पढ़ाई में कैसे लगाएं मन

पढ़ाई में कैसे लगाएं मन?

वर्तमान समय में विद्यार्थी पढ़ना तो चाहते हैं लेकिन पढ़ने में मन नहीं लगता। यह एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। अगर समय रहते ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पढ़ सकती है। मैं आपको इसमें कुछ ऐसे तथ्य बताने वाला हूं जिससे आपको यह मालूम चल जाएगा कि पढ़ाई में बच्चे रुचि क्यों नहीं ले पाते हैं साथी ही मैं इन समस्याओं के समाधान के लिए कुछ आवश्यक तथ्य भी प्रस्तुत करूंगा। 

टेक्नोलॉजी का सही प्रयोग

वर्तमान समय की टेक्नोलॉजी बहुत ही आगे निकल चुकी है। वर्तमान समय में खाना पकाना हो या सामान खरीदना हो या पढ़ाई करनी है सभी के लिए अति उत्तम टेक्नोलॉजी उपलब्ध है। लेकिन टेक्नोलॉजी का सही प्रयोग आपको बना सकता तथा दुरुपयोग आपको बिगाड़ भी सकता है। कुछ उदाहरण पेश करने जा रहा हूं समझने की कोशिश कीजिएगा।

  • स्मार्टफोन: वर्तमान समय में बच्चे हो या बढ़ें है सभी के पास स्मार्टफोन उपलब्ध है। अगर आप स्मार्ट नहीं हो तो इस स्मार्टफोन का प्रयोग आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। लेकिन अगर आप इस स्मार्टफोन का प्रयोग सही दिशा में कर रहे हैं तो आपके सफलता में इसकी एक अहम भूमिका होगी।
  • गेमिंग: वर्तमान में कई लोकप्रिय गेम लांच किए गए हैं जिसके सिर्फ भारत में करोड़ों यूजर्स होंगे। बच्चे पढ़ाई की जगह अधिकतर समय जमीन पर देते हैं जिस कारण उनका मन पढ़ाई से दूर हो जाता है। ज्यादा गेम खेलना आपको मानसिक रूप से अस्वास्थ्य बना सकता जिस कारण आपका ध्यान सिर्फ गेम पर ही होगा और पढ़ाई पर आप रूचि नहीं ले पाएंगे। गेम को समय पर ही खेले और मनोरंजन के लिए खेलें इसे आदत ना बनाएं।
  • सोशल मीडिया: रायों बच्चों को सोशल मीडिया की लत लग चुकी है जिस कारण अपना पूरा समय सोशल मीडिया पर ही व्यर्थ करते हैं। सोशल मीडिया की लत लग जाने से किसी अन्य कार्य पर आपका मन नहीं लग सकता है। आपके कार्य में बाधा भी बनता है साथ ही आपके काम से आपके ध्यान को भटका था। सोशल मीडिया का प्रयोग करें लेकिन सही दिशा में क्योंकि यहां से आपको बहुत से लोकल जानकारियां प्राप्त हो जाती है साथी साथ आपका मनोरंजन भी करती है।

तन और मन को रखे स्वास्थ्य:

पढ़ाई में मन लगाने के लिए आपके तन और मन का स्वास्थ्य होना अति आवश्यक है। यदि आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य नहीं है तो पढ़ाई ही नहीं अब किसी भी कार्य में मन नहीं लगा सकते हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए नीचे दिए गए नियमों का आपको पालन करना चाहिए:

  • अपनी नींद करें पूरी: मन को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी नींद पूरी करनी चाहिए। दिन भर की थकान को दूर करने के लिए ईश्वर ने रात बनाई है इसलिए आपको रात्रि की निंद्रा पूरी करनी चाहिए। प्रयास करें रात के 10:00 बजे तक सो जाने की और सुबह 6:00 बजे तक उठ जाने की। इसे आप अपने 8 घंटे की नींद रा को पूरी कर पाएंगे और मानसिक तनाव से दूर रहेंगे। मन आपका तनाव मुक्त होगा तभी आप पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।
  • प्रतिदिन योग करें: योगा हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी कार्य है। प्रतिदिन सुबह योगा करने से आपकी सारी बहुत से रोगों से मुक्त हो जाती है। यदि शरीर रोगों से मुक्त होगी तभी आप किसी काम में अपना ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। इसलिए प्रतिदिन योगा जरूर करें।
  • भोजन का रखें ध्यान: कार्य करने के लिए शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है तथा ऊर्जा प्राप्त करने के लिए समय पर भोजन करना अति आवश्यक है। ज्यादा या कम भोजन का सेवन आपको भी मार कर सकती है। इसलिए संतुलित मात्रा में भोजन करें और समय पर करें। इससे भी आपके कई शारीरिक बीमारी दूर हो जाएगी। 

नियम और नियमितता:

पढ़ाई करने के लिए आपका ध्यान पढ़ाई पर होना बहुत ही जरूरी है। इसलिए अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करें। शुरुआत में आपकी मन भटकेगी लेकिन आपको इसे संतुलित करना है। पढ़ाई के लिए समय जरूर तय करें और उसे कठोरता से पालन करें। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी उठानी पड़ेगी फिर धीरे-धीरे आदत पड़ जाएगी। ध्यान रहे पढ़ाई एक नशा और इस नशा को आप को लगाने की आवश्यकता। एक बार यह नाता आपको लग गई तो फिर सफल होने तक या नहीं छूटेगी। ध्यान रहे आपका कल आपकी आज के कर्मों पर निर्भर करता है। अगर आपने आज अपने कर्मों से मुंह फेर लिया तो कल सफलता आपसे मुंह फेर लेगी। आपके अंदर कुछ विशेष गुण और कौशल मौजूद है आपको जरूरत है उसे तलाशने की और तराशने की। अगर आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो फिर आप वह सफल व्यक्ति हैं जिसे देख करोड़ों लोग प्रभावित होंगे।


सदा अच्छे ज्ञान और सिख को पाने के लिए हमारे वेबसाइट को जरूर फॉलो करें तथा हमारे अन्य चीजों को भी फॉलो करें जिसकी लिंक आपको नीचे दी गई है। अगर आपको कोई शिकायत है या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट जरुर करें हम उत्तर देने की और सुधार करने की पूरी कोशिश करेंगे। “पढ़ाई में कैसे लगाएं मन”

FACEBOOK
INSTAGRAM
YOUTUBE
PINTEREST
TWITTER
HOME