Samay Ki Shuruaat Se – History Class 11 Chapter 1 Questions Answers

समय की शुरुआत से – History Class 11 Chapter 1 के इस पेज पर आपको JAC Board और NCERT Solutions के अनुसार महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर मिलेंगे। यह Important Question Answer सेक्शन विशेष रूप से छात्रों की Exam Preparation के लिए तैयार किया गया है। यहाँ दिए गए MCQ Quiz आपके बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायक होंगे। Jharkhand Board समेत अन्य बोर्ड के विद्यार्थी भी इन प्रश्नों का लाभ उठा सकते हैं। यदि आप Class 11 History के इस अध्याय से संबंधित बेहतर अभ्यास करना चाहते हैं, तो यह Quiz & Answer आपके लिए उपयोगी होगा।

Samay Ki Shuruaat Se: Notes

  1. 56 लाख वर्ष पहले पृथ्वी पर ऐसे प्राणियों का प्रादुर्भाव हुआ जिन्हें हम मानव कह सकते है।
  2. आधुनिक मानव– 160000 साल पहले पैदा हुआ।
  3. आदि मानव इतिहास की जानकारी के प्रमुख स्रोत- जीवाश्मों (Fossil) पत्थर के औजारों और गुफाओं के चित्रकरियों की खोजों से मिलती है।
  4. जीवाश्म- पुराने पौधें तथा जानवर के उन अवशेषों के लिए प्रयुक्त किया जाता है जो पत्थर के रूप में बदल कर किस चट्टान में समां जाते है।
  5. प्रजाति या स्पीशीज (Species) जीवों का एक ऐसा समूह होता है जिसके नर- मादा मिलकर बच्चें पैदा कर सकते है और उनके बच्चें भी आगे प्रजनन करने यानि संतान उत्पन्न करने में समर्थ होते है।
  6. चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखित पुस्तक ‘On the Origin of Species’ 24 नवम्बर 1859 को प्रकाशित की जिनमे यह दलील दी गयी मानव का विकास जानवरों से हुआ है। जानवरों से ही क्रमिक रूप से विकसित होकर अपने वर्तमान रूप में आया है।
  7. होमो- लातिनी भाषा का शब्द है जिनका अर्थ है आदमी, इसमें स्त्री और पुरुष दोनों शामिल है।
  8. होमो- वज्ञानिकों ने इसे कई प्रजातियों में बाँटा है,
    1. होमो हैविलिस – औजार निर्माता 
    2. होमो एरेक्टस – सीधे खड़े होकर पैरों के बल चलने वाले
    3. होमो सेपियंस – चिंतनशील मनुष्य 
  9. आदिकालीन मानव विभिन्न तरीकों से भोजन ग्रहण करता था।
  10. अल्टामीरा – यह गुफा स्पेन में है। इसकी छत पर चित्रकारियाँ बानी हुयी है।
  11. पुरातत्वविद – यह वह वैज्ञानिक है जो मानव इतिहास का अध्यन खुदाई से मिले अवशेषों के अध्यन के द्वारा करता है।
  12. होमोनीड – होमिनाइड नमक परिवार के सदस्य होते है जिसमे सभी रूपों के मानव प्रणाली शामिल होते है। इसके विशेषताएँ:
    1. बड़ा मस्तिष्क 
    2. सीधे खड़े होना 
    3. दो पैरों से चलना 
  13. आधुनिक मानव के उद्भव के दो सिद्धांत:-
    1. क्षेत्रीय निरंतरता मॉडल सिद्धांत – अनेक क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मानव की उत्पत्ति हुयी।
    2. प्रतिस्थापन का सिद्धांत – मानव का उद्भव अफ्रीका में हुआ था, वहाँ से भिन्न- भिन्न इलाकों में फैले।
  14. आस्ट्रेलोपिथिकस – लातिनी भाषा के शब्द ‘आस्ट्रल’ यानि ‘दक्षिणीं’ और यूनानी भाषा के ‘पिथिकस’ यानि ‘ वानर ‘ से मिलकर बना है। यह नाम इसलिए दिया गया क्योंकि मानव के आद्य रूप में उसकी ऐप (वानर) व्यवस्था के अनेक लक्षण बरक़रार रहें। 
  15. हिम युग का प्रारंभ- लगभग 25 लाख वर्ष पहले हुआ था।
  16. संचार व् भाषा – आरंभ में होमिनिड भाषा में हाव – भाव या हांथों का हिलाना, गाने या गुनगुनाने जैसे मौखिक संचार का प्रयोग। मनुष्य की वाणी का प्रारंभ बुलाने की प्रक्रिया से हुआ, आरंभ में मानव ने बहुत ध्वनियों का प्रयोग किया, धीरे- धीरे ये ध्वनियाँ भाषा के रूप में विकसित हो गयी होगी।
  17. औजारों का निर्माण- प्रारंभिक मानव ने औजारों का प्रथम बार निर्माण कर के अपने संगठनात्मक कौशल तथा स्मरण शक्ति का परिचय दिया।
  18. हादजा जान समूह- यह शिकारियों तथा संग्राहकों का एक छोटा समूह था।
  19. शिकारी संग्राहक समाज – यह समाज शिकार करने के साथ- साथ आर्थिक क्रियाकलापों में लगे रहते थे, जैसे – जंगलों में पायी जाने वाली छोटी – छोटी चीजों का विनिमय और व्यापर करना इत्यादि।
  20. हिम युग का अंत- लगभग 13 हजार साल पहले अंतिम हिम युग का अंत होने से मानव में अनेक परिवर्तन आयें, जैसे- खेती करना, पशुपालन इत्यादि।

