प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन | Prakash Pravartan tatha Apvartan | Class 10 Science Chapter 10 | Download Free PDF Notes

1. Intro: प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन

Class 10 Science Chapter 10: प्रिय विद्यार्थियों! JPathshala पर आपका स्वागत है। JAC बोर्ड (झारखण्ड अधिविध परिषद् राँची) के पाठ्यक्रम और वार्षिक परीक्षा को ध्यान में रखते हुए, आज हम कक्षा 10 विज्ञान के अध्याय 10 Prakash Pravartan tatha Apvartan (प्रकाश- परावर्तन तथा अपवर्तन) के सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का समाधान पढ़ेंगे।

2. Multiple Choice Questions (20 MCQs)

Q1. उस दर्पण का नाम बताएं जो बिम्ब का सीधा तथा आवर्धित (बड़ा) प्रतिबिंब बना सके।
(a) उत्तल दर्पण | (b) अवतल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (b) अवतल दर्पण
Q2. किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने कहां रखना चाहिए कि वास्तविक, उल्टा और आकार में छोटा प्रतिबिंब बने?
(a) फोकस (F) पर | (b) वक्रता केंद्र (C) पर | (c) वक्रता केंद्र (C) और अनंत के बीच | (d) ध्रुव (P) और फोकस (F) के बीच
Answer: (c) वक्रता केंद्र (C) और अनंत के बीच (या C से परे)
Q3. उस दर्पण का नाम बताएं जो बिम्ब का हमेशा काल्पनिक, सीधा तथा छोटा प्रतिबिंब बना सके।
(a) अवतल दर्पण | (b) उत्तल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) परवलयिक दर्पण
Answer: (b) उत्तल दर्पण
Q4. चेहरा देखने के लिए सामान्यतः किस प्रकार के दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(a) उत्तल दर्पण | (b) अवतल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) बेलनाकार दर्पण
Answer: (c) समतल दर्पण
Q5. जब किसी वस्तु को अवतल दर्पण के सामने C (वक्रता केंद्र) पर रखा जाता है तो प्रतिबिंब कहां पर बनता है?
(a) फोकस (F) पर | (b) वक्रता केंद्र (C) पर | (c) अनंत पर | (d) दर्पण के पीछे
Answer: (b) C (वक्रता केंद्र) पर
Q6. गोलीय दर्पण के ज्यामितीय केंद्र को क्या कहते हैं?
(a) वक्रता केंद्र | (b) मुख्य फोकस | (c) ध्रुव (Pole) | (d) मुख्य अक्ष
Answer: (c) ध्रुव (Pole)
Q7. मोटर चालक के सामने कौन सा दर्पण लगा रहता है?
(a) अवतल दर्पण | (b) उत्तल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (b) उत्तल दर्पण
Q8. सोलर कुकर में किस गोलीय दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(a) उत्तल दर्पण | (b) समतल दर्पण | (c) अवतल दर्पण | (d) अवतल लेंस
Answer: (c) अवतल दर्पण
Q9. साइड मिरर के रूप में वाहन में किस दर्पण का उपयोग होता है?
(a) अवतल दर्पण | (b) उत्तल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) उत्तल लेंस
Answer: (b) उत्तल दर्पण
Q10. वाहनों में पश्च-दृश्य (rear-view) दर्पण के रूप में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(a) समतल दर्पण | (b) अवतल दर्पण | (c) उत्तल दर्पण | (d) इनमें से सभी
Answer: (c) उत्तल दर्पण
Q11. वाहनों के अग्रदीपों (Headlights) में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(a) अवतल दर्पण | (b) उत्तल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) अवतल लेंस
Answer: (a) अवतल दर्पण
Q12. सौर भट्ठियों में किस दर्पण का उपयोग किया जाता है?
(a) उत्तल दर्पण | (b) अवतल दर्पण | (c) समतल दर्पण | (d) उत्तल लेंस
Answer: (b) अवतल दर्पण
Q13. दाढ़ी बनाने (Shaving) में किस दर्पण का व्यवहार किया जाता है?
(a) उत्तल दर्पण | (b) समतल दर्पण | (c) अवतल दर्पण | (d) इनमें से कोई नहीं
Answer: (c) अवतल दर्पण
Q14. किस दर्पण का दृष्टि क्षेत्र (Field of view) ज्यादा होता है?
(a) समतल दर्पण | (b) अवतल दर्पण | (c) उत्तल दर्पण | (d) बेलनाकार दर्पण
Answer: (c) उत्तल दर्पण
Q15. उत्तल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति कैसी होती है?
(a) वास्तविक, उल्टा तथा बड़ा | (b) आभासी, सीधा तथा छोटा | (c) आभासी, सीधा तथा बड़ा | (d) वास्तविक, सीधा तथा छोटा
Answer: (b) आभासी, सीधा तथा छोटा
Q16. जब अवतल दर्पण में वस्तु फोकस और ध्रुव के बीच रहे तो प्रतिबिंब की स्थिति क्या होगी?
(a) अनंत पर | (b) वक्रता केंद्र पर | (c) फोकस पर | (d) दर्पण के पीछे
Answer: (d) दर्पण के पीछे
Q17. अवतल लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब की प्रकृति क्या होगी?
(a) वास्तविक, उल्टा एवं बड़ा | (b) आभासी, सीधा एवं छोटा | (c) वास्तविक, सीधा एवं छोटा | (d) आभासी, उल्टा एवं बड़ा
Answer: (b) आभासी, सीधा एवं छोटा
Q18. लेंस में कितनी वक्रता त्रिज्या (Radius of curvature) होती है?
(a) 1 | (b) 2 | (c) 3 | (d) 4
Answer: (b) 2
Q19. पारदर्शी माध्यम के दो उदाहरण कौन से हैं?
(a) लकड़ी तथा पत्थर | (b) कांच तथा पानी | (c) लोहा तथा तांबा | (d) मिट्टी तथा हवा
Answer: (b) कांच तथा पानी
Q20. लेंस की क्षमता का मात्रक (SI Unit) क्या है?
(a) मीटर | (b) सेंटीमीटर | (c) डाइऑप्टर (D) | (d) वाट
Answer: (c) डाइऑप्टर (D)

