Class 12 History Chapter 1 MCQ

Class 12 History Chapter 1 MCQ: कक्षा 12 इतिहास अध्याय 1 हड़प्पा सभ्यता या सिंधु घाटी सभ्यता महत्वपूर्ण बहुवैकल्पिक प्रश्नो-उत्तर। ये सभी प्रश्न प्रथम पाली परीक्षा के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। झारखण्ड अधिविद्य परिषद् रांची द्वारा आयोजित परीक्षा 2021-2022 में प्रथम सत्र की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर लिया जायेगा। उसी आधार पर ये प्रश्न दिए गए है।

Q.1. हड़प्पा वर्तमान में कहां स्थित है ?

a. भारत
b. पाकिस्तान
c. अफगानिस्तान
d. इनमें से कोई नहीं

Q.2. हड़प्पा किस नदी के किनारे स्थित है?

a. रावी नदी
b. सिंधु नदी
c. गंगा नदी
d. नील नदी

Q.3. हड़प्पा सभ्यता की जुड़वा राजधानी क्या थी?

a. हड़प्पा – लोथल
b. मोहनजोदड़ो – बनावली
c. कालीबंगा-चन्हूदरो
d. हड़प्पा – मोहनजोदड़ो

Q.4. पुजारी का सिर तथा कांसे की नर्तकी किस पूरा स्थल से प्राप्त हुए?

a. मोहनजोदड़ो
b. हड़प्पा
c. राखीगढ़ी
d. लोथल

Q.5. R.H. 37 क्या है?

a. मूर्ति
b. बागान
c. कब्रिस्तान
d. इनमें से कोई नहीं

Q.6. मोहनजोदड़ो की खोज किसने की?

a. रामबहादुर दयाराम साहनी
b. कनिंघम
c. राखल दास बनर्जी
d. इनमें से कोई नहीं

Q.7. मोहनजोदड़ो पुरास्थल कब मिला?

a. 1921
b. 1922
c. 1923
d. 1924

Q.8. स्त्रियों के लघु मूर्तियां, R.H.37, लकड़ी का हल , तांबे की मोहरे आदि किस पुरास्थल से प्राप्त हुए?

a. हड़प्पा
b. मोहनजोदड़ो
c. बनावली
d. लोथल

Q.9. मनके बनाने के कारखाने, पीतल का बत्तख, लिपस्टिक, तराजू व बैलगाड़ी आदि किस पूरा स्थल से मिले हैं?

a. राखीगढ़ी
b. रंगपुर
c. धोलावीरा
d. चन्हूदरो

Class 12 History Chapter 1 MCQ: झारखण्ड पाठशाला कला संकाय के विद्यार्थियों को एक निःशुल्क प्लेटफार्म उपलब्ध करता है जहाँ भारत के सरकारी विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे निशुल्क सेवाएं प्राप्त कर सकते है। यदि आप भी किसी प्रकार की कोई सलाह देना चाहते है तो हमें ईमेल कर सकते है।

Q.10. हाथी दांत का पैमाना, कुत्ते की मूर्ति, गौदी के प्रमाण, फारस की मोहरे आदि किस हड़प्पा पुरास्थल से प्राप्त हुए हैं?

a. हड़प्पा
b. लोथल
c. मोहनजोदड़ो
d. इनमें से कोई नहीं

Q.11. कालीबंगा से प्राप्त चीजें हैं:

a. अग्निकुंड, तांबे के बैल की मूर्ति, नक्काशीदार ईटा, हल से जूते खेत के प्रमाण आदि
b. अंगूठियां, नाक व कान की बालियां, मछली पकड़ने का कांटा आदि
c. लकड़ी का हल, R.H. कब्रिस्तान, स्त्रियों की मूर्ति आदि
d. इनमें से कोई नहीं

Q.12. बनावली से प्राप्त वस्तुएं हैं:

a. अंगूठी
b. नाक व कान की बालियां
c. मछली पकड़ने का कांटा
d. इनमें से सभी

Q.13. सिंधु घाटी सभ्यता से प्राप्त स्नानागार निम्न में से किस पूरा स्थल से मिला है?

a. लोथल
b. मोहनजोदड़ो
c. हड़प्पा
d. रोपड़

Q.14. निम्न में से हड़प्पा वासी किसकी पूजा किया करते थे:

a. नाग देवता की
b. मातृ देवी की
c. वृक्ष आत्माओं की
d. इनमें से सभी

Q.15. पुरातत्वविद के अनुसार हड़प्पा सभ्यता से प्राप्त मोहरे आमतौर पर होती थी:

a. गोलाकार
b. त्रिभुजाकार
c. चौकोर
d. इनमें से सभी

Q.16. हड़प्पा सभ्यता का अंत कब हुआ?

a. 1900 B.C.
b. 1800 B.C.
c. 1700 B.C.
d. 1500 B.C.

Q.17. हड़प्पा सभ्यता का सबसे पहले खोजा गया स्थल क्या था?

a. मोहनजोदड़ो
b. लोथल
c. हड़प्पा
d. रोपड़

Q.18. मोहनजोदड़ो किस नदी के किनारे स्थित है?

a. नील
b. दामोदर
c. सिंधु
d. रावि

Q.19. मोहनजोदड़ो वर्तमान में कहां स्थित है?

a. भारत
b. पाकिस्तान
c. बलूचिस्तान
d. अफगानिस्तान

Q.20. हड़प्पावासी किन जानवरों को पालते थे?

a. मवेशियों, भैंस
b. भेड़, बकरी
c. सूअर
d. इनमें से सभी

Q.21. हड़प्पा सभ्यता के पतन के क्या कारण थे?

a. बाढ़
b. जलवायु परिवर्तन
c. बाहरी आक्रमण
d. इनमें से सभी

Ans: (1- b) (2- a) (3- d) (4- a) (5- c) (6- c) (7- b) (8- a) (9- d) (10- b) (11- a) (12- d) (13- b) (14- d) (15- d) (16- a) (17- c) (18- c) (19- b) (20- d) (21- d)

Related Content