Samay Ki Shuruaat Se: One Word FAQ

  1. जैव उद्विकास के सिद्धांत का जनक? – चार्ल्स डार्विन
  2. सूक्ष्मतम जीवों का आविर्भाव किस युग में? – प्रजीव युग
  3. शिवालिक पहाड़ियों से 1934 ईo में किसके जीवाश्म मिले? – रामापिथेकस
  4. पिथिकेंथ्रोपस इरेक्टस नाम किसे दिया? – जावा मानव
  5. पीकिंग मानव की खोज से संबंधित वैज्ञानिक? – डेविडसन ब्लैक
  6. नियंडरथल मानव के जीवाश्म कहाँ से मिले? – जर्मनी
  7. 1924 ईo में टांग घाटी से किसके जीवाश्म मिले? – आस्ट्रेलोपिथेकस
  8. प्रथम दार्शनिक मानव कौन था? – नियंडरथल मानव
  9. आग का प्रयोग सबसे पहले किसने किया? – होमो इरेक्टस
  10. मिट्टी के बर्तन बनाना कब शुरू हुआ? – नवपाषाण काल
  11. क्या लोहे से पहले तांबे का उपयोग हुआ था? – सही
  12. आज का मानव किस प्रजाति का है? – होमो सेपियन्स
  13. गुफा-चित्र किस देश में मिले हैं? – फ्रांस और स्पेन
  14. समर्थ की उत्तरजीविता का सिद्धांत किसका है? – चार्ल्स डार्विन
  15. पृथ्वी की आयु कितनी है? – लगभग 4.54 अरब वर्ष
  16. जावा कपि मानव का जीवाश्म कब मिला? – 1891 ईo
  17. नवपाषाण काल कब शुरू हुआ? – लगभग 10,000 ईसा पूर्व
  18. सिलाई वाली सुई कब बनी? – लगभग 40,000 वर्ष पहले
  19. स्वरतंत्र का विकास कब हुआ? – लगभग 100,000 से 50,000 वर्ष पहले
  20. पूरा पाषाण काल की अवधि? – लगभग 25 लाख से 10,000 ईसा पूर्व
  21. मानव प्राणियों का प्रादुर्भाव कहाँ हुआ? – अफ्रीका
  22. गुफा चित्रकला का प्राचीनतम प्रमाण किस काल में? – पुरापाषाण काल
  23. अल्टामीरा गुफा चित्र किस देश में मिला? – स्पेन
  24. अग्नि का उपयोग कब शुरू हुआ? – लगभग 1.5 से 2 लाख वर्ष पूर्व
  25. होमो हैबिलिस के जीवाश्म कहाँ मिले? – अफ्रीका
  26. होमो इरेक्टस के जीवाश्म कहाँ मिले? – अफ्रीका और एशिया
  27. होमिनिड्स का उद्भव कहाँ हुआ? – अफ्रीका
  28. सबसे पहले औजार बनाने वाले कौन थे? – होमो हैबिलिस
  29. होमो शब्द का अर्थ? – मनुष्य
  30. आस्ट्रेलोपिथेकस शब्द की उत्पत्ति? – लैटिन भाषा
  31. सबसे पहला पाषाण औजार कौन-सा नहीं है? – मिट्टी का बर्तन
  32. सबसे अच्छा पुरातात्विक प्रमाण किसका है? – संग्रहण
  33. मानव ने शिकार कब शुरू किया? – लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व
  34. “विकासवाद के सिद्धांत” की रचना किसने की? – चार्ल्स डार्विन

