रहें है, आज भी है और आगे भी रहने की संभावना है।
अथवा (OR)
किन कारणों से 1969 में कांग्रेस पार्टी विभाजित हुयी? व्याख्या करें।
उत्तर: 1967 एक चुनाव के पहले कांग्रेस में गुटबाजी प्रारम्भ हो गयी थी। कांग्रेस पर कुछ बड़े नेताओं का एक गट हावी था जिसको सिंडिकेट के नाम से जाना जाता था। 1967 के चुनाव में कांग्रेस के प्रभुत्व में कमी आ गयी व् 1969 में कांगेस का औपचारिक विभाजन हो गया। इसके निम्नलिखित प्रमुख कारन थे:
  • कांग्रेस में सिंडिकेट जो की कांग्रेस के कुछ बड़े नेताओं का गट था का अत्यधिक प्रभाव।
  • कांग्रेस के बिच गुटबाजी। सिंडिकेट के ग्रुप और श्रीमती इंदिरा गाँधी में गुटबाजी का प्रारम्भ हो गयी थी।
  • श्रीमती इंदिरा गाँधी का प्रभवशाली व्यक्तित्व।
  • श्रीमती इंदिरा गाँधी की समाजवादी व् साम्यवादी नीतियाँ जो कांग्रेस की पूँजीवादी लॉबी के लोगों को पसंद नहीं थी।
  • राष्ट्रपति के चुनाव में कांग्रेस गुट में आपसी टकराव आदि विभाजन का प्रमुख कारन बना।
58. गठबंधन राजनीति में क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की भूमिका में कैसे वृद्धि हुयी, उदहारण दें।
उत्तर: 1989 के बाद भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव आया जिसे ‘गठबंधन युग’ कहा जाता है। इस दौर में क्षेत्रीय दलों की भूमिका निम्नलिखित कारणों से बढ़ी:

1. राष्ट्रीय दलों की कमजोरी: 1989 के बाद किसी भी एक राष्ट्रीय पार्टी (कांग्रेस या भाजपा) को लोकसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। सरकार बनाने के लिए उन्हें क्षेत्रीय दलों के समर्थन की अनिवार्य आवश्यकता पड़ी।
2. किंगमेकर की भूमिका: क्षेत्रीय दलों (जैसे- JDU, DMK, TMC, शिवसेना) ने केंद्र में सरकार बनाने या गिराने की शक्ति प्राप्त कर ली। वे “किंगमेकर” बन गए, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर उनका महत्व बढ़ गया।
3. क्षेत्रीय आकांक्षाएं: क्षेत्रीय दलों ने अपने राज्यों की विशिष्ट समस्याओं और विकास की मांगों को केंद्र सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल करवाया।
4. सत्ता में भागीदारी: गठबंधन सरकारों में क्षेत्रीय दलों के नेताओं को महत्वपूर्ण केंद्रीय कैबिनेट मंत्रालय मिलने लगे, जिससे उनकी राजनीतिक शक्ति और प्रभाव बढ़ा।
5. उदाहरण: 1996 के ‘संयुक्त मोर्चा’ (United Front) की सरकार और उसके बाद के NDA और UPA गठबंधनों में क्षेत्रीय दलों की सक्रिय भागीदारी ने भारतीय राजनीति को विकेंद्रीकृत कर दिया।
अथवा (OR)
स्वतंत्रता के बाद भारत के समक्ष राष्ट्र निर्माण की चुनौतियों पर एक निबंध लिखिए।
उत्तर: आजादी के बाद भारत के लिए राह आसान नहीं था। उसके सामने अनेक चुनौतियाँ मुँह खोले खड़ी थी। आजादी के समय महात्मा गाँधी जी ने कहा था की कल हम अंग्रेजी राज की गुलामी आजाद हो जायेंगें लेकिन आधी रात को भारत का बँटवारा भी होगा। इसलिए कल का दिन हमारे लिए ख़ुशी का दिन होगा और गम का भी। इस प्रकार हम कह सकते है की गाँधी जी ने भी हमें आने वाले समय की चुनौतियों की ओर संकेत दिया। आजदी के बाद भारत के समक्ष राष्ट्र निर्माण में तीन मुख्य चुनौतियाँ थी जो की निम्नलिखित है:

1. एकता और अखंडता की चुनौती: सबसे महत्वपूर्ण चुनौती भारत के सामने भारत जैसे विशाल देश को राष्ट्र के रूप में बनाना व् उसे निश्चित करना की विभिन्न जाती, धर्म, भाषा, संस्कृति व् भौगोलिकता वाले लोगों में राष्ट्रीयता अर्थात भारतीयता के सूत्र में बाँध कर उन्हें उन्हें एकता के सूत्र में बाँधना। एकता के आभाव में हमने विदेशी लोगों का शासन पाया था। अतः सबसे बड़ी चुनौती है की भारत को एक राष्ट्र के रूप मे एक रखना था।