3. 2 अंक स्तरीय प्रश्न (2 Marks Questions)

Q.1. प्रकाश का परावर्तन किसे कहते हैं?
Ans: किसी चिकने चमकीले सतह से प्रकाश की किरणों के टकरा कर वापस लौटने की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
Q.2. प्रकाश के परावर्तन के नियमों को लिखें।
Ans:
(i) आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा आपतन बिंदु पर डाला गया अभिलंब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(ii) आपतन कोण, परावर्तन कोण के सदैव बराबर होता है।
Q.3. समतल दर्पण में प्रतिबिंब की क्या विशेषताएं हैं?
Ans:
(i) प्रतिबिंब सदैव आभासी तथा सीधा होता है।
(ii) प्रतिबिंब का आकार बिंब (वस्तु) के आकार के बराबर होता है।
(iii) प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर दर्पण के सामने बिंब रखा होता है।
(iv) प्रतिबिंब का पार्श्व परिवर्तित (Lateral inversion) होता है।
Q.4. गोलीय दर्पण किसे कहते हैं?
Ans: ऐसे दर्पण जिनका परावर्तक पृष्ठ गोलीय है, गोलीय दर्पण कहलाते हैं।
Q.5. अवतल दर्पण किसे कहते हैं?
Ans: वह गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ अंदर की ओर अर्थात गोले के केंद्र की ओर धंसा रहता हो, उसे अवतल दर्पण कहते हैं।
Q.6. उत्तल दर्पण किसे कहते हैं?
Ans: वह गोलीय दर्पण जिसका परावर्तक पृष्ठ बाहर की ओर उभरा हो, उसे उत्तल दर्पण कहते हैं।
Q.7. ध्रुव (Pole) किसे कहते हैं?
Ans: गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ के केंद्र को दर्पण का ध्रुव कहते हैं।
Q.8. मुख्य अक्ष किसे कहते हैं?
Ans: ध्रुव और वक्रता केंद्र से होकर जानेवाली काल्पनिक सीधी रेखा को मुख्य अक्ष कहते हैं।
Q.9. अवतल दर्पण के मुख्य फोकस की परिभाषा लिखें।
Ans: मुख्य अक्ष के समांतर चलने वाली प्रकाश की किरणें परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती हैं, मुख्य अक्ष के उस बिंदु को अवतल दर्पण का मुख्य फोकस कहते हैं।
Q.10. अवतल दर्पण के दो उपयोग को लिखें।
Ans:
(i) सोलर कुकर में।
(ii) मोटरकार के हेडलाइट (अग्रदीप) में।
Q.11. उत्तल दर्पण के दो उपयोग लिखें।
Ans:
(i) मोटर गाड़ियों में साइड मिरर के रूप में।
(ii) सड़कों में लगे बल्ब (Street lights) के ऊपर परावर्तक के रूप में।
Q.12. सोलर कुकर में अवतल दर्पण का व्यवहार क्यों किया जाता है?
Ans: अवतल दर्पण सूर्य से आनेवाली प्रकाश की समांतर किरणों को तथा उन किरणों के साथ आने वाले ऊष्मीय विकिरण को अपने फोकस पर संसृत (Concentrate) करता है। जिससे तापमान बढ़ जाता है, इसीलिए सोलर कुकर में अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।
Q.13. हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण (side mirror) के रूप में वरीयता क्यों देते हैं?
Ans: उत्तल दर्पण हमेशा किसी वस्तु का सीधा प्रतिबिंब बनाता है तथा इसका दृष्टि-क्षेत्र (Field of view) बहुत विस्तृत होता है। अतः उत्तल दर्पण ड्राइवर को अपने पीछे के बहुत बड़े क्षेत्र को देखने में समर्थ बनाता है।
Q.14. लेंस से क्या समझते हैं?
Ans: दो सतहों से घिरा किसी पारदर्शी पदार्थ का एक टुकड़ा जिसका कम-से-कम एक सतह वक्रित (curved) हो, लेंस कहलाता है।
Q.15. उत्तल लेंस को अभिसारी तथा अवतल लेंस को अपसारी लेंस क्यों कहा जाता है?
Ans: उत्तल लेंस को अभिसारी लेंस इसलिए कहते हैं क्योंकि मुख्य अक्ष के समांतर चलने वाली प्रकाश की किरणें लेंस से अपवर्तन के बाद एक बिंदु (फोकस) पर मिलती हैं (अभिसरित होती हैं)।
अवतल लेंस को अपसारी लेंस इसलिए कहते हैं क्योंकि लेंस से अपवर्तित होने के बाद प्रकाश की किरणें किसी बिंदु से फैलती (अपसरित होती) हुई प्रतीत होती हैं।