Samay Ki Shuruaat Se” FAQs

प्रश्न: आधुनिक मानव के उद्भव के दो प्रमुख सिद्धांत कौन से हैं?​
उत्तर: आधुनिक मानव के उद्भव के दो प्रमुख सिद्धांत हैं: (1) क्षेत्रीय निरंतरता मॉडल, जो विभिन्न क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से मानव विकास का सुझाव देता है, और (2) अफ्रीका से प्रसार मॉडल, जो अफ्रीका में मानव उत्पत्ति और फिर अन्य क्षेत्रों में प्रसार का समर्थन करता है।

प्रश्न: होमिनिड और होमिनिन में क्या अंतर है?​
उत्तर: होमिनिड शब्द मानव और उनके निकटतम पूर्वजों को संदर्भित करता है, जिसमें महान वानर भी शामिल हैं, जबकि होमिनिन विशेष रूप से मानव और उनके निकटतम पूर्वजों को दर्शाता है, महान वानरों को छोड़कर।​

प्रश्न: ओल्डुवई गॉर्ज का पुरातात्विक महत्व क्या है?​
उत्तर: ओल्डुवई गॉर्ज तंजानिया में स्थित एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है, जहाँ होमिनिड गतिविधियों के 2 मिलियन वर्षों के अवशेष मिले हैं, जिससे मानव विकास की समझ में सहायता मिली है।​

प्रश्न: आस्ट्रेलोपिथेकस कौन थे और उनका मानव विकास में क्या योगदान है?​
उत्तर: आस्ट्रेलोपिथेकस प्रारंभिक होमिनिन थे, जो लगभग 4 मिलियन वर्ष पहले अफ्रीका में रहते थे। वे द्विपाद चलने वाले थे और उनके जीवाश्म मानव विकास के अध्ययन में महत्वपूर्ण हैं।​

प्रश्न: होमो हैबिलिस की विशेषताएँ क्या थीं?​
उत्तर: होमो हैबिलिस, जिसे “हैंडिमैन” भी कहा जाता है, लगभग 2.4 से 1.4 मिलियन वर्ष पहले अफ्रीका में रहते थे। वे औजार बनाने और उपयोग करने में सक्षम थे, जो उनकी बुद्धिमत्ता को दर्शाता है।​

प्रश्न: होमो इरेक्टस की जीवनशैली और उपलब्धियाँ क्या थीं?​
उत्तर: होमो इरेक्टस लगभग 1.9 मिलियन से 110,000 वर्ष पहले तक जीवित रहे। उन्होंने आग का उपयोग करना सीखा, जटिल औजार बनाए, और अफ्रीका से एशिया और यूरोप तक फैले।​

प्रश्न: निएंडरथल मानव की विशेषताएँ और विलुप्ति के कारण क्या थे?​
उत्तर: निएंडरथल मानव मजबूत कद-काठी और ठंडे जलवायु के अनुकूल थे। वे लगभग 400,000 से 40,000 वर्ष पहले यूरोप और पश्चिमी एशिया में रहते थे। उनकी विलुप्ति के कारणों में जलवायु परिवर्तन और आधुनिक मानव के साथ प्रतिस्पर्धा शामिल हो सकते हैं।​