2. लोकतंत्र की स्थापना: दूसरी चुनौती भारतीय प्रशंसकों के लिए भारत में प्रजातंत्रीय प्रणाली के लिए आवश्यक राजनितिक सांस्कृतिक का विकास करके प्रजानात्र को मजबूत करना था। जिसमे भारत काफी हद तक सफल रहा। अब तक के प्रजातंत्रीय सफर में भारत में अनेक चुनाव होते रहे है जिससे भारतीय लोकतंत्र परिपक्व हुआ है।

3. विकास और जन-कल्याण: तीसरी प्रमुख चुनौती भारतीय के विकास व् जन कल्याण की थी। जब देश आजाद हुआ, भारत में गरीबी, बेरोजगारी व् क्षेत्रीय असंतुलन व अनपढ़ता जैसी अनेक समस्याएँ थी। उन सभी को दूर करने के लिए आवश्यक प्रयास किये गए है व् लोगों के जीवन- स्तर को उठाया गया है।
59. चीन और भारत के मध्य विवाद के मुख्य बिंदुओं की विवेचना कीजिए।
उत्तर: चीन और भारत के बीच विवादों के प्रमुख कारन निम्नलिखित है:
तिब्बत समस्या: पहले तिब्बत भारत का क्षेत्र था। 1950 में चीन सरकार ने तिब्बत को स्वतन्त्र करने की घोषणा की। अब तिब्बत चीन के अधिकार क्षेत्र में है। 1959 में दलाईलामा ( धार्मिक गुरु ) को चीन ने कठोरता से कुचल दिया क्योंकि इन्होंने चीनी शासन के विरुद्ध विद्रोह कर दिया था। परिणामस्वरूप 5 जनवरी, 2000 को तिब्बती धर्म गुरु करमापा ( दलाईलामा ) ने भारत में सरन ली।
भारत-चीन सीमा विवाद: 1950-51 में साम्यवादी चीन के नक़्शे में भारत के एक बड़े भाग को चीन का अंग दिखाया गया है। 1954 में चीन ने एक पत्र भेज कर भारतीय सेना पर बूजे नमक स्थान पर अवैध कब्ज़ा करने का आरोप लगया और कहा की भारत-चीन के मध्य कभी सीमा निर्धारण नहीं हुआ है। अरुणाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों और अक्साई-चीन क्षेत्र पर दोनों ने समय- समय पर प्रतिस्पर्द्धा बानी हुयी है।
1962 का युद्ध: 1950 में चीन द्वारा तिब्बत को हड़पने और भारत- चीन सीमा पर बस्तियाँ बनाने के फैसले से दोनों देशों के संबंध बिगड़ गए। अरुणाचल प्रदेश के क्षेत्र और अक्साई-चीन के क्षेत्र में प्रतिस्पर्द्धा दावें के चलते 1962 में युद्ध हो गया।
चीन-पाकिस्तान संबंध: चीन पाकिस्तान को सैनिक सहायता देता है और अस्त्र-शास्त्रों की आपूर्ति करता है जिसे वह भारत के विरुद्ध प्रयोग करता है। भारत चीन के साथ निरंतर अच्छे संबंध बनाने का प्रयास किया है। इसी के चलते आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी व् सांस्कृतिक सहयोग बढ़ने के लिए संयुक्त आयोग का गठन किया गया है।
अथवा (OR)
भारतीय राजनीति पर हरित क्रांति के प्रभाव का उल्लेख कीजिए।
उत्तर: भारतीय राजनीती पर हरित क्रांति का निम्नलिखित प्रभाव पड़ा:

1. कृषि अब एक लाभकारी व्यवसाय हो गयी, अब धनि लोगों ने बड़े- बड़े फार्म बनाने शुरू किये। जिससे छोटे स्तर के किसानों की जमीन छीन ली गयी। ग्रामों में नव धनाढ्य वर्ग पैदा हुआ, जिसने गरीब या भूमिहीन किसानों का शोषण व् दमन किया।
2. कृषि के क्षेत्र में मशीनीकरण ने कुछ लोगों को रोजगार के अवसर दिए लेखिन पुराणी तकनीकों को जानने वाले लोग बेरोजगार हो गए। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी फैली।
3. अभी तक शहरी क्षेत्रों में आय संबंधी अंतर था। लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह अंतर पैदा हो गया। फलतः सामाजिक तनाव व संघर्ष की स्थिति पैदा हो गयी।
4. कृषि के क्षेत्र में भी सट्टेबजी शुरू हो गयी। शहरों के बहुत धनि लोगों ने किसानों की उपजें थोक में खरीद लीं और उपभोक्ता संबंधी वस्तुओं की कमी की कृत्रिम स्थिति पैदा कर के कीमतें ऊँची कर दी।
5. नव- धनाढ्य वर्गों के नेताओं ने अपनी पार्टियाँ या दबावकार्य गुट बना लिया। उन्होंने ने सरकार में अपना प्रवेश कर के अपनी राजनीतिक स्थिति को मजबूत कर लिया।
Jharkhand Academic Council (JAC)

JAC Board se judi kisi bhi official jankari, result, syllabus ya notice ke liye hamesha official website par hi bharosa karein.

JAC Board Official Website Par Jayein

Leave a Comment