4. 5 अंक स्तरीय प्रश्न (5 Marks Questions)

Q.1. वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिंब में अंतर बताएं।
Ans: वास्तविक तथा आभासी प्रतिबिंब में प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं:
वास्तविक प्रतिबिंब (Real Image) आभासी प्रतिबिंब (Virtual Image)
किसी बिंदु स्रोत से निकली हुई किरण पुंज परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु पर वास्तव में मिलती है, उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं। किसी बिंदु स्रोत से निकली हुई किरण पुंज परावर्तन या अपवर्तन के बाद जिस बिंदु से अपसरित होती हुई प्रतीत होती है, उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं।
इसे पर्दे (Screen) पर उतारा जा सकता है। इसे पर्दे पर उतारा नहीं जा सकता है।
यह हमेशा उल्टा (Inverted) होता है। यह हमेशा सीधा (Erect) होता है।
Q.2. अवतल दर्पण तथा उत्तल दर्पण में अंतर लिखें।
Ans: अवतल तथा उत्तल दर्पण में अंतर:
अवतल दर्पण (Concave Mirror) उत्तल दर्पण (Convex Mirror)
इसमें परावर्तक सतह धँसी होती है। इसमें परावर्तक सतह उभरी होती है।
उभरे हुए भाग पर पॉलिश (रजतित) किया रहता है। धँसे हुए भाग पर पॉलिश (रजतित) किया रहता है।
इसमें वास्तविक तथा आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनते हैं। इसमें हमेशा केवल आभासी (काल्पनिक) प्रतिबिंब बनते हैं।
Q.3. उत्तल लेंस तथा अवतल लेंस में अंतर लिखें।
Ans: उत्तल तथा अवतल लेंस में अंतर:
उत्तल लेंस (Convex Lens) अवतल लेंस (Concave Lens)
यह बीच में मोटा तथा किनारे पर पतला होता है। यह बीच में पतला तथा किनारे पर मोटा होता है।
इसमें प्रकाश की किरणें संसृत (अभिसरित) होती हैं। इसमें प्रकाश की किरणें अपसरित (फैलती) होती हैं।
इसमें वास्तविक तथा आभासी दोनों प्रकार के प्रतिबिंब बनते हैं। इसमें हमेशा केवल आभासी, सीधा और छोटा प्रतिबिंब बनता है।
Q.4. दर्पण की पहचान प्रतिबिंब देखकर किस प्रकार से की जाती है?
Ans: दर्पण की पहचान प्रतिबिंब देखकर इस प्रकार से की जा सकती है:
1. समतल दर्पण: यदि दर्पण में बना प्रतिबिंब हमेशा सीधा और आकार में वस्तु के बराबर है, तो दर्पण समतल है।
2. अवतल दर्पण: यदि वस्तु को धीरे-धीरे दर्पण के नजदीक ले जाने पर सीधा और बड़ा (आवर्धित) प्रतिबिंब बनता है, तो दर्पण अवतल है।
3. उत्तल दर्पण: यदि दर्पण के सामने की वस्तु की किसी भी स्थिति के लिए प्रतिबिंब हमेशा सीधा और वस्तु से छोटा बनता है, तो दर्पण उत्तल है।
Q.5. निम्न स्थितियों में प्रयुक्त दर्पण का प्रकार बताएं: (1) किसी कार का अग्रदीप, (2) किसी वाहन का पाशर्व दर्पण, (3) सौर भट्टी।
Ans:
1. अवतल दर्पण: वाहनों के अग्रदीप (Headlights) में प्रकाश का शक्तिशाली समांतर किरण पुंज प्राप्त करने के लिए अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।
2. उत्तल दर्पण: किसी वाहन के पश्च-दृश्य दर्पण (Side mirror) में उत्तल दर्पण का उपयोग किया जाता है क्योंकि ये सदैव सीधा प्रतिबिंब बनाते हैं। इनका दृष्टि-क्षेत्र भी बहुत अधिक होता है क्योंकि ये बाहर की ओर वक्रित होते हैं।
3. अवतल दर्पण: सौर भट्टियों (Solar Furnaces) में सूर्य के प्रकाश को एक बिंदु पर केंद्रित करने के लिए बड़े अवतल दर्पण का उपयोग किया जाता है।