प्रश्न: पुरापाषाण काल में मानव जीवन की मुख्य विशेषताएँ क्या थीं?​
उत्तर: पुरापाषाण काल में मानव शिकारी-संग्रहकर्ता थे, जो छोटे समूहों में रहते थे। वे पत्थर के औजारों का उपयोग करते थे और गुफाओं या अस्थायी आश्रयों में निवास करते थे।​

प्रश्न: नवपाषाण क्रांति क्या थी और इसका मानव समाज पर क्या प्रभाव पड़ा?​
उत्तर: नवपाषाण क्रांति कृषि की शुरुआत को दर्शाती है, जिसमें मानव ने खेती और पशुपालन अपनाया। इससे स्थायी बस्तियों, जनसंख्या वृद्धि, और जटिल समाजों का विकास हुआ।​

प्रश्न: मानव विकास में भाषा और कला की भूमिका क्या थी?​
उत्तर: भाषा ने विचारों और ज्ञान के संचार को संभव बनाया, जबकि कला ने सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सामाजिक एकता को बढ़ावा दिया। दोनों ने मानव समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Lessons

Popular Post

Short Note On Metaphysical Poetry | English Honours Notes BBMKU University

Short Note On Metaphysical Poetry | English Honours Notes BBMKU University

Write a short note on Metaphysical Poetry. The Metaphysical poets of seventeen century particularly admired the methodology of science and...

jharkhand academic council ranchi english core solved model paper 2021

English solved model paper class 12 core paper JAC Ranchi

English solved model paper English solved model paper: English core class 12 model question paper solution 2021: JAC (Jharkhand Academic...

notice format sample paper with sample questions solutions

NOTICE WRITING CLASS 12 FORMAT, EXAMPLES, TIPS AND PRACTICE QUESTIONS

Notice Writing Class 12: Best place to prepare for your Higher Secondary Examination of JAC Board. Read this post carefully...

Political science class 12 JAC model question paper solutions

Political Science class 12 model Question Paper Solutions

Political Science class 12 model Question Paper Solutions: Political Science class 12, political science class 12 notes,political science class 12...

Short Note on Neo-classical Poetry

Short Note on Neo-classical Poetry Write a short on Neo-classical poetry or The Eighteenth Century poetry. The term Neoclassicism may...

Class 12 JAC, ranchi issued history model paper 2 solution

History Model Set 2 class 12 Solution JAC Ranchi 2021

History Model Set 2 Class 12 Full Marks: 100 Timing: 3 hours MCQs questions Section A         ...

A lush garden with vibrant flowers, featuring red and pink roses alongside lotuses floating in a serene pond, with soft sunlight filtering through the trees, creating a peaceful atmosphere.

The Lotus by Toru Dutt Notes for B.A. English Honours

“The Lotus” by Toru Dutt is a poignant poem that explores themes of beauty, culture, and harmony. Through a dialogue...

JAC Class 12 Question Bank Free download pdf file

JAC Class 12 Question Bank Free download pdf file

Download All Arts Question Bank of JAC Board free pdf file. Question Bank 12 Download: most of the students are...

Lost Spring Class 12 | Flamingo Class 12 Chapter 2 Important Question Answers

Lost Spring Class 12: This lesson has been taken form Flamingo Book Class 12. The lesson is on chapter 2....

political science class 12 model set 2 solution by jharkhand pathshala

Political Science solved model Paper Set 2 Class 12

Political Science solved model Paper Set 2 Class 12: सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करें झारखण्ड पाठशाला के वेबसाइट से साथ ही...

Sheet Yuddh ka Daur class 12 History

शीतयुद्ध का दौर Sheet Yuddh ka Daur class 12 | Class 12 Political Science Chapter 1

Sheet Yuddh ka Daur: शीतयुद्ध का दौर, यह कक्षा 12 की राजनीतिक विज्ञान से लिया गया है। इसमें सभी महत्वपूर्ण...

Hadappa Sabhyata class 12

ईंटें मनके तथा अस्थियाँ | Inten Manke Tatha Asthiyan | Class 12 History Chapter 1 NCERT Solutions In Hindi

Inten Manke Tatha Asthiyan: हड़प्पा सभ्यता: ईटें, मनके तथा अस्थियाँ: कक्षा 12 की इतिहास भाग 1 पुस्तक की पाठ